Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, सिंगरौली में 19 वर्षीय युवती की मौत से गांव में शोक

शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, सिंगरौली में 19 वर्षीय युवती की मौत से गांव में शोक

मध्य प्रदेश
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्थुआ बहेरा गांव में एक हृदयविदारक घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। 19 वर्षीय युवती भाजपा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतका भाजपा प्रजापति पिता मेवालाल प्रजापति कर्थुआ बहेरा गांव की निवासी थीं। परिजनों ने बताया कि युवती का विवाह 19 जून को सरई थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय था। घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और रिश्तेदारों के बीच खुशी का माहौल था। इसी दौरान युवती की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अध...
भोपाल में फुटपाथ बना परेशानी का कारण, ऊंची रेलिंग से पैदल यात्रियों का रास्ता बाधित

भोपाल में फुटपाथ बना परेशानी का कारण, ऊंची रेलिंग से पैदल यात्रियों का रास्ता बाधित

मध्य प्रदेश
भोपाल। शहर के वार्ड-32 स्थित पीएंडटी चौराहे पर कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है, जिसके चलते लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि फुटपाथ के किनारे करीब तीन फीट ऊंची लोहे की रेलिंग लगा दी गई है। कई स्थानों पर पहले से मौजूद दीवार और नई फेंसिंग के कारण पूरा फुटपाथ घिरा हुआ नजर आता है। ऐसे में लोगों को उस तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रहवासियों का कहना है कि कई हिस्सों में फुटपाथ पर चढ़ने या प्रवेश करने के लिए जरूरी गैप नहीं छोड़े गए हैं। परिणामस्वरूप पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले ...
प्रेम संबंध छिपाने के लिए सात वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, मां समेत दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध छिपाने के लिए सात वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, मां समेत दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय अंगदवीर की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां गुरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी अर्पित पाराशर के साथ मिलकर कथित तौर पर इस वारदात की साजिश रची थी। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी अंगदवीर का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को हस्तिनापुर क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने अर्पित पाराशर को गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल फोन की जांच में मिले चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम में बच्चे की मां गुरप्रीत कौर की कथित भूमिका सामने आई। जांच एजेंसियों के अनुसार, गुरप्रीत कौर और अर्पित...
महायुति में दरार की अटकलों पर शिंदे का पलटवार, बोले- ‘भौंकने वालों से फर्क नहीं पड़ता, बाघ अपना काम करता है’

महायुति में दरार की अटकलों पर शिंदे का पलटवार, बोले- ‘भौंकने वालों से फर्क नहीं पड़ता, बाघ अपना काम करता है’

राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना के स्थापना दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष और विशेष रूप से उद्धव ठाकरे गुट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महायुति गठबंधन को पूरी तरह मजबूत बताते हुए कहा कि उनके और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मतभेद की बातें केवल अफवाह हैं, जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। अपने संबोधन के दौरान शिंदे ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि "कुत्ते भौंकते रहते हैं, लेकिन बाघ शिकार करता है।" उनके इस बयान को उद्धव ठाकरे और विपक्षी खेमे के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है। शिंदे ने कहा कि कुछ लोग लगातार महायुति में फूट डालने और उनके तथा देवेंद्र फडणवीस के बीच दूरियां पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसी तमाम कोशिशें नाकाम साबित होंगी। उन्होंने दावा किया कि जो लोग साजिशें रचते हैं, उनके जरिए ही बाद में...
ट्रंप के एक बयान से बढ़ी दूरियां, मेलोनी के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट

ट्रंप के एक बयान से बढ़ी दूरियां, मेलोनी के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच रिश्तों में बढ़ती तल्खी अब खुलकर सामने आने लगी है। दोनों नेताओं के बीच मतभेद उस समय और गहरा गए, जब ट्रंप ने दावा किया कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए आग्रह कर रही थीं। इस टिप्पणी के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न तो वह और न ही इटली किसी के सामने गिड़गिड़ाता है। विवाद इतना बढ़ गया कि इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तायानी ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि पिछले डेढ़ वर्षों में दोनों नेताओं के संबंधों में बड़ा बदलाव आया है। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली मेलोनी अकेली यूरोपीय नेता थीं और उन्हें ट्रंप की करीबी सहयोगी माना जाता था। विश्लेषकों के...
शीर्षक : हत्या की साजिश का आरोप लगाकर थाने पहुंचे तेज प्रताप, बोले- ‘हम पर हमला कराया जा सकता है’

शीर्षक : हत्या की साजिश का आरोप लगाकर थाने पहुंचे तेज प्रताप, बोले- ‘हम पर हमला कराया जा सकता है’

