Tuesday, October 20खबर जो असर करे |
Shadow

Month: September 2026

दफ्तरों में फिर नौकरियों की बहार…., अगस्त माह में भर्तियों में हुआ 14 फीसदी का इजाफा

दफ्तरों में फिर नौकरियों की बहार…., अगस्त माह में भर्तियों में हुआ 14 फीसदी का इजाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में पिछले माह कार्यालय आधारित नौकरियों (Office-Based Jobs) में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी (Office Jobs Rise 14 Percent) दर्ज की गई। इसमें ऑटो, स्वास्थ्य सेवा और रिटेल जैसे सेक्टरों का अहम योगदान रहा। नौकरी.डॉम (Naukri.com) की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स पिछले साल अगस्त के 2,664 के मुकाबले बढ़कर 3,028 पर पहुंच गया। यह एक मासिक सूचकांक है, जो देश में व्हाइट-कॉलर (कार्यालय आधारित) नौकरियों के बाजार और भर्ती गतिविधियों की स्थिति को ट्रैक करता है। रिपोर्ट के अनुसार, वाहन क्षेत्र में भर्ती 19 फीसदी बढ़ी जबकि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 16 प्रतिशत और खुदरा क्षेत्र में 15 फीसदी की वृद्धि हुई। इनके अलावा, बीमा क्षेत्र में 12 प्रतिशत, आईटी में 11 प्रतिशत, बैंकिंग व दैनिक उपभोग की वस्तुओं से जुड़े क्षेत्र में 10-10 प्रतिशत तथा बीपीओ/आईटीईएस, तेल एव...
पांच राज्यों के चुनावों के दौरान BJP के खजाने में आए 1473 करोड़ रुपये, असम में हुए सबसे ज्यादा खर्च

पांच राज्यों के चुनावों के दौरान BJP के खजाने में आए 1473 करोड़ रुपये, असम में हुए सबसे ज्यादा खर्च

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) के केंद्रीय पार्टी मुख्यालय को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly elections) के दौरान कुल 1472.8 करोड़ रुपये मिले थे। यह जानकारी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए चुनाव खर्च के ब्योरे से सामने आई है। फिलहाल चुनाव आयोग (Election Commission) ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के खर्च से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। चुनाव पूरा होने के बाद 6 मई 2026 को बीजेपी का क्लोजिंग बैलेंस 7,627.2 करोड़ रुपये था। 15 मार्च 2026 को यह राशि 6,722.6 करोड़ रुपये थी। तीन राज्यों में बीजेपी ने 160 करोड़ रुपये खर्च किएबीजेपी ने केंद्रीय मुख्यालय के साथ संबंधित राज्य और जिला इकाइयों को मिलाकर असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें सबसे ज्यादा खर्च असम में हुआ। आं...
MP: सीहोर के इस गांव में पानी फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस लीक… आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ, 6 लोग पहुंचे अस्पताल

MP: सीहोर के इस गांव में पानी फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस लीक… आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ, 6 लोग पहुंचे अस्पताल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले (Sehore district) में पानी साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाली क्लोरीन गैस (Chlorine Gas) जब अचानक हवा में फैल जाए तो क्या होगा? आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और फिर लोगों का अस्पताल की तरफ दौड़ना। मामला लसुड़िया खास गांव (Lasudiya Khas village) का है. यहां एक पानी फिल्टर प्लांट (Water filtration plant) है, जहां तालाब के पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन इसी दौरान क्लोरीन गैस के टैंक में लीकेज हो गया। गैस टैंक से बाहर निकली तो आसपास मौजूद लोगों को इसका असर महसूस होने लगा. कुछ लोगों की आंखों में तेज जलन होने लगी, तो कुछ को सांस लेने में परेशानी हुई. देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। गैस के संपर्क में आए लोगों को इलाज के लिए सीहोर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टर...
तमिलनाडु में CM विजय के खिलाफ एकजुट हो रहे सारे विपक्षी दल…. सरकार गिराने की हो रही तैयारी!

तमिलनाडु में CM विजय के खिलाफ एकजुट हो रहे सारे विपक्षी दल…. सरकार गिराने की हो रही तैयारी!

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (Chief Minister C. Joseph Vijay) के विरोधी एकजुट होने की तैयारी कर रहे हैं। AIADMK यानी अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम ने एमके स्टालिन (M.K. Stalin) की डीएमके (DMK) को साथ आने का चैलेंज दे दिया है। साथ ही कहा है कि विजय की तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के खिलाफ नई पार्टियां भी साथ आ सकती हैं। हालांकि, इसपर डीएमके ने अब तक कोई रिप्लाई नहीं किया है। मंगलवार को पूर्व सीएम एडापड्डी के पलनीस्वामी से जब पूछा गया कि क्या टीवीके के खिलाफ गठबंधन तैयार हो रहा है या नहीं। इसपर उन्होंने कहा, 'हां। हम भी टीवीके खिलाफ हैं। अगर कोई दूसरी पार्टी शामिल होना चाहती है, तो हम उनका स्वागत करेंगे। हमारा गठबंधन जैसा है, वैसा रहेगा। अगर दूसरी पार्टियां आना चाहती हैं, तो वो शामिल हो सकती हैं।' DMK को दिया चैलेंजइस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी...
MP के छिंदवाड़ा में भगवा झंडा हटाने पर भड़के हिंदू संगठन… प्रदर्शन के बाद खुद निगम आयुक्त ने लगाया

MP के छिंदवाड़ा में भगवा झंडा हटाने पर भड़के हिंदू संगठन… प्रदर्शन के बाद खुद निगम आयुक्त ने लगाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में मंगलवार दोपहर मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने लगे भगवा झंडे को हटाने को लेकर विवाद हो गया. नगर निगम के कर्मचारियों ने पोल से भगवा झंडा (Saffron flag) उतार दिया था. जब हिंदू संगठनों के सदस्यों को पता चला कि झंडा नीचे पर पड़ा है, तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे, जिसके बाद वहां जल्द ही भीड़ जमा हो गई. रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद राजपूत (Arvind Rajput) ने आरोप लगाया कि कलेक्टर हरेंद्र नारायण (Collector Harendra Narayan) के निर्देश पर और नगर निगम आयुक्त सीपी राय के कहने पर भगवा झंडा हटाया गया. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक नगर आयुक्त खुद मौके पर आकर झंडा दोबारा नहीं लगा देते। विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर निगम कमिश्नर सीपी राय मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात ...
MP: उज्जैन में प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी टस से मस नहीं हुई खड़े हनुमान जी प्रतिमा… श्रद्धालु मान रहे चमत्कार

MP: उज्जैन में प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी टस से मस नहीं हुई खड़े हनुमान जी प्रतिमा… श्रद्धालु मान रहे चमत्कार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस कारण उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी (Standing Hanuman Ji) के मंदिर को हटाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन की टीमों ने मंदिर का ढांचा तोड़ दिया है लेकिन खड़े हनुमान जी की प्रतिमा टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की तमाम कोशिशें विफल रही हैं। इसको श्रद्धालु चमत्कार मान रहे हैं। विरोध में हिंदूवादी संगठनों और भक्तों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मूर्तिं को हटाने का विरोध किया। अब तकनीकी जांच की बात कही जा रही है। सिहस्थ के मद्देनजर चौड़ी की जा रही सड़कअधिकारियों ने बताया कि उज्जैन में सिहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस चौड़ीकरण की हद में खड़े हनुमान जी के मंदिर का कुछ हिस्सा आ रहा है जिसे ...
अजय देवगन का ‘क्राइम पेट्रोल’ डेब्यू पड़ा भारी, आलोचना के बीच ‘दृश्यम 3’ को लेकर बढ़ी टेंशन

अजय देवगन का ‘क्राइम पेट्रोल’ डेब्यू पड़ा भारी, आलोचना के बीच ‘दृश्यम 3’ को लेकर बढ़ी टेंशन

