Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: March 2026

MP: अगले साल भोपाल में होगा राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह का भव्य आयोजन

MP: अगले साल भोपाल में होगा राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह का भव्य आयोजन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के इतिहास में 15 जनवरी 2027 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने सेना प्रमुख (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) के साथ बैठक के बाद ऐलान किया कि 2027 का राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह भोपाल में आयोजित किया जाएगा। दरअसल, सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है. यह दिन 1949 में जनरल सर एफआरआर बुचर से सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के तौर पर केएम करिअप्पा के पदभार संभालने की याद में मनाया जाता है। CM यादव ने कहा कि यह भव्य समारोह राज्य के नागरिकों को देश की समृद्ध सैन्य विरासत से परिचित कराएगा और युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने हर मौके पर अदम्य साहस, वीरता और शक्ति का प्रदर्शन किया है. राज्य के नागरि...
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार देर शाम मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट और विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया एक्स पर उक्त जानकारी साझा करते हुए आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ आत्मीय एवं सार्थक भेंट हुई। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर राज्य के समावेशी विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश की प्रगति को और गति देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में ‘स्टेट एआई मिशन’ की शुरुआत, सुशासन को अधिक सशक्त, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की एक दू...
मध्य प्रदेश बहुत जल्द लॉन्च करेगा अपना स्टेट एआई मिशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश बहुत जल्द लॉन्च करेगा अपना स्टेट एआई मिशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात् आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज के दौर का सर्वाधिक संभावनाशील सेक्टर है। शासन-प्रशासन व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए सरकार भी आगे बढ़ रही है। अब इस दिशा में एआई की मदद ली जाएगी। हम बहुत जल्द मध्य प्रदेश का अपना 'स्टेट एआई मिशन' लॉन्च करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक लक्ष्य केंद्रित मिशन होगा। इस मिशन से शासन प्रणाली में कसावट और सुप्रबंधन लाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन के जरिए नागरिक सेवाओं और सुविधाओं को और भी सिविक-फ्रेंडली बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नई-नई तकनीकों से जुड़कर प्रदेश में नवाचारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्हो...
मप्र में 13 दिन से ठप पड़ी कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई ठप…. आज से होगी शुरू, आदेश जारी

मप्र में 13 दिन से ठप पड़ी कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई ठप…. आज से होगी शुरू, आदेश जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 13 दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। मंगलवार से इसकी सप्लाई शुरू हो सकती है। दरअसल, सोमवार देर रात राज्य सरकार ने होटल-रेस्टोरेंट समेत ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट और कैर्ट्स को नौ प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी सप्लाई दी जाएगी, जबकि ढाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को सात प्रतिशत गैस मिलेगी। इसके अलावा कैटर्स और अन्य उद्योगों को भी सिलेंडर देने के निर्देश दिए गए हैं। कमर्शियल गैस की सप्लाई 13 दिन तक ठप रहने से प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित रहे। कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे, तो कई जगह मेन्यू बदलना पड़ा। हालात ऐसे बन गए कि डीजल भट्टी और इंडक्शन के जरिए काम चलाना पड़ा, जिसमें छोटे ढाबे और स्ट्...
भोपाल नगर निगम का 3938.45 करोड़ रुपये का बजट पारित…..कोई नया टैक्स नहीं

