Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

इतिहास रचने को तैयार जोजिला सुरंग: आज होगा बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू ब्लास्ट, नितिन गडकरी बनेंगे साक्षी

इतिहास रचने को तैयार जोजिला सुरंग: आज होगा बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू ब्लास्ट, नितिन गडकरी बनेंगे साक्षी

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय, विशेष समाचार
श्रीनगर । भारत के बुनियादी ढांचा विकास के इतिहास में मंगलवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित और सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब द्वि-दिशात्मक जोजिला सुरंग में वह बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू ब्लास्ट होने जा रहा है जिसका देश को दशकों से इंतजार था। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में निर्बाध और सुरक्षित संपर्क बहाल रखने के लिए निर्माण कार्य अगले चरण में पहुंच जाएगा।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे और परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार यह अनूठी उपलब्धि लद्दाख को साल के बारह महीने देश के बाकी हिस्सों से जोड़े रखने की दिशा में एक क्रांतिकारी और बड़ा कदम है। ये टनल सर्दियों की भारी बर्फबारी में भी दोनों क्षेत्रों की दूरी को मिटा देगा।अधिकारियों को उम्मीद है कि ज...
PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड की बराबरी, क्या हैं उपलब्धियां?

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड की बराबरी, क्या हैं उपलब्धियां?

यात्रा, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। चुनाव के बाद जीतकर आने और लगातार शासन करने वाले प्रधानमंत्रियों के मामले में मोदी अब संयुक्त रूप से पीएम नेहरू के साथ हैं। 9 जून तक की बात करें तो एक चुने हुए पीएम के तौर पर मोदी ने लगातार 4398 दिन (2014 से जारी) शासन कर लिया है, जो कि पंडित नेहरू के कुल (और लगातार दोनों) शासन की बराबरी है। कल यानी 10 जून को पीएम मोदी इस कीर्तिमान को भी तोड़ देंगे।इस बीच पीएम मोदी ने 8 जून को ही सत्ता में 12 वर्ष पूरे किए हैं। अपने शासन के दौरान पीएम मोदी ने कई अहम योजनाओं और नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में यह जानना अहम है कि लगातार 12 वर्ष सत्ता में रहने और पहले पीएम के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शासन में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं? घरेलू, कान...
मोदी कैबिनेट में बदले जा सकते हैं ये 12 मंत्री, राज्यसभा चुनाव के बाद बड़े फेरबदल के आसार

मोदी कैबिनेट में बदले जा सकते हैं ये 12 मंत्री, राज्यसभा चुनाव के बाद बड़े फेरबदल के आसार

राष्ट्रीय, विशेष समाचार
नई दिल्‍ली। राज्यसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही एनडीए सरकार में कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अटकलें हैं कि इस बार कई राज्य मंत्रियों को बदला जा सकता है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि किन मंत्रालयों में बड़े स्तर पर बदलाव होंगे, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी संख्या एक दर्जन मंत्रियों तक जा सकती है। खास बात है कि 18 जून को राज्यसभा चुनाव हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी कैबिनेट को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कम से कम 2 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्रियों परिषद से बाहर हो सकते हैं। अटकलें ये भी हैं कि एक वरिष्ठ मंत्री को दक्षिण भारतीय राज्य में पार्टी की कमान भी सौंपी जा सकती है।दूसरे दलों को भी मिलेंगे पद रिपोर्ट के मुताबिक, सियासी गलियारों में यह च...
महाराष्ट्र की महायुति सरकार में फूट? फडणवीस से नाराज हुई शिंदे सेना; किस बात पर भड़का नया बवाल?

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में फूट? फडणवीस से नाराज हुई शिंदे सेना; किस बात पर भड़का नया बवाल?

राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में एक बार फिर अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच सब कुछ सही नहीं है। शिंदे गुट के नेता फडणवीस के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे हैं। अब हाल ही में एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री को न्योता न मिलने को लेकर बवाल शुरू हो गया है। दरअसल हाल ही में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक 20 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर एक खास कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट का आयोजन अडानी एयरपोर्ट अथॉरिटी और सिडको ने मिलकर किया था, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अदिति तटकरे और वन मंत्री गणेश नाईक मौजूद रहे। हालांकि राज्य के दोनों डिप्टी सीएम नदारद थे।एकनाथ शिंदे को नहीं मिला न्योता जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे को इस क...
मौत के मुंह से खींच लाए पुलिस के जांबाज… युवक को आया हार्ट अटैक, 5 मिनट तक CPR देकर ऐसे बचाई जान

मौत के मुंह से खींच लाए पुलिस के जांबाज… युवक को आया हार्ट अटैक, 5 मिनट तक CPR देकर ऐसे बचाई जान

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस का एक ऐसा मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है, जिसकी चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है. राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कार्यालय परिसर में अपनी किसी प्रशासनिक समस्या या काम से पहुंचे एक युवक को अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अटैक) पड़ गया. युवक को तड़पता देख वहां मौजूद दो पुलिस आरक्षकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और त्वरित प्राथमिक चिकित्सा (CPR) देकर उसकी जान बचा ली. दरअसल, देवेंद्र सक्सेना नाम के एक शख्स आज किसी काम से भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय आए हुए थे. इसी दौरान अचानक उनकी छाती में तेज दर्द उठा और वे बेसुध होकर गिरने लगे. उन्हें दिल का दौरा पड़ता देख आसपास के लोग सहम गए और परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रंजीत और मुकेश ने 5 मिनट तक दिया CPRदेवेंद्र सक्सेना को अचेत अवस्था में देख पास ही तैन...
हाथ में चाबुक, महिलाओं पर सख्ती; तालिबान की नैतिकता पुलिस के ऐक्शन से अफगानिस्तान में हड़कंप

हाथ में चाबुक, महिलाओं पर सख्ती; तालिबान की नैतिकता पुलिस के ऐक्शन से अफगानिस्तान में हड़कंप

अंतरराष्ट्रीय
काबुल। तालिबान की नैतिकता पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के प्रमुख शहर हेरात में महिलाओं पर सख्त ड्रेस कोड थोपने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। पीवीपीवी के सशस्त्र कर्मचारियों ने सड़कों पर वाहनों को रोका, महिलाओं की तलाशी ली और चादर-बुर्का न पहनने के आरोप में महिलाओं को हिरासत में ले लिया। तालिबान शासन के नैतिकता प्रचार एवं दुराचार निवारण मंत्रालय (PVPV) की सशस्त्र टीमों ने पश्चिमी अफगानिस्तान के प्रमुख शहर हेरात में महिलाओं के खिलाफ सख्त ड्रेस कोड लागू करने के लिए शनिवार को व्यापक अभियान चलाया। टीमों ने सड़कों पर वाहनों को रोका, महिलाओं की तलाशी ली और चादर-बुर्का न पहनने के आरोप में कई महिलाओं को हिरासत में ले लिया। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई को डरावना और अत्यधिक दमनकारी बताया। संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन इन अफगानिस्तान (UNAMA) ने रविवार को इस घटना पर गहरी चिंता जताई...
अब हिंद महासागर के इस द्वीप को खरीदना चाहते हैं ट्रंप; भारत से है महज इतनी दूरी; क्या वजह?

अब हिंद महासागर के इस द्वीप को खरीदना चाहते हैं ट्रंप; भारत से है महज इतनी दूरी; क्या वजह?

