Tuesday, August 25खबर जो असर करे |
Shadow

वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ ने मारी बाजी, ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार धीमी

इमरान हाशमी, सनी देओल - फोटो सोर्स एक्स

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में अच्छी तेजी देखने को मिली है। दूसरी ओर, इसी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष कर रही है। वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया।

10 दिन में 136 करोड़ के पार ‘आवारापन 2’

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 8.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म का 10 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 162.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 192.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की हालत लगातार खराब होती जा रही है। फिल्म ने 10वें दिन रविवार को महज 1.30 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 36.80 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई करीब 52.52 करोड़ रुपये है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *