Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

केन्द्र सरकार ने Ujjwala Yojna में किया बड़ा बदलाव…. अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सिलेंडर

केन्द्र सरकार ने Ujjwala Yojna में किया बड़ा बदलाव…. अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सिलेंडर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Domestic LPG Cylinder Prices) में तेल वितरण कंपनियों ने 29 रुपये की बढ़ोतरी कर महंगाई का बम फोड़ा था. ये तीन महीने में 14.2 किलोग्राम वाले LPG Cylinder की कीमत में दूसरी बढ़ोतरी थी. सिलेंडर महंगा होने के बाद अब सरकार (Government) ने उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojna) के लाभार्थियों को बड़ा झटका दिया है. इस सरकारी स्कीम के तहत मिलने वाले रियायती सिलेंडरों की संख्या में बड़ी कटौती की गई है। इसके साथ ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, PMUY के लाभार्थियों को पहले चार रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मिलेगा. उज्ज्वला योजना वाले एक आम परिवार में औसतन साल भर में लगभग चार रिफिल की खपत होती है, पहले PMUY लाभार्थियों को साल में 9 रिफिल पर DBT मिलता था। 9 नहीं, अब सिर्फ 4 सिलेंडरप्रधानमं...
MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर अवैध वसूली, 200 रुपये का टिकट 2500 में बेचा!

MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर अवैध वसूली, 200 रुपये का टिकट 2500 में बेचा!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) से ठगी और अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है. मंदिर की 'भस्म आरती' ('Bhasma Aarti') के नाम पर कुछ श्रद्धालुओं से तय शुल्क से कई गुना अधिक रकम वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं. इस पर अंकुश लगाने के लिए मंदिर प्रशासन ने खुद जमीन पर उतरकर एक बड़ा औचक निरीक्षण किया और ठगी करने वाले सिंडिकेट पर एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, महाकाल मंदिर की भस्म आरती विश्व विख्यात है. जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. मंदिर प्रशासन ने इसके लिए शुल्क और संख्या निर्धारित की हुई है. विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में हर दिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में मंदिर में दर्शन पूजन के नाम पर ठगी के मामले भी समाने आते रहे हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और मंदिर समिति लगाता...
ममता का साथ छोड़ NDA को सपोर्ट कर रहे TMC के बागी सांसद…. यूसुफ पठान भी गुट में शामिल

ममता का साथ छोड़ NDA को सपोर्ट कर रहे TMC के बागी सांसद…. यूसुफ पठान भी गुट में शामिल

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के संसदीय दल पर संकट गहराता नजर आ रहा है। अधिकांश सांसदों के समर्थन का दावा करने वाले पार्टी के एक गुट ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का साथ छोड़कर NDA का समर्थन करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि इन बागी सांसदों के गुट में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। ये सारा घटनाक्रम तब हुआ, जब बनर्जी दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचीं थीं। टीएमसी की वरिष्ठ नेता और सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पठान का नाम भी होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 20 सांसदों ने बगावत की है और जरूरत पड़ी, तो वह सभी का नाम बता सकती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक-एक कर सभी का नाम बता सकती हूं। हम 20 सांसद हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहती।' महुआ मित्रा ने साधा निशानासोम...
Khan Sir को अग्रिम जमानत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें! आज सिविल कोर्ट में होगी सुनवाई

Khan Sir को अग्रिम जमानत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें! आज सिविल कोर्ट में होगी सुनवाई

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। फैजल खान यानी खान सर (Faisal Khan - Khan Sir) का क्या होगा? उन्हें अदालत से अग्रिम जमानत मिलेगी या फिर उनकी मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी? आज इसपर काफी कुछ साफ हो सकता है। पटना सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) में खान सर की अग्रिम जमानत याचिक पर सुनवाई होगी। खान सर पर हत्या का प्रयास और आर्म्स ऐक्ट (Arms Act.) की संगीन धाराओं में केस दर्ज है। कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर ने सोमवार को पटना जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की। इस अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक आपराधिक मामले में पुलिस ने खान सर और उनके दो गार्डों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामले में पुलिस उनके दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।वहीं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुरा...
कांग्रेस रहेगी तो हम नहीं…. इंडिया गठबंधन में सहयोगियों दलों ने खोला मोर्चा

