Friday, May 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: March 2026

भारत की आर्थिक वृद्धि पर हो सकता है ईरान-युद्ध का असर… ICRA ने बढ़ाई टेंशन

भारत की आर्थिक वृद्धि पर हो सकता है ईरान-युद्ध का असर… ICRA ने बढ़ाई टेंशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में अगर संघर्ष लंबे समय तक जारी रहता है तो भारत की आर्थिक वृद्धि (Economic Growth) की संभावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। रेटिंग एजेंसी इक्रा (Rating agency ICRA) ने एक रिपोर्ट में यह कहा। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि लगभग 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2025-26 के अनुमान 7.6 प्रतिशत से थोड़ा कम है। हालांकि, पश्चिम एशिया में लंबे समय तक जारी तनाव से कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मुद्रास्फीति के दबाव के कारण वृद्धि प्रभावित हो सकती है। वैश्विक स्तर पर तनावबता दें कि इजराइल-अमेरिका के ईरान पर हमले के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास के समुद्री मार्गों में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। यह एक अहम वैश्विक ऊर्जा गलियारा है। इससे आपूर्ति प्रभावित होने और माल ढुलाई लागत में वृद्धि को लेकर...
ईरान- युद्ध का असर…. हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

ईरान- युद्ध का असर…. हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) में छिड़ी जंग का असर अब हवाई यात्रा किराए (Airfare) पर भी नजर आएगा। एयर इंडिया (Air India) ने इसके बारे में मंगलवार को घोषणा की। इसके मुताबिक एयर इंडिया घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए कीमतों में फेज वाइज बढ़ोत्तरी करेगा। यह फैसला ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran–US War) के चलते जेट फ्यूल ईंधनों के दाम बढ़ने के बाद लिया गया है। हालांकि एयर इंडिया फ्लाइट्स पर फिलहाल कोई फ्यूल सरचार्ज लागू नहीं होगा। तीन चरणों में होगा लागूएयर इंडिया ने एयरलाइन ने रेट्स का एक स्लैब दिया, जिसे वह तीन चरणों में लागू करेगी। एयर इंडिया ने कहाकि वह इस कदम को लेकर खेद जताती है, लेकिन इसे अनिवार्य बताते हुए कहाकि इस फैसले पर बाहरी फैक्टर्स का असर है। एयर इंडिया ने आगे कहाकि बिना सरचार्ज रिवीजन के, कुछ उड़ानें व्यावसायिक रूप से उपलब्ध नहीं रह पाएंगी और उन्हें रद्द किए जाने का खत...
केन्द्र की नई पहल, संसद से लेकर विधानसभाओं में महिलाओं को जल्द 33% आरक्षण देने की तैयारी

केन्द्र की नई पहल, संसद से लेकर विधानसभाओं में महिलाओं को जल्द 33% आरक्षण देने की तैयारी

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (33 Percent Reservation Women) देने को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) नई पहल की तैयारी में है। लंबे समय से चर्चा में रहे महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार अब ऐसा रास्ता तलाश रही है, जिससे इसका लाभ वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू किया जा सके। इसके लिए कानून में संशोधन किया जा सकता है। वर्ष 2023 में संसद द्वारा पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (‘Women's Empowerment Act’) के तहत महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। लेकिन इस कानून के अनुसार आरक्षण तभी लागू होना था जब अगली जनगणना पूरी हो जाए और उसके बाद नई परिसीमन प्रक्रिया लागू की जाए। चूंकि जनगणना और परिसीमन दोनों प्रक्रियाओं में काफी समय लग सकता है, इसलिए आशंका जताई जा रही थी कि महिलाओं को आरक्षण का वास्तविक लाभ मिलने में कई वर्ष लग सक...
अमेरिका ने बताई भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट देने की वजह, कही ये बात

अमेरिका ने बताई भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट देने की वजह, कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) से समुद्री मार्ग में पहले से मौजूद रूसी कच्चे तेल (Russian Crude Oil) को खरीदकर उसे भारतीय रिफाइनरियों (Indian Refineries) की ओर मोड़ने का अनुरोध करने के बाद अब अमेरिका (America) की तरफ से भारत को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका ने बताया है कि आखिर उन्होंने भारत को यह रूसी तेल खरीदने की यह तथाकथित ‘छूट’ क्यों दी है। बुधवार को वाइट हाउस (White House) ने एक बयान में कहा है कि भारत को इसकी ‘इजाजत’ इसीलिए दी गई क्योंकि भारत के लोग अच्छे हैं। इस दौरान यह भी दावा किया गया कि भारत ने पूर्व में रूसी तेल ना खरीदने की उनकी शर्तों को माना है, इसीलिए अमेरिका ने भारत को यह विशेष ‘छूट’ दी। वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि भारत में हमारे साथी अच्छे लोग रहे हैं। लेविट ने कहा, "हम इस फैसले पर इ...
मीडिल ईस्ट में फंसे भारत के तेल को निकालने के लिए वॉरशिप भेजने की तैयारी में नेवी

मीडिल ईस्ट में फंसे भारत के तेल को निकालने के लिए वॉरशिप भेजने की तैयारी में नेवी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में ईंधन संकट (Fuel Crisis) गहराने की आशंका के बीच भारतीय नौसेना संकटमोचक (Indian Navy Troubleshooters) की भूमिक निभा सकती है। खबर है कि भारत की तरफ से अपने युद्धपोत भेजने पर विचार किया जा रहा है, ताकि मिडिल ईस्ट (Middle East) में फंसे भारतीय जहाजों को निकाला जा सके। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के बीच संघर्ष के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोनों ओर बड़ी संख्या में जहाज फंसे हुए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भारतीय अधिकारी कैप्टन पीसी मीणा के हवाले से लिखा कि भारत भी अपने युद्धपोत भेजने पर विचार कर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जहाज मालिकों की तरफ से एस्कॉर्ट का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद युद्धपोत भेजने के फैसले पर विचार किया जा रहा था। पाकिस्तान ने भेजे युद्धपोतरिपोर्ट के अनुसार, ...
MP: कैबिनेट का बड़ा फैसला…. उड़द और गेहूं खरीदी पर बोनस देगी मोहन यादव सरकार

MP: कैबिनेट का बड़ा फैसला…. उड़द और गेहूं खरीदी पर बोनस देगी मोहन यादव सरकार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने प्रदेश के किसानों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए उड़द की फसल पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया, साथ ही गेहूं खरीदी (Bought Wheat) के लिए भी 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस (RS 40 Bonus) देने का निर्णय लिया। राज्य सरकार ने यह फैसले मंगलवार को हुई राज्य सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में लिए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को गुड न्यूज देते हुए मोहन सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। राज्य मंत्रिमंडल ने ये सभी फैसले मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए। जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बैठक में 'एक जिला-एक उत्पाद' (ODOP) परियोजना लागू करने का निर्णय लिया। इसके माध्यम से सात जिलों में स्थानीय उ...
Assam: बरपेटा मेडिकल कॉलेज से हटेगा फखरुद्दीन अली अहमद का नाम, हिमंता सरकार ने दी मंजूरी

Assam: बरपेटा मेडिकल कॉलेज से हटेगा फखरुद्दीन अली अहमद का नाम, हिमंता सरकार ने दी मंजूरी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
दिसपुर। असम सरकार (Assam Government) ने बरपेटा (Barpeta) स्थित फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (Fakhruddin Ali Ahmed Medical College and Hospital) का नाम बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस संस्थान का नया नाम बरपेटा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रखने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि फखरुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed) भारत के राष्ट्रपति रह चुके हैं और वे असम से देश के पहले राष्ट्रपति थे। ऐसे में उनके सम्मान को बनाए रखते हुए राज्य सरकार ने किसी अन्य संस्थान को उनके नाम पर समर्पित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि असम मंत्रिमंडल ने तय किया है कि राज्य में एक अन्य संस्थान को फखरुद्दीन अली अहमद के नाम से जोड़ा जाएगा, ताकि उनके योगदान को उचित सम्मान दिया जा सके। असम के...
West Asia क्षेत्र में आज से संचालित होगी 58 उड़ानें…. संकट के बीच एयर इंडिया ने बड़ा फैसला

West Asia क्षेत्र में आज से संचालित होगी 58 उड़ानें…. संकट के बीच एयर इंडिया ने बड़ा फैसला

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते सुरक्षा संकट के बीच एअर इंडिया समूह (Air India Group.) ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया (Air India) और एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 11 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 58 नियमित और गैर-नियमित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इन उड़ानों का उद्देश्य खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना और यात्रा सेवाओं को जारी रखना है। एयरलाइन ने बताया कि जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी। दोनों एयरलाइनों की तरफ से जेद्दा के लिए कुल आठ उड़ानें संचालित की जाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 14 नियमित उड़ानें चलाएगी। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के लिए कई अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जाएंगी। जेद्दा के लिए कौन-कौन सी उड़ानें चलाई जाएंगी?एअर इंडिया ...
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर जारी, नए लुक में दिखीं जाह्नवी कपूर

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर जारी, नए लुक में दिखीं जाह्नवी कपूर

मनोरंजन
राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। साल 2025 में रिलीज हुई गेम चेंजर के अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद दर्शकों की उम्मीदें अब इस फिल्म पर टिकी हैं। बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। अभिनेत्री के 29वें जन्मदिन के खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से उनका नया पोस्टर जारी किया है। 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर 'अचियम्मा' नाम के किरदार में नजर आएंगी। जारी पोस्टर में उनका लुक बेहद दमदार और अलग दिखाई दे रहा है। सूती कपड़ों और गोल फ्रेम वाले चश्मे के साथ उनका अंदाज एक ग्रामीण और सशक्त युवती का एहसास कराता है। पोस्टर में जाह्नवी आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर नजर आ रही हैं। पहली बार साथ दिखेगी राम चरण-जाह्नवी की जोड़ी इस फिल्म के जरिए ...
दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ में बताया गया रिश्तों में सहमति का महत्व

दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ में बताया गया रिश्तों में सहमति का महत्व

मनोरंजन
सशक्त अभिनय के लिए जानी जाने वाली दिव्या दत्ता एक बार फिर दर्शकों के सामने एक अलग और संवेदनशील कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज 'चिरैया' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस सीरीज के जरिए समाज को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि शादी किसी को भी जबरन अधिकार नहीं देती और रिश्तों में सहमति का महत्व सबसे ज्यादा होता है। करीब 1 मिनट 43 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक आदर्श परिवार से होती है। सीरीज में दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि संजय मिश्रा उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शादी के बाद भी पत्नी की सहमति सबसे अहम है और किसी भी तरह की जबरदस्ती गलत है। कहानी समाज में वर्षों से चली आ रही मानसिकता पर सवाल खड़े करती है। ओटीटी पर 20 मार्च को होगी रिलीज निर्देशक शशांत शाह द्वारा निर्देशित इस सीरीज का निर्माण एसवीएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तल...