राजस्थानः नौहर में 2 सीट वाली BJP ने कांग्रेस को बहुमत के बाद भी हराया.. मुस्लिम महिला बनी अध्यक्ष
नोहर। राजस्थान (Rajasthan) के नोहर (Nohar) में नगर पालिका चुनाव (Municipal Elections) के बाद सोमवार को ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने पूरे समीकरण को उलट दिया। 14 सितंबर को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को 40 में से सिर्फ दो वार्डों में जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 20 वार्ड अपने नाम किए थे। बाकी 18 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से नगर पालिका अध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में जाना तय माना जा रहा था। लेकिन हुआ इसका ठीक उलट।
सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुमित चाचन और बीजेपी की उम्मीदवार हाजन खातून तक को 20-20 वोट मिले। इसके बाद मामला लॉटरी तक पहुंच गया और आखिरकार हाजन खातून तक के नाम की पर्ची निकलने से वह नोहर नगर पालिका की अध्यक्ष चुन ली गईं।
BJP के पास सिर्फ 2 सीटें, फिर 20 वोट कैस...









