पैट कमिंस की टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर प्रतिक्रिया: ‘समय की कमी थी’
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अंतिम 15 सदस्यीय टीम में शामिल होने के बेहद करीब थे, लेकिन रिकवरी में थोड़ी देर होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे और उनकी जगह टीम में बेन ड्वार्शिस को शामिल किया गया है।
कमिंस ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे मेगा टूर्नामेंट से बाहर होने पर कहा कि वह शारीरिक रूप से बेहतर महसूस कर रहे थे, लेकिन पूरी तरह फिट होने के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचा था। उन्होंने आईसीसी को बताया, “यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण रहा। मैं अच्छा महसूस कर रहा था, बस एक छोटी-सी परेशानी थी और सच कहूं तो समय ही कम पड़ गया। अब मैं कुछ हफ्तों तक आराम करूंगा और फिर आगे की योजना बनाऊंगा।”
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि मेडिकल टीम ने उनकी पीठ को पूरी तरह ठीक होने के लिए चा...









