मप्रः इंदौर में पार्किंग में खड़ी तीन बसों में लगी भीषण आग
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में भवरकुआं पुलिस स्टेशन के तीन इमली स्थित प्राइवेट बसों की पार्किंग में खड़ी तीन बसों में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों बसें जलकर खाक हो गईं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात तीन इमली स्थित पार्किंग में खड़ी तीन बसों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं।
ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी ने बताया कि आग की लपटें दिखाई देने पर वे फौरन मौके पर पहुंचे। सीटी बजाकर ड्राइवरों को अलर्ट किया। ड्राइवरों से बसों को तुरंत बाहर निकालने के लिए ...





