PM मोदी ने 11 साल में 13वीं बार किया दिल्ली मेट्रो में सफर…. छात्रों और यात्रियों से की बातचीत
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) (Shri Ram College of Commerce -SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से पहुंचे। मेट्रो में उनके हाथ में कार्ड था। सफर के दौरान उन्होंने छात्रों और अन्य यात्रियों से बातचीत की।
वर्ष 2023 के बाद यह प्रधानमंत्री की दिल्ली मेट्रो में पहली यात्रा है। सितंबर 2023 में यशोभूमि के उद्घाटन के दौरान उनकी मेट्रो यात्रा को 12वीं यात्रा बताया गया था। शनिवार की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने करीब 11 साल पहले दिल्ली मेट्रो से सफर की शुरुआत की थी। अप्रैल 2015 में उन्होंने पहली बार धौला कुआं से द्वारका तक मेट्रो की सवारी की थी। उन्हें राष्ट्रीय खुफिया अकादमी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। वी...