मनोरंजन
अजय देवगन के बहुचर्चित टेलीविजन डेब्यू को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 'क्राइम पेट्रोल' के नए चेहरे के तौर पर नजर आए अभिनेता के पहले एपिसोड की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। एक वायरल वीडियो में अजय देवगन की तैयारी और टेलीप्रॉम्प्टर पर उनकी कथित निर्भरता को लेकर सवाल उठाए गए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों के एक वर्ग का कहना है कि फिल्म और टेलीविजन के अभिनय में काफी अंतर है। फिल्मों में कलाकारों को एक दृश्य को कई टेक में करने और तैयारी का पर्याप्त समय मिल सकता है, जबकि 'क्राइम पेट्रोल' जैसे तेज रफ्तार टेलीविजन फॉर्मेट में संवाद, प्रस्तुति और तत्काल प्रभाव बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। अभिनेत्री मलीका आर घई और कलाकार भाविका समेत कुछ लोगों ने भी देवगन की प्रस्तुति पर प्रतिक्रिया दी। भाविका ने उनके आवाज के अंदाज और तीव्रता पर सव...
‘हनुमान अंश’ के मुरीद हुए वरुण धवन, फिल्म को बताया खास

‘हनुमान अंश’ के मुरीद हुए वरुण धवन, फिल्म को बताया खास

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता वरुण धवन भी 'हनुमान अंश' की तारीफ करने वाले सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। इसी बीच वरुण अपनी मां करुणा धवन के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से भी इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां के साथ 'हनुमान अंश' देखी और यह उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। उन्होंने दर्शकों से अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ फिल्म देखने की अपील की। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया था, बल्कि वह खुद अपने अनुभव के बाद इसके बारे में लोगों को बताना चाहते थे। वरुण...
फेफड़ों के कैंसर के उपचार और संदिग्ध कैंसर की पहचान पर सीएमई आयोजित

फेफड़ों के कैंसर के उपचार और संदिग्ध कैंसर की पहचान पर सीएमई आयोजित

मध्य प्रदेश
भोपाल। राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र (आरजीसीआईआरसी) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), ग्रेटर भोपाल शाखा के सहयोग से 5 सितंबर को जहांनुमा पैलेस होटल में ऑन्कोलॉजी कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भोपाल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फेफड़ों के कैंसर के सर्जिकल उपचार, संदिग्ध कैंसर की पहचान, आवश्यक जांच और कैंसर स्क्रीनिंग से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। सीएमई का उद्देश्य ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों और सामान्य चिकित्सा समुदाय के बीच ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान मजबूत करना तथा संभावित कैंसर के मामलों की समय पर पहचान, उचित जांच और विशेषज्ञों को शीघ्र रेफरल के संबंध में चिकित्सकों को अपडेट करना था। कार्यक्रम में आरजीसीआईआरसी के प्रमुख-थोरेसिक ऑन्कोसर्जरी डॉ. एल. एम. दारलोंग और स...
ई-ज्ञानसेतु YouTube चैनल पर विद्यार्थियों को मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट

ई-ज्ञानसेतु YouTube चैनल पर विद्यार्थियों को मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट

मध्य प्रदेश
कंटेंट अब 9 सितंबर 2026 से e-GyanSetu YouTube Channel पर उपलब्ध होंगे। ई- वीडियो कंटेंट के प्रकाशन का उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार द्वारा 9 सितंबर को शाम 5 बजे शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण Google Meet एवं e-GyanSetu YouTube Channel के माध्यम से होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 की भावना के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री श्री परमार के मार्गदर्शन में प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में स्थापित 10 डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रमों के लिए ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कला, विज्ञान, वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के वीडियो व्याख्यान तैयार किए जा रहे हैं। अब तक 2,305 वीडियो शूट किए जा चुके हैं, जिनमें से 954 वीडियो का एडिटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है । ई-वीडियो कंटेंट को विद्यार्थियों के लिए ...