MP: कूनो से निकलकर गांव के स्कूल तक जा पहुंची मादा चीता, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से खदेड़ा
श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले (Sheopur district ) के विजयपुर क्षेत्र के दुबेरा गांव (Dubera Village) में उस समय हड़कंप मच गया, जब कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर एक मादा चीता (Female cheetah) गांव में घुस गई. चीता सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास तक पहुंच गयी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे उसे आबादी से दूर खदेड़ा. घटना के वीडियो भी सामने आए है. वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं. हालांकि चीते के पीछे लगी कूनो की ट्रैकिंग टीम भी बाद में मौके पर पहुंच गई।
कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल से निकलकर मादा चीता सीसीबी 2 रविवार को दुबेरा गांव पहुंच गई. पहले वह खेतों के आसपास घूमती रही, लेकिन बाद में रिहायशी इलाके में दाखिल हो गई. मादा चीता गांव की गलियों से होता हुई सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास पहुंच गयी. स्कू...









