Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Month: March 2026

MP: खरगोन में महिला ने पहले 3 मासूमों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदी…. तीनों बच्चों की मौत

MP: खरगोन में महिला ने पहले 3 मासूमों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदी…. तीनों बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खरगोन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone District) के सनावद थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला (Woman) ने अपने तीन मासूम बच्चों ( 3 Innocent Children) को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी कुएं में कूद गई। जिसके बाद तीनों बच्चों की तो पानी में डूबने से मौत हो गई, लेकिन महिला बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पति का कहना है कि महिला के साथ उसका कोई विवाद नहीं हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला नानी बाई ने अपने दो साल के बेटे अर्जुन और चार वर्षीय पुत्र करण को खेत में बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी अपने लगभग 15 दिन के शिशु को लेकर कुएं में कूद गई। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि यह घटना सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव और भोमवाड़ा के बीच स्थित एक खेत में हुई। खुद बाहर निकली, बच्चों की हो गई म...
West Asia में जारी संघर्ष के बीच EU ने 19 ईरानी अधिकारियों पर लगाए नए प्रतिबंध

West Asia में जारी संघर्ष के बीच EU ने 19 ईरानी अधिकारियों पर लगाए नए प्रतिबंध

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष के बीच यूरोपीय संघ (European Union) ने ईरान (Iran) पर दबाव बढ़ाते हुए 19 ईरानी अधिकारियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंधों को मंजूरी दी है। इन पर गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन और घरेलू दमन में शामिल होने के आरोप हैं। यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजदूतों द्वारा लिया गया यह निर्णय तेहरान को जवाबदेह ठहराने के लिए ब्लॉक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कल्लास ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यूरोपीय संघ ईरान को जवाबदेह ठहराना जारी रखेगा। आज सदस्य देशों के राजदूतों ने मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के लिए जिम्मेदार 19 अधिकारियों और संस्थाओं को लक्षित करते हुए नए प्रतिबंधों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध उन व्यक्तियों और संगठ...
ISRO ने की अगले चंद्र मिशन की तैयारी…. चंद्रयान 4 और 5 को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

ISRO ने की अगले चंद्र मिशन की तैयारी…. चंद्रयान 4 और 5 को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के अगले चंद्र मिशन (Lunar Mission) को लेकर दोहरी खुशखबरी सामने आई है। भारत चंद्रयान-4 (Chandrayaan 4) के तहत चांद से सैंपल इकट्ठा करके उन्हें धरती पर वापस लाने की योजना बना रहा है, जबकि चंद्रयान-5 (Chandrayaan 5) में ज्यादा वजन वाला लैंडर होगा, जिसकी मिशन लाइफ ज्यादा। यह जानकारी इसरो चेयरमैन वी नारायणन (ISRO Chairman V Narayanan) ने बुधवार को दी। उन्होंने ISRO के भविष्य के मिशनों के बारे में भी बात की, जिसमें वीनस की स्टडी और दूसरा मार्स लैंडिंग मिशन शामिल है। इसरो के स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवेयरनेस ट्रेनिंग (START 2026) प्रोग्राम के चौथे एडिशन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा, "अब हम चंद्रयान प्रोग्राम को जारी रखने पर काम कर रहे हैं। चंद्रयान-4 में, हम सैंपल इकट्ठा करके उन्हें वापस लाने की योजना बना रहे हैं। चंद्रयान-5 में ज्यादा वजन वाला लैंडर होगा, जिसकी मिशन लाइफ ज...
MP: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की बेटी सुरक्षि का निधन, नेताओं ने व्यक्त किया दुख

MP: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की बेटी सुरक्षि का निधन, नेताओं ने व्यक्त किया दुख

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा के अध्यक्ष (BJP president) और बैतूल विधायक (Betul MLA) हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) और उनकी पत्नी ऋतु खंडेलवाल की बेटी सुरभि (Daughter Surbhi) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे बैतूल में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस दुखद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफसोस जताया है और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक...
Delhi में मटियाला गांव के मछली बाजार में लगी भीषण आग… 400 झुग्गियां जलीं