भोपाल नगर निगम का 3938.45 करोड़ रुपये का बजट पारित…..कोई नया टैक्स नहीं

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महापौर मालती राय ने सोमवार को नगर निगम का बजट पेश किया। इसमें शहर के विकास कार्यों के लिए 3938 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर निगम ने बजट में शहरवासियों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। बजट में भोपाल ‘शहर सरकार’ ने कई नए वादे भी किए है। हालांकि, पिछले दो साल से किए जा रहे 7 हेरिटेज गेट, गीता भवन बनाने जैसे वादे अब भी अधूरे हैं। एक साल में सिर्फ दो हेरिटेज गेट के लिए भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे और होशंगाबाद रोड पर भूमिपूजन हुआ है। मंत्री-विधायकों की आपत्ति के बाद प्रॉपर्टी या जल कर बढ़ाने की संभावना कम ही है। पिछली बार कुल 3611 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इधर, बजट में इस बार टैक्स नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन वार्डों में परिसीमन शुल्क बढ़ाने की तैयारी है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा। दोपहर 12 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच पक्...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 105 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। फिल्म की सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ...
हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में दागीं मिसाइलें, दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में दागीं मिसाइलें, दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव । ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार सुबह उत्तरी इजराइल में एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला किया। इस दौरान दो कारों में आग लग गई। इनमें से एक मिसाइल के सीधे हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इजराइल की स्वास्थ्य सेवा मैगन डेविड एडोम का कहना है कि हमले में घायल लोगों की तलाश की जा रही है। द यरुशलम पोस्ट और द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के हमले के साथ 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के चौथे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही रविवार सुबह ईरान ने मध्य इजराइल पर एक क्लस्टर बम भी दागा। ईरान की मिसाइलों को इजराइल की रक्षा प्रणाली रोकने में विफल रही। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में लगभग 200 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। ये हमले तब हुए जब इज़राइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसा...
ईद पर हुए विवाद के कारण कपिलवस्तु में आज दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी

ईद पर हुए विवाद के कारण कपिलवस्तु में आज दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज क्षेत्र में शनिवार से लागू निषेधाज्ञा को रविवार को भी जारी रखा है। जिला प्रशासन कार्यालय के सामने आगजनी कर प्रदर्शन किए जाने के बाद निषेधाज्ञा का दायरा और बढ़ा दिया गया है। महाराजगंज में शनिवार को हुई झड़प के बाद सुरक्षा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय ने निषेधाज्ञा लागू की थी। इसके तहत महाराजगंज के पूर्व में बर्गदी पुल, पश्चिम में बहादुरगंज चौक, उत्तर में महाराजगंज बाजार और दक्षिण में हरदौना क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन और भीड़भाड़ पर रोक लगा दी गई है। कपिलवस्तु के प्रमुख जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया, “कल की निषेधाज्ञा जारी है और आज कुछ क्षेत्रों में इसे और बढ़ाया गया है। रविवार को सर्वदलीय बैठक...
नेपाल में दो भारतीय पर्यटक नदी में डूबे, खोज अभियान जारी

नेपाल में दो भारतीय पर्यटक नदी में डूबे, खोज अभियान जारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल में दो भारतीय पर्यटक रविवार दोपहर तिनाउ नदी के दोभान बांध स्थल के हेडबॉक्स के पास डूबने के बाद लापता हो गए हैं। दोनों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। जिला पुलिस कार्यालय, पाल्पा के सूचना अधिकारी होम प्रकाश चौधरी के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति पांच सदस्यीय समूह का हिस्सा थे जो घूमने के लिए उस क्षेत्र में गए थे। वे बांध के पास तैराकी करते समय लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासियों, सशस्त्र पुलिस बल और दोभान पुलिस चौकी के जवानों द्वारा संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र पंजियार थारू और सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम घिमिरे सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का समन्वय कर रहे हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।(हि.स.) ---------------...
PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक….. एक अप्रैल से बदलेंगे ये नियम, आम आदमी पर होगा सीधा असर

PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक….. एक अप्रैल से बदलेंगे ये नियम, आम आदमी पर होगा सीधा असर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नया वित्त वर्ष 2026-27 (New Financial Year 2026-27) शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, खासकर सैलरीड कर्मचारियों (Salaried Employees) और टैक्सपेयर्स (Taxpayers) पर पड़ेगा। पैन कार्ड, HRA, क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और पेट्रोल से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं, जो आपकी जेब और टैक्स प्लानिंग दोनों को प्रभावित करेंगे। PAN कार्ड के नियम सख्त, अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगाअब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार पर्याप्त था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह सुविधा खत्म हो जाएगी। नए नियमों के तहत पैन बनवाने या उसमें सुधार करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे पैन प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त और सुरक्षित हो जाएगी। HRA क्लेम में बड़ा बदलाव, बताना होगा मकान मालिक से रिश्तासैलरीड कर्मचारियों के लिए HRA से जुड़ा...