Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

बम्हनी में 120 किसान धान बेचने से वंचित, मांगी कर्ज माफी

कोंडागांव, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बम्हनी धान खरीद केंद्र के अंतर्गत आने वाले बम्हनी, संबलपुर, इसलनार, कारसिंग, चारगांव, चमई, हंगुआ, तोतर और धंसुली गांव के ग्रामीण किसान गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। वहाँ के धन खरीद केंद्र में 120 से अधिक किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं। कई किसानों को टोकन ही नहीं मिल पाया, जिसके कारण वे धान बेचने नहीं पहुँच सके। इसी संबंध में, मंगलवार को, पीड़ित किसान कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या को प्रस्तुत कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि कई किसानों ने समय पर पंजीकरण किया और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए, तब भी उन्हें टोकन जारी नहीं किया जा रहा है। किसानों को केंद्रों पर यह कहकर लौटाया जा रहा है कि “सर्वर की समस्या है”, नाम सूची में नहीं है या उपर से आदेश नहीं आया है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने खेतों में मेहनत से धान तैयार किया है, जो अब उनके घरों में पड़ा है, जबकि वे कर्ज और घरेलू खर्च के दबाव में हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो उनका धान तत्काल खरीदा जाए या फिर कर्ज माफी की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। ज्ञापन में प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि जिन किसानों का टोकन नहीं कट गया है, उनका तुरंत टोकन जारी किया जाए और धान खरीदी केंद्रों में हो रही मनमानी और लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, किसी भी किसान को धान बेचने से वंचित न किया जाए और सभी किसानों की उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *