Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर तेलुगु फिल्म उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों को रिलीज के अंतिम समय में कई तरह की बाधाओं और दबावों का सामना करना पड़ता है, जिससे पूरी इंडस्ट्री प्रभावित होती है। पवन कल्याण ने 'पेड्डी' की पूरी टीम को अपना समर्थन देते हुए कहा कि रिलीज से पहले पैदा होने वाली अनिश्चितताएं केवल कलाकारों और निर्माताओं तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले तकनीशियनों, कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए फिल्म उद्योग के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया...
वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता दिलजीत दोसांझ और निर्देशक इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था और अब इसका नया गीत 'इश्क मस्ताना' भी जारी कर दिया गया है। गाने में वेदांग रैना और शरवरी वाघ की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। साल 1947 के भारत-विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में वेदांग रैना दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इतिहास, भावनाओं और मानवीय रिश्तों के ताने-बाने को बड़े पर्दे पर पेश करती है, जिसके चलते इसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। 'इश्क मस्ताना' गीत को मोहित चौहान ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ नरगिस तेजी और पूजा तिवारी ने भी स्वर मिलाए हैं। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत...
दाल के दानों पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, उज्जैन की दीक्षा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

दाल के दानों पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, उज्जैन की दीक्षा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश, विशेष समाचार
उज्जैन। प्रतिभा और लगन के दम पर मध्‍य प्रदेश के उज्जैन की एक छात्रा ने ऐसा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया है। उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा एवं माइक्रो आर्टिस्ट दीक्षा कुशवाह ने मात्र 22 मिनट में चने की 12 दालों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की सूक्ष्म पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह जानकारी गुरूवार को जनसंपर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने देते हुए बताया कि ऋषि नगर निवासी दीक्षा ने केवल 8 मिलीमीटर आकार की दालों पर अद्भुत बारीकी के साथ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की आकृतियां उकेरीं। उनकी इस अनोखी कला ने न केवल कला प्रेमियों को प्रभावित किया, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाई। यह उपलब्धि उन्होंने शिप्रा फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक तोमर के मार्गदर्शन में हासिल की। सूक्ष्म ...
मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं

मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने मध्यप्रदेश के निमाड़ - अंचल को महत्वपूर्ण सौंगात दी है। मध्यप्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड (125.01 किमी) की मौजूदा मध्यवर्ती लेन को पक्की शोल्डर मानक वाली टू लेन में अपग्रेड करने और देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किमी) की मौजूदा टू लेन को फोर लेन में चौड़ा करने को हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर मंजूरी दे दी है। इस पर 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय कुंवर शाह ने उनके विधानसभा क्षेत्र और निमाड़ - अंचल की सड़कों के उन्नयन के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही हे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशन...
मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक

मध्य प्रदेश
भोपाल! राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने स्थानांतरण आवेदनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वैच्छिक स्थानांतरण के आवेदन 3 जून से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक स्थानांतरण के लिए अधिकतम 15 कार्यालयों/संस्थाओं का चयन कर सकेंगे। आवेदन में दर्शाए गए कारणों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ स्वरूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिनका आकार अधिकतम 2 एमबी निर्धारित किया गया है। एक बार आवेदन सबमिट होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि आवेदन में गलत जानकारी देने या सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी एवं सत्यापन अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पोर्ट...
मध्य प्रदेश
तवा परियोजना से मूंग सिंचाई कार्य लक्ष्य अनुरूप पूर्ण, 43 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिला लाभ नर्मदापुरम! किसानों को कृषि कार्य हेतु सुगम सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नर्मदापुरम संभाग में संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ के निर्देशानुसार सिंचाई के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई। नर्मदापुरम जिले के साथ-साथ हरदा जिले के किसानों को भी इसका लाभ प्राप्त हुआ। तदनुसार नर्मदापुरम जिले में जायद फसल मूंग की सिंचाई हेतु तवा परियोजना अंतर्गत आने वाली नहरों के माध्यम से किसानों को निरंतर पानी की आपूर्ति की गई। तवा परियोजना से मूंग सिंचाई कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।  तवा बांध की बाई तट मुख्य नहर को बंद किया गया। उक्त नहर के माध्यम से नर्मदापुरम जिले में लगभग 43 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग फसल की सिंचाई लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ण की गई। सिंचाई व्यवस्था के सुचारू सं...
पंचायत नामा : ग्राम पंचायत रेसलपुर बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

