टाटा सिएरा का #DARK अवतार पेश, ऑल-ब्लैक डिजाइन और लग्जरी केबिन के साथ कीमत 13.99 लाख से
मुंबई। टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक प्रीमियम मिड-एसयूवी सिएरा का नया #DARK संस्करण पेश करने की घोषणा की है। 13.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह नया संस्करण सिएरा को अधिक बोल्ड, प्रीमियम और एक्सक्लूसिव रूप में पेश करता है। कंपनी ने इसमें फ्रीजियन ब्लैक एक्सटीरियर के साथ प्रीमियम वायलेट एक्लिप्स इंटीरियर थीम और पर्पल क्रोम डिटेलिंग दी है।
कंपनी के मुताबिक सिएरा #DARK में मूल मॉडल की डिजाइन पहचान, सड़क पर मजबूत मौजूदगी और फीचर से भरपूर आरामदायक अनुभव को बरकरार रखते हुए इसे एक अलग स्टाइल दिया गया है। सिएरा के सिग्नेचर लुक के साथ #DARK संस्करण टाटा की लोकप्रिय #DARK रेंज की डिजाइन विरासत को भी आगे बढ़ाता है।
ऑल-ब्लैक थीम में दिखेगी नई सिएरा
सिएरा #DARK को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने वाहन में अलग डिजाइन और एक्सक्लूसिव स्टाइल चाहते हैं। एसयूवी क...









