Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

जगदलपुर मोती ज्वेलर्स से सोना चोरीकांड में छह आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार

जगदलपुर, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिले के पथरीली उड़वा थाना के कूटवाली क्षेत्र में 7 नवंबर को एक दिन पहले दिवाली के दिन मोती ज्वेलर्स से सोने की चोरी के मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपित गिरफ्तार किये हैं। गिरफ्तार में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी भी फरार माने जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 765 ग्राम सोने के साथ-साथ एक स्कॉर्पियो वाहन, एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल बरामद किये हैं। पुरुषों ने रैकी के साथ, जबकि महिलाओं और बच्चों ने भीड़ वाले दुकानों पर ध्यान भटकाकर चोरी को अंजाम दिया था। आरोपितों में फूलों कश्यप पति मासों, कश्यप पति बूदरू कश्यप, पसली माड़वी पति जंतु माड़वी, शंकर माड़वी पिता मोसूराम, परमेश कश्यप पिता मंडा राम सभी निवासी पथरीली उड़वा थाना कोड़ेनार जिले बस्तर के शामिल हैं।

बस्तर जिले के ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस चोरीकांड की जाँच के लिए वारदात के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। एक टीम वाहन के मूवमेंट पर नजर रख रही थी, जबकि दूसरी टीम महिला चोरों और उनके साथियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

उन्हें बताया कि जांच में सामने आया कि चोरीकांड के वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपितों ने बाकायदा रैकी की थी। इसके लिए मोटरसाइकिल, ऑटो और एसयूवी जैसे वाहनों का इस्तेमाल किया गया था। चोरी के बाद जेवर बेचने के लिये अन्य सोनार दुकान पर गए। दुकानदार ने उन्हें दुकान से बाहर जाने को कहा, जिसके बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से संपर्क किया और रायकोट के आस-पास वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस ने संदिग्धों के ठिकानों तक पहुँचने के बाद तलाशी ली, पर कुछ घर बंद मिले। जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जहाँ मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के लिए जंगल में भोजन गया है। सूचना के आधार पर नाबालिग से पूछताछ और थर्मल ड्रोन से सर्च चलाया गया। अंततः पुलिस टीम को इस चोरीकांड के वारदात में शामिल आरोपितों तक पहुँचने में सफलता मिली। इस पूरे मामले में कुल नौ लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से छह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपित फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *