Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

डॉ. जितेंद्र सिंह इटली में अंतरिक्ष, एयरोस्पेस और अनुसंधान सहयोग पर चर्चा करेंगे

नई दिल्ली, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इटली के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत के वैज्ञानिक जुड़ाव को मजबूत करना तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को आगे बढ़ाना है।

डॉ. जितेंद्र सिंह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए इटली के अंतरिक्ष, एयरोस्पेस और अनुसंधान सहयोग से जुड़े मंत्रियों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ अहम वार्ता करेंगे। इस दौरान उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें, रोम में 2nd India-Italy Science & Innovation Dialogue 2026 तथा ट्रिएस्टे के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के साथ संवाद आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अनुसंधान, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

12 नवंबर को रोम में आयोजित होने वाला 2nd India-Italy Science & Innovation Dialogue 2026 दोनों देशों के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों, अनुसंधान, नवाचार क्षेत्र से जुड़े हितधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *