MP: CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा- नीमच में बनेगा नया एयरपोर्ट…. स्टेडियम की भी सौगात
नीमच। राजस्थान (Rajasthan) की सीमा से सटे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) को जल्द ही नए एयरपोर्ट (New Airport) और खेल स्टेडियम की बड़ी सौगात मिलने जा रही है. नीमच के पास ही पड़ोसी राज्य राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़ और कोटा जैसे प्रमुख जिले स्थित हैं; ऐसे में नीमच में नए एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल मध्य प्रदेश के मालवा अंचल, बल्कि राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों के साथ भी कनेक्टिविटी और व्यापार को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।
रविवार को नीमच के अग्रोहा भवन में आयोजित 'सेवा से संकल्प अभियान' के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने यह घोषणाएं कीं. उन्होंने क्षेत्र के विकास, नागरिकों के उद्यमशीलता और हाल ही में कूनो के बाद नीमच-मंदसौर सीमा पर स्थित गांधी सागर अभ्यारण्य में शुरू हुए चीता प्रोजेक्ट को जिले की बड़ी...









