MP: आगरमालवा में भीषण हादसा… ट्रक में घुसी बेकाबू कार, मां-बेटी की मौत…. 3 घायल
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा जिले (Agar Malwa district) में मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन (Ujjain-Garoth Four-lane Highway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम रामाखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला कार के अंदर बुरी तरह फंस गई थी। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांचघटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ौद पुलिस की टीम भी मौके ...