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब हिंद महासागर में एक द्वीप खरीदने की योजना बना रहे हैं। दरअसल ट्रंप के निशाने पर इस क्षेत्र का एक बेहद अहम द्वीप समूह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप सरकार इस द्वीप को खरीदने के लिए अच्छी खासी रकम चुकाने को भी तैयार है। एक और अहम बात यह है कि यह द्वीप भारत से महज 1600 किमी की दूरी पर स्थित है। हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप का नाम है- चागोस। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन चागोस द्वीप समूह को मॉरीशस से खरीदने की तैयारी में है। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में चर्चा थी कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर जल्द ही इस रणनीतिक रूप से अहम द्वीप की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने जा रहे हैं। हालांकि अब ट्रंप प्रशासन ब्रिटेन को दरकिनार कर सीधे मॉरीशस से बात करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।सैन्य अड्डा मौजूद बता दें कि ...
लक्षद्वीप को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला…., 47 साल से लागू शराबबंदी को किया खत्म

लक्षद्वीप को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला…., 47 साल से लागू शराबबंदी को किया खत्म

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लक्षद्वीप (Lakshadweep) को लेकर केंद्र सरकार (Central government) ने बड़ा फैसला किया है। यहां 47 साल पहले लागू की गई शराबबंदी (Prohibition of alcohol) अब खत्म कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक द्वीपसमहू में पर्यटन को बढ़ावा देने और राजस्व के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। आपको बता दें कि लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। ऐसे में इस्लामिक सिद्धातों को देखते हुए यहां 1979 में शराबबंदी लागू की गई थी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से लक्षद्वीप के लोग खुश नहीं हैं। क्यों हटा ली गई शराबबंदीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने लक्षद्वीप एक्साइज रेग्युलेशन 2026 पर साइन कर दिए हैं। इसके बाद लक्षद्वीप प्रोहिबिशन रेग्युलेश 1979 को वापस ले लिया गया है। केंद्र सरकार लक्षद्वीप को वैश्विक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। ऐसे में वि...
अवैध इमिग्रेशन और नशे की तस्करी रोकने के लिए साथ काम करेंगे रूस-पाकिस्तान, दोनों के बीच हुई बड़ी डील

अवैध इमिग्रेशन और नशे की तस्करी रोकने के लिए साथ काम करेंगे रूस-पाकिस्तान, दोनों के बीच हुई बड़ी डील

अंतरराष्ट्रीय
बिश्केक। किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की राजधानी बिश्केक (Bishkek) में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organization- SCO) के गृह और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रियों की अहम बैठक के दौरान पाकिस्तान और रूस (Pakistan and Russia) के बीच एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों ने अवैध इमिग्रेशन और नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी इस विशेष बैठक में हिस्सा लेने के लिए बिश्केक में मौजूद थे। इस दौरे पर उन्होंने रूस के अलावा कई अन्य सदस्य देशों के नेताओं से भी मुलाकात की, जिसमें अफगानिस्तान से पनप रहे 'आतंकवाद' का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। रूस के साथ समझौते की अहम बातेंपाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अनुसार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमी...
बैंक खाते में बड़ी रकम डालते ही आ सकता है IT नोटिस…. जानिए क्या है नियम

बैंक खाते में बड़ी रकम डालते ही आ सकता है IT नोटिस…. जानिए क्या है नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बैंक खाते (Bank Accounts) में बड़ी नकद रकम जमा होते ही आयकर विभाग (Income Tax Department) की नजर उस पर पड़ सकती है। खासकर नोटबंदी (Demonetization) के बाद से नकद जमा, कैश बिक्री और कारोबार की नकदी को लेकर जांच का दायरा बढ़ा है। आयकर अपीलीय अधिकरण (Income Tax Appellate Tribunal) यानी आईटीएटी के हालिया फैसलों ने एक बात साफ कर दी है...सिर्फ बैंक में कैश जमा होना अपराध नहीं है। सवाल यह है कि उस कैश का स्रोत क्या है और क्या करदाता उसे साबित कर सकता है। क्या है पूरा मामला?हालिया मामलों में आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान जमा बड़ी नकद रकम को अघोषित आय मानकर टैक्स की मांग की। एक मामले में स्क्रैप कारोबारी के खाते में 1.28 करोड़ नकद जमा हुए थे। विभाग ने इसे शक के दायरे में मानते हुए भारी टैक्स मांग बनाई। करदाता ने कहा, यह रकम उसके स्क्रैप कारोबार की बिक्री से जुड़ी थी। पिछले वर्षों में ...