Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Day: June 20, 2026

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच कल फिर होगी NEET UG परीक्षा…

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच कल फिर होगी NEET UG परीक्षा…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (Medical Entrance Examination) नीट यूजी (NEET UG 2026) कल रविवार 21 जून को कल देश भर में आयोजित होगी। एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे 22.7 लाख छात्र छात्राएं इसमें बैठेंगे। 34.4 प्रतिशत अभ्यर्थी सिर्फ 3 राज्यों यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान से हैं। पेपर लीक के बाद 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में एनटीए इस बार अतिरिक्त ऐहतियात के साथ सेनाओं की मदद लेते हुए एग्जाम करा रहा है। नीट परीक्षा कल दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी, लेकिन केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा जांच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। 1.30 के बाद एंट्री नहीं जाएगी। नीट ड्रेस कोड (NEET UG Dress Code ) में अभ्यर्थियों से बिना मेटल वाले हल्के कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है। जूते पहनकर आने की मनाही है। कम हील वाले चप्पल या सैंडल पहनें। नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉ...
WhatsApp में जुड़ा एक नया फीचर….iOS यूजर्स के लिए जारी किया मैसेज एनिमेशन

WhatsApp में जुड़ा एक नया फीचर….iOS यूजर्स के लिए जारी किया मैसेज एनिमेशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वाट्सएप (WhatsApp) ने अपने प्लेटफॉर्म (Platform) में एक नया फीचर (New feature) शामिल किया है, जिसका नाम मैसेज एनिमेशन (Message Animation) है. इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए जारी किया है, जिसके बाद यह iPhone पर नजर आएगा. इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में मैसेज एनिमेशन के लिए एक टॉगल मिलेगा, उसको इनेबल और डिसेबल किया जा सकेगा. इस फीचर की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी iOS के बीटा वर्जन 26.24.10.70 के साथ दिया गया है. अभी इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया है और आने वाले सप्ताह में और ज्यादा यूजर्स को ये फीचर दिया जाएगा। WhatsApp ने पहले मैसेज एनिमेशन को iOS से हटा दिया था, जिसके बाद मैसेज बिना किसी विजुअल इफेक्ट के दिखाई देता था. अब कंपनी ने iOS पर मैसेज एनिमेशन को नए अवतार में पेश किया है। नए अपडेट के साथ मैसेज भेजने और रिसीव ...
पश्चिमी तट पर अटका मॉनसून….आज इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

पश्चिमी तट पर अटका मॉनसून….आज इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) की चाल फिलहाल सुस्त बनी हुई है. मौसम प्रणाली के अनुसार पश्चिमी तट पर मॉनसून का आगे बढ़ना पिछले 11 दिनों से रुका हुआ है, जबकि पूर्वी भारत (Eastern India) में भी इसकी प्रगति काफी धीमी दर्ज की जा रही है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि 23–24 जून के आसपास मौसम परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं, जिससे मॉनसून की आगे की प्रगति फिर से तेज हो सकती है. वर्तमान में देश के मैदानी इलाकों में मौसमी ट्रफ पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए सक्रिय है, जो उत्तर भारत में मौसम गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर सक्रिय है, जिसका असर उत्तरी राज्यों पर देखा जा रहा है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश (North-West Uttar Pradesh) और गुजरात-दक्षिण-पूर्व राजस्थान के आ...
Ind vs Afg: तीसरा वनडे आज चेन्नई में …. क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

Ind vs Afg: तीसरा वनडे आज चेन्नई में …. क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

खेल
चेन्नई। भारत और अफगानिस्तान (India and Afghanistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (20 जून) को चेन्नई (Chennai) में है. सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम (Indian team) अब क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण सिर्फ नतीजा नहीं, बल्कि कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी होगा, जिनके लिए यह मुकाबला भविष्य तय करने वाला साबित हो सकता है। सबसे ज्यादा निगाहें यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी. दिसंबर 2025 के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी करने वाले जायसवाल लखनऊ में खेले गए दूसरे मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम (वाइजैग) में नाबाद 116 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन तब से टीम की तस्वीर काफी बदल चुकी है। ईशान किशन (Ishan Kishan) की वापसी ने टॉप ऑर्डर में कंपटीशन और कठ‍िन ...
बिहारः पटना फायरिंग मामले में आज खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

बिहारः पटना फायरिंग मामले में आज खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। पटना (Patna) में KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी (KGS and Gyan Bindu Academy) के बीच हुए विवाद के बाद सामने आए फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए फैजल खान (Faisal Khan- खान सर) की अग्रिम जमानत याचिका (Anticipatory bail application) पर आज अदालत में सुनवाई होगी. इस मामले में पुलिस कोर्ट के समक्ष अपडेट केस डायरी पेश कर सकती है. वहीं, इसी केस में आरोपी फैजल खान के दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई निर्धारित है। दरअसल, KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच हुए विवाद के दौरान कथित फायरिंग की घटना सामने आई थी. आरोप है कि फैजल खान के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग की, जिसके बाद पटना के कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच के दौरान फैजल खान को भी इस मामले में आरोपी बनाया. इसके बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए फैजल खान ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. ...