Delhi में मटियाला गांव के मछली बाजार में लगी भीषण आग… 400 झुग्गियां जलीं

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के मटियाला गांव (Matiala Village) के मछली बाजार (Fish market) में बुधवार देर रात को भीषण आग (Massive Fire) लग गई। इस आगजनी में लगभग 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग को रात करीब 11:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। करीब 23 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस हेड कांस्टेबल रामरतन ने बताया कि आग बहुत करीब आ गई थी, मात्र दो-तीन फीट की दूरी तक। उस समय हमें पता चला कि उस तरफ एक कार खड़ी थी और आग उसके बहुत करीब पहुंच गई थी। मैं वहां गया और कुछ अन्य लोग मेरे साथ आए। उन्होंने पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया और शीशा तोड़ने के बाद कार को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। नोएडा के कंपनी में भीषण आग, कुछ लोग जख्मीउधर, नोएडा के थान...
लोकसभा में विपक्ष को झटका… ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव हुआ खारिज

लोकसभा में विपक्ष को झटका… ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव हुआ खारिज

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ओम बिरला (Om Birla) को स्पीकर पद (Speaker Post) से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा (Lok Sabha) में ध्वनिमत से खारिज हो गया, जिससे विपक्ष (Opposition) को झटका लगा है। विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से माफी की मांग की गई थी, चेयर पर बैठे जगदंबिका पाल ने घोषणा की कि अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। पाल ने विपक्ष से अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह किया ताकि वह प्रस्ताव पर वोटिंग करा सकें। लेकिन विरोध जारी रहने पर, उन्होंने सदन से वोटिंग की मांग की और प्रस्ताव को वॉइस वोट से खारिज कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले, गृह मंत्री ने बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव लाने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा। विपक्ष ने शाह की कुछ बातों पर आपत्ति जताई और नारे लगाने लगे, कार्यवाही में बाधा ड...
‘सूबेदार’ नए गाने में गूंजी श्रेया घोषाल की जादुई आवाज

‘सूबेदार’ नए गाने में गूंजी श्रेया घोषाल की जादुई आवाज

मनोरंजन
अनिल कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च को रिलीज हो चुकी है और इसका प्रीमियर प्राइम वीडियो पर हुआ है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘ऐ री सखी’ भी जारी कर दिया है, जिसे टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती 'ऐ री सखी' को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने में अनिल कपूर और राधिका मदान की भावुक केमिस्ट्री दिखाई गई है। संगीतकार अक्षय और आईपी ने मिलकर इस गीत का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध सूफी कवि मीर खुसरो की रचना से प्रेरित हैं। दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इससे पहले फिल्म के अन्य गाने 'मेरा बलमा ...
फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद से ही रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच एक प्रशंसक द्वारा लिखा गया भावुक पोस्ट अभिनेत्री को इतना छू गया कि उन्होंने खुद उसका जवाब देकर आभार व्यक्त किया। प्रशंसक ने अपने पोस्ट में रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की सराहना करते हुए उनके रिश्ते को प्रेरणादायक बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने लिखा, मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी भावुक नहीं हुई। कहने को बहुत कुछ है, पर कह नहीं पा रही।...
रणदीप हुड्डा बने पिता, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म

रणदीप हुड्डा बने पिता, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी, जिसके बाद फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने एक्स अकाउंट पर पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की। साझा की गई तस्वीर में उनके पिता अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज मैं पिता बन गया हूं। सबसे खास बात लिन, तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया। तुमने मुझे पिता बनाया और हमारी छोटी सी परी को इस दुनिया में लाई। एक छोटी सी बेटी और जिंदगी भर का प्यार। फैंस और सितारों ने दी बधाईजैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और कई फिल्मी हस्तियों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। फैंस शुभकामनाएं देत...
मेघायल में फिर भड़की हिंसा… पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत, आर्मी तैनात

मेघायल में फिर भड़की हिंसा… पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत, आर्मी तैनात

राज्य, राष्ट्रीय
शिलॉन्ग। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय (North Eastern State Meghalaya) के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (GHDC) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद और तनाव के बीच हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इससे इलाके में और तनाव पसर गया। हालात को देखते हुए न सिर्फ वहां कर्फ्यू लगाया गया है बल्कि सेना को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी. संगमा (Superintendent of Police Abraham T. Sangma) ने बताया कि यह घटना चिबिनांग इलाके में हुई जहां जनजातीय और गैर-जनजातीय समूहों के बीच झड़प हो गई थी। संगमा ने कहा, "मारे गए दोनों व्यक्ति चिविनांग के निवासी थे। GHDC चुनावों को लेकर जनजातीय और गैर-जनजातीय समूहों के बीच झड़प हुई थी और यह गोलीबारी तब हुई जब ...