राष्ट्रीय
पटना। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने छात्र नेता आकाश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पटना के सचिवालय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर रात सचिवालय थाना पहुंचे तेज प्रताप यादव ने छात्र नेता आकाश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दी। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। थाने के बाहर मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और विरोधियों के साथ मिलकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चार लोग उनके घर में जबरन घुस आए थे। उनके मुताबिक, समय रहत...
‘संयम और समझदारी से बनी बात’, ट्रंप बोले- इजरायल को सीजफायर के लिए मनाना जरूरी था

‘संयम और समझदारी से बनी बात’, ट्रंप बोले- इजरायल को सीजफायर के लिए मनाना जरूरी था

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने खुद इजरायली पक्ष से संयम बरतने और संघर्ष को आगे न बढ़ाने की अपील की थी। उनके मुताबिक लगातार जारी हमलों से ईरान के साथ चल रही शांति प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया था। एनबीसी न्यूज को दिए एक टेलीफोनिक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायली अधिकारियों से बातचीत के दौरान समझदारी और धैर्य से काम लेने पर जोर दिया। उनका मानना था कि लड़ाई जारी रहने से हाल ही में बने कूटनीतिक माहौल को नुकसान पहुंच सकता है। ट्रंप के शब्दों में, “कई बार हालात को संभालने के लिए शांत रहकर दिमाग से काम लेना पड़ता है।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की थी। ट्रंप का यह बयान ऐ...
US-Iran डील के बाद होर्मुज से जहाज निकलने शुरू…. लगी लंबी कतार, PGSA ने लागू किए सख्त रूल

US-Iran डील के बाद होर्मुज से जहाज निकलने शुरू…. लगी लंबी कतार, PGSA ने लागू किए सख्त रूल

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। अमेरिका और ईरान में हुई डील (US-Iran Deal) के बाद अब होर्मुज (Hormuz) से जहाजों का निकलना शुरू हो गया है। हालांकि इतने ज्यादा जहाज कतार में थे कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई है। पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (Persian Gulf Strait Authority- PGSA) ने जहाजों को बिना किसी असुविधा को होर्मुज से पास करवाने के लिए कुछ सख्त नियम लागू किए हैं। इन नियमों के तहत जहाज की तरफ से कम से कम 48 घंटे पहले ट्रांजिट रिक्वेस्ट जमा करनी होगी। इसके बाद भी जहाज का संपर्क अथॉरिटी से लगातार बना रहना चाहिए। अगर इसमें किसी तरह की चूक होती है तो इसकी जिम्मेदारी जहाज के मालिक की होगी। पीजीएसए ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से ट्रांजिट रिक्वेस्ट जमा करने की सुविधा दी है। क्यों इतना अहम है होर्मुज?बता दें कि होर्मुज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। अमेरिका के हमले के बाद मार्च से ही...
US: ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, कतर के स्वामित्व वाले विमान का रंग और डिजाइन बदला

US: ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, कतर के स्वामित्व वाले विमान का रंग और डिजाइन बदला

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने शुक्रवार को नए एयर फोर्स वन विमान (New Air Force One aircraft) का अनावरण किया। यह पहले कतर के स्वामित्व वाला विशाल विमान था और अब इसे अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान के रूप में रूपांतरित किया गया है। नए विमान में क्या खास है?नए विमान में पुराने एयर फोर्स वन की हल्के नीले रंग वाली पारंपरिक डिजाइन को हटाकर नया लुक दिया गया है। इसके निचले हिस्से को नेवी ब्लू रंग में रंगा गया है, जिसके ऊपर लाल पट्टी बनाई गई है। विमान के बाएं हिस्से पर राष्ट्रपति का प्रतीक चिन्ह लगाया गया है। जबकि पीछे के हिस्से पर बड़ा अमेरिकी ध्वज बना है। ट्रंप ने क्या कहा?एंड्रयूज एयर फोर्स बेस के हैंगर में मौजूद वायुसेना कर्मियों के सामने ट्रंप ने विमान की कारीगरी की सराहना की और कहा कि इसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। विमान से उतरने...
बिना टिकट ट्रेन में सफर पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से लगेगा दोगुना जुर्माना… 12 साल बदले नियम

बिना टिकट ट्रेन में सफर पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से लगेगा दोगुना जुर्माना… 12 साल बदले नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा (Train Travelling without ticket) करते हुए पकड़े जाने पर अब पहले की तुलना में दोगुना जुर्माना (Fines Double) देना होगा। अभी बेटिकट यात्रा करने पर यात्री से पूरा किराया वसूला जाता है और 250 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। रेलवे की ओर से की गई नई व्यवस्था में यह जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। नया नियम एक जुलाई से लागू होगा। नियम में यह बदलाव करीब 13 साल बाद किया गया है। इससे पहले वर्ष 2013 में जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये किया गया था। रेलवे बोर्ड ने इसके अलावा कुछ और नियम भी बदले हैं। रेलवे (Railway) के अनुसार, कोई यात्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका टिकट जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही उससे पूरा किराया और 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा महिला कोच में प्रवेश करने वाले पुर...