पंचायत नामा : ग्राम पंचायत रेसलपुर बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

मध्य प्रदेश, विशेष समाचार
 नर्मदापुरम ! जनपद पंचायत नर्मदापुरम अंतर्गत ग्राम पंचायत रेसलपुर ने ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामान्यतः विकास कार्यों के लिए शासकीय अनुदान एवं बजट पर निर्भर रहने वाली पंचायतों के विपरीत रेसलपुर पंचायत ने अपनी स्वयं की आय एवं टैक्स वसूली की राशि का सदुपयोग कर गांव को नई पहचान दिलाई है। पंचायत द्वारा ग्रामीणों के सहयोग एवं प्रभावी टैक्स वसूली से प्राप्त राशि से गांव में भव्य स्वागत द्वार, राहगीरों एवं ग्रामीणों की सुविधा हेतु आधुनिक विश्राम भवन का निर्माण कराया गया है। साथ ही पंचायत क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य कर हरियाली को भी बढ़ावा दिया गया है। ग्राम पंचायत की इस उपलब्धि के पीछे सरपंच श्रीमती मालती झाल्या, सचिव श्री सुरेंद्र सिंह चौहान एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री देवेंद्र केवट की कुशल कार्यप्रणाली एवं दूरदर्शी सोच को प्रमुख कारण माना जा...
कांग्रेस का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- ‘अपनी करनी का फल भुगत रहीं’ टीएमसी प्रमुख

कांग्रेस का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- ‘अपनी करनी का फल भुगत रहीं’ टीएमसी प्रमुख

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Senior leader Adhir Ranjan Chowdhury) ने बुधवार को ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहाकि टीएमसी प्रमुख ‘अपनी करनी का फल भुगत रहीं’ हैं। उन्होंने बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) (Trinamool Congress -TMC) में जारी उथल-पुथल की तुलना 2016 विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में कांग्रेस में हुए दल-बदल से की, जिसकी वजह से पार्टी कमजोर हो गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व प्रमुख ने इस मौके पर साधारण टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहाकि उन लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं, जिन्होंने पूरी श्रद्धा से टीएमसी के लिए काम करते हुए राजनीतिक उत्पीड़न का सामना किया। 2016 में क्या हुआ थापश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद लेकर बढ़ते संकट के बीच संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहाकि इति...
राहुल गांधी बोले- खुफिया सिस्टम-ज्यूडिशियरी से हो रहा विद्रोह…मुख्य चुनाव आयुक्त के आ रहे मैसेज

राहुल गांधी बोले- खुफिया सिस्टम-ज्यूडिशियरी से हो रहा विद्रोह…मुख्य चुनाव आयुक्त के आ रहे मैसेज

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को दावा किया कि चीजों को नियंत्रित करने का सिस्टम अब ध्वस्त हो रहा है और उनका अंदाजा है कि एक साल के भीतर नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री (Prime Minister) के पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह दावा भी किया कि अब सरकार के भीतर से ही संस्थागत विद्रोह शुरू हो रहा है और बहुत बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के मैसेज आ रहे हैं, खुफिया सिस्टम प्रमुख और हाई ज्यूडिशियरी के लोगों की तरफ से विद्रोह हो रहा है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में उनके द्वारा दिए गए भाषण का एक संक्षिप्त वीडियो जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा, "भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है क्योंकि इस सरकार ने अर्थव्यवस्था...
Uttarakhand: ढलान में बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ से बचाई 34 यात्रियों की जान, खुद की दे दी कुर्बानी

Uttarakhand: ढलान में बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ से बचाई 34 यात्रियों की जान, खुद की दे दी कुर्बानी

राज्य, राष्ट्रीय
चंपावत। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत जिले (Champawat district) में एक रोडवेज बस चालक ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए 34 यात्रियों की जान बचा ली, लेकिन इस दौरान खुद की जान गंवा बैठा. हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे ऑल वेदर रोड पर मरोड़ाखान के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) की बस धारचूला से टनकपुर जा रही थी. रास्ते में ढलान वाले हिस्से पर बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए. बस में सवार यात्रियों की जान खतरे में देख चालक बेनीराम थ्वाल (49) ने बड़ा फैसला लिया और बस को सड़क किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन रुक गया और बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, टक्कर के दौरान चालक बस से बाहर जा गिरा और बस के अगले पहिये के नीचे आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बस में सवार 34 यात्रियों में से केवल एक महिला को मामूली चोटें...