फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’, (Dhurandhar) ने देश ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा बटोरी है। हाल ही में अलेक्जेंडर स्टब (Alexander Stubb) ने भारत दौरे से पहले यह फिल्म देखी और इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और अब वे इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दूसरे भाग ‘धुरंधर’, का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
बेटे के सुझाव पर देखी फिल्म
फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb ने बातचीत में बताया कि भारत आने से पहले उनके बेटे ने उन्हें धुरंधर देखने की सलाह दी थी। उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि कहानी काफी प्रभावशाली है और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष को जिस तरह दिखाया गया है, वह उन्हें पसं...