कांग्रेस रहेगी तो हम नहीं…. इंडिया गठबंधन में सहयोगियों दलों ने खोला मोर्चा

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हाल ही में तमिलनाडु (Tamil Nadu), केरल (Kerala) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के बाद 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन में दरारें गहरी होती जा रही हैं। सोमवार को नई दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की अहम बैठक में वीसीके (VCK) और वामपंथी दलों ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर जोरदार हमला बोला है। तमिलनाडु की सत्ता से बाहर हुई डीएमके की नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि उसने गठबंधन में कांग्रेस के मौजूद रहने पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। डीएमके की दो टूक- 'कांग्रेस रहेगी तो हम नहीं'डीएमके के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा तभी बनेगी, जब कांग्रेस इस गुट का हिस्सा नहीं होगी। डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "हम चुनाव प्रणाली 'SIR' के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को भेजे जाने वाले...
MP में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बल्ले-बल्ले….. मोहन यादव सरकार ने बढ़ाया वेतन

MP में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बल्ले-बल्ले….. मोहन यादव सरकार ने बढ़ाया वेतन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने कॉन्ट्रैक्ट (Contract.) पर काम करने वाले लगभग 1.25 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को सौगात दी है। मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Govt) ने इन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों के सालाना वेतन में 4.46 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों (Contract Employees and Officers) की सेलरी में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। फैसला राज्य की 2023 की कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी के तहत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर लिया गया है। 1.25 लाख कर्मचारियों को फायदामध्य प्रदेश के वित्त विभाग के अनुसार, मोहन यादव सरकार ने सोमवार को कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 4.46 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी को मंजूरी दी। यह बढ़ोतरी इसी साल 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी। इससे लगभग 1.25 लाख कॉन्ट्रै...
राम चरण की ‘पेड्डी’ ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

राम चरण की ‘पेड्डी’ ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। महज चार दिनों में इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सफलता की चर्चा तेज हो गई है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पेड्डी' ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 31.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का...
झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन

झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन

मनोरंजन
रांची। झारखंड के फिल्मकारों के लिए गर्व की बात है कि नौरस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फिल्म का चयन प्रतिष्ठित विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कोलकाता और श्रीलंका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से राज्य की फिल्म प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अमित अक्षत ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत फिल्म का प्रदर्शन 21 जून को कोलकाता के साइंस सिटी में आयोजित समारोह के दौरान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्मकार के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी कृति का चयन होना बड़ी उपलब्धि होती है और यह फिल्म की विषयवस्तु की प्रासंगिकता को भी दर्शाता है। अमित अक्षत के अनु...
डेजी शाह की नई फिल्म में दिखेगा वर्दी वाला अंदाज

डेजी शाह की नई फिल्म में दिखेगा वर्दी वाला अंदाज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेत्री डेजी शाह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'डीजीपी कश्मीर' में एक आईपीएस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आएंगी। इम्तियाज भट्ट के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साहस, समर्पण और बलिदान की कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म का उद्देश्य उन गुमनाम नायकों को सम्मान देना है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा की है।अपने किरदार को लेकर डेजी शाह ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। उन्होंने बताया, "मैंने पहले पर्दे पर एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है, लेकिन पहली बार एक आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाने जा रही हूं। यह मेरे लिए एक नया अनुभव और बड़ी जिम्मेदारी है।" डेजी का मानना है कि इस किरदार के जरिए उन्हें एक मजबूत और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करने का अवसर मिला है।...
प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

मध्य प्रदेश
भोपाल । सूझबूझ और जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'स्वस्थ मध्यप्रदेश' के संकल्पों को जमीनी धरातल पर उतारते हुए विदिशा जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए 'पोषण संजीवनी अभियान' ने गंभीर कुपोषण के खिलाफ एक निर्णायक और प्रभावी जंग छेड़ दी है। यह अभियान इस बात का जीवंत प्रमाण बन गया है कि जब जिला प्रशासन और समाज की संवेदनशील ताकतें एक साथ कदम बढ़ाती हैं, तो कठिन से कठिन सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान सहज संभव हो जाता है। अमूमन यह देखा जाता है कि पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में उपचार के बाद जब बच्चे घर लौटते हैं, तो परिवारों की सीमित आर्थिक क्षमता और माताओं में पोषण संबंधी जागरूकता की कमी के कारण वे दोबारा कुपोषण चक्र में फंस जाते हैं। जून 2025 में हुए एक व्यापक सर्वे के दौरान जिले में 1,307 गंभीर कुपोषित बच्चों की पहच...