Tuesday, October 20खबर जो असर करे |
Shadow

Month: September 2026

BRICS: नई दिल्ली घोषणापत्र पर ईरान को राजी करने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

BRICS: नई दिल्ली घोषणापत्र पर ईरान को राजी करने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों (BRICS Nations) ने एकतरफा टैरिफ, व्यापार प्रतिबंधों और संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बिना लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों पर कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को सर्वसम्मति से जारी ‘नई दिल्ली घोषणापत्र-2026’ (New Delhi Declaration-2026’) में इन्हें वैश्विक व्यापार और आपूर्ति शृंखलाओं के लिए नुकसानदेह बताते हुए ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आह्वान किया गया। वहीं नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर ईरान (Iran) को तैयार करना आसान नहीं था। इसके लिए शनिवार सुबह 4 बजे तक मान-मनौव्वल और मशक्कत चलती रही। ब्रिक्स ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) (World Trade Organization (WTO)) की विवाद निपटारा व्यवस्था बहाल करने और वैश्विक व्यापार व्यवस्था को अधिक न्यायसंगत बनाने पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक में विकासशील देशों की आवाज और हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की। आतंकवाद कि...
MP में 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य

MP में 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Madhya Pradesh State Road Transport Corporation- MPSRTC) की सेवाएं 21 साल बाद बहाल होने जा रही हैं. 25 सितंबर को राज्य में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (Public-Private Partnership-PPP) मॉडल के तहत 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' ('Chief Minister's Accessible Transport Service') का आधिकारिक शुभारंभ किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत आगामी 3 से 4 वर्षों में सिलसिलेवार तरीके से 15000 आधुनिक बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है। इंदौर में आयोजित 'पैसेंजर ट्रांसपोर्ट विजन समिट 2026' के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा, ''हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प माह' की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसी के तहत 25 सितंबर को 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' क...
ब्रिक्स बाजार में विदेशी मेहमानों को पसंद आई मप्र की बाग प्रिंट कला, कपड़ों पर खुद लगाए ठप्पे

ब्रिक्स बाजार में विदेशी मेहमानों को पसंद आई मप्र की बाग प्रिंट कला, कपड़ों पर खुद लगाए ठप्पे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नई दिल्ली (New Delhi) स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित 18वां ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन. इस अवसर पर सजे 'ब्रिक्स बाजार' ('BRICS Market') में बाग प्रिंट (Bagh Print) कला आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी गई. प्राकृतिक रंगों और लकड़ी के बारीक नक्काशीदार ब्लॉक्स से तैयार होने वाली इस हस्तशिल्प कला का इंटरनेशनल मंच पर जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है. यहां पहुंचने वाले देश-विदेश के उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों को बाग प्रिंट की विशिष्ट छपाई तकनीक, प्राकृतिक रंगों के वैज्ञानिक उपयोग और लकड़ी के ब्लॉक्स से कपड़े पर छपाई की सदियों पुरानी प्रक्रिया से परिचित कराया जा रहा है। ब्रिक्स बाजार का अवलोकन करने पहुंचे सदस्य और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों ने बाग प्रिंट स्टॉल पर पहुंचकर ब्लॉक प्रिंटिंग की प्रक्रिया को बेहद करीब से देखा. इस वैश्विक अवसर के लिए विशेष रूप से ‘BRICS’ लोगो वाले ल...
कोंडागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 1615 आवास में हुआ गृह प्रवेश

कोंडागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 1615 आवास में हुआ गृह प्रवेश

छत्तीसगढ़
कोंडागांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आज शुक्रवार काे जिला कोंडागांव में 1615 पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के क्रम में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के जिला शक्ति में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्मित आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी क्रम में आज जिला कोंडागांव के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी 1615 आवासों में हितग्राहियों ने अपने नए पक्के आवास में गृह प्रवेश किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्के एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोंड...
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़ेंगे जिले के युवा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़ेंगे जिले के युवा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आज शुक्रवार काे कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने का अवसर मिलेगा। कलेक्टर अभियान की तैयारियों एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले में अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न ज...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट

मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस अवसरपर मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार सृजन, युवाओं के कौशल विकास तथा प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया के बीच युवाओं के लिए रो...
अल- कायदा ने 9/11 की 25वीं बरसी पर जारी किया ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा का वीडियो

अल- कायदा ने 9/11 की 25वीं बरसी पर जारी किया ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा का वीडियो

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। 9/11 हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर अल-कायदा (Al Qaeda) के आधिकारिक मीडिया विंग अस-सहाब (As-Sahab) ने हमजा बिन लादेन (Hamza bin Laden) का एक वीडियो जारी किया है। हमजा, अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) का बेटा और उसका नामित उत्तराधिकारी था। खास बात यह है कि 2019 में हमजा के अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास अमेरिकी आतंकवाद रोधी अभियान में मारे जाने की खबर सामने आई थी। हमजा के इस नए वीडियो ने खुफिया मामलों के जानकारों का ध्यान खींचा है। वीडियो में हमजा की ऐसी फुटेज दिखाई गई है, जिसे पहले सार्वजनिक नहीं किया गया था। 50 मिनट के वीडियो में अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीरें भीअल-कायदा की ओर से जारी करीब 50 मिनट लंबे वीडियो का शीर्षक “11 सितंबर के हमलों के पच्चीस साल” है। इसमें मारे जा चुके अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की कुछ ऐसी तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जो पहले...
पाकिस्तान की ब्रिक्स में शामिल होने की ख्वाहिश अब तक अधूरी .. भारत ने लगाया है वीटो

पाकिस्तान की ब्रिक्स में शामिल होने की ख्वाहिश अब तक अधूरी .. भारत ने लगाया है वीटो

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) आज से शुरू हो रहा है। तमाम देशों के प्रतिनिधि इसके लिए भारत पहुंच चुके हैं। सम्मेलन से पहले पीएम मोदी (PM Modi) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के बीच बातचीत भी हुई है। इसमें दोनों देशों के भविष्य की बेहतर रास्ते खुलने के आसार बने हैं। फिलहाल ब्रिक्स में, भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। पिछले साल, इसमें इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान और यूएई के नाम भी जुड़ गए हैं। हालांकि एक देश है जो ब्रिक्स का हिस्सा बनने के लिए बेकरार है। यह देश है पाकिस्तान। पाकिस्तान ने साल 2023 में ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन किया था। हालांकि तब से उसका यह आवेदन पेंडिंग ही है। पिछले साल तो भारत ने ही वीटो लगाकर पाकिस्तान को ब्रिक्स का हिस्सा बनने से रोक दिया था। गरीबी दूर करने की चाहतपाकिस्तान उन 29...
पाकिस्तान ने वीजा होने के बाद भी भारत आने वाले सिख श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट पर रोका

पाकिस्तान ने वीजा होने के बाद भी भारत आने वाले सिख श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट पर रोका

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) से भारत (India) आने के लिए तैयार बैठे 104 सिख श्रद्धालुओं (Sikh Pilgrims) को उस वक्त झटका लगा, जब उन्हें एयरपोर्ट (Airport) पर ही रोक दिया गया। श्री हेमकुंड साहिब (Sri Hemkunt Sahib) के दर्शन के लिए इन श्रद्धालुओं को भारत की तरफ से वीजा जारी कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी ऐन मौके पर इन्हें फैसलाबाद एयरपोर्ट से शारजाह की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीधी फ्लाइट नहीं चलती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अटारी-वाघा बॉर्डर का जमीनी रास्ता भी बंद है। ऐसे में दोनों देशों से यात्रियों को किसी तीसरे देश से होकर आना पड़ता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, काफी पहले समय से भारत आने की तैयारी कर रहे इन श्रद्धालुओं को उस वक्त झटका लगा, जब पाकिस्तान के इमीग्रेशन अधिकारियों ने एयरोपोर्ट पर 'नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की मांग की। इ...
ब्रिक्स समिट : 130 कारोबारियों के साथ भारत आए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, शी जिनपिंग भी दल-बल के साथ नई दिल्ली रवाना

ब्रिक्स समिट : 130 कारोबारियों के साथ भारत आए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, शी जिनपिंग भी दल-बल के साथ नई दिल्ली रवाना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे। ब्रिक्स अफ्रीका की अध्यक्ष अयांडा होलो (Ayanda Holo) ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Summit 2026) के अनुभव को शानदार और बड़े पैमाने का बताया। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए हैं और दक्षिण अफ्रीका 130 से अधिक कारोबारी प्रतिनिधियों को लेकर आया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास की जिम्मेदारी केवल सरकारों तक सीमित न रहने देने की बात मजबूती से रखी है।...