Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 3, 2026

IRGC को आतंकी संगठन घोषित करने पर ईरान का तीखा जवाब, EU के सभी राजदूत तलब

IRGC को आतंकी संगठन घोषित करने पर ईरान का तीखा जवाब, EU के सभी राजदूत तलब

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान और यूरोपीय संघ के बीच कूटनीतिक तनाव और गहरा गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित करने के यूरोपीय संघ के फैसले के विरोध में ईरान ने सभी EU देशों के राजदूतों को तलब किया है। तेहरान ने इस कदम को अवैध, अनुचित और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब ईरान पहले से ही देशभर में हुए प्रदर्शनों पर कथित हिंसक कार्रवाई और सामूहिक फांसी के मामलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल रहा है। इसी बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और कई मिसाइल विध्वंसक जहाज तैनात कर दिए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य कार्रवाई का आदेश देंगे या नहीं, क्योंकि क्षेत्रीय देश किसी नए युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें कर रहे हैं। EU के फैसले से...
डॉलर के प्रभुत्व का समय समाप्त …. चीनी राष्ट्रपति ने किया युआन को वैश्विक करेंसी बनाने का आह्वान! भड़के ट्रंप

डॉलर के प्रभुत्व का समय समाप्त …. चीनी राष्ट्रपति ने किया युआन को वैश्विक करेंसी बनाने का आह्वान! भड़के ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने हाल ही में अमेरिका (America) को एक स्पष्ट और बड़ा संदेश दिया है, जब उन्होंने अपने एक भाषण में कहा कि डॉलर के प्रभुत्व का समय अब समाप्त हो चुका है। जिनपिंग के अनुसार, दुनिया को एक ऐसी करेंसी की आवश्यकता है, जिसपर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी विश्वास किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन अपने युआन (Yuan.) को वैश्विक रिजर्व करेंसी बनाने (Creating Global Reserve Currency) की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। अपने संबोधन में शी ने यह भी कहा कि एक सशक्त आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार, विश्वस्तरीय तकनीकी और आर्थिक क्षमता, और एक ऐसी करेंसी की आवश्यकता है, जिस पर पूरे विश्व का भरोसा हो और जिसका वैश्विक उपयोग हो। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए एक प्रभावी केंद्रीय बैंक की आवश्यकता होगी,...
महाराष्ट्र की राजनीति में नई समस्या… अजित पवार के निधन के बाद उलझी NCP के दोनों गुटों के विलय की गुत्थी?

महाराष्ट्र की राजनीति में नई समस्या… अजित पवार के निधन के बाद उलझी NCP के दोनों गुटों के विलय की गुत्थी?

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में एक नई असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जब अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन ने एनसीपी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की संभावना को लेकर विरोधाभासी दावे सामने ला दिए हैं। शरद पवार (Sharad Pawar) ने यह संकेत दिया कि अजित पवार के साथ विलय को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत चल रही थी, जबकि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार के गुट के अन्य वरिष्ठ नेता इस दावे से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन दावों की वैधता पर सवाल उठाया और कहा कि अजित पवार उनके साथ लगातार संपर्क में थे, लेकिन उन्होंने कभी भी विलय का विषय उठाया नहीं। फडणवीस ने यह भी कहा कि महायुति सरकार में अजित पवार की स्थिति मजबूत थी, और ऐसे में पार्टी छोड़ने या विलय की संभावना बेहद कम थी। एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे...
2027 जनगणना में जाति जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए- SC ने केंद्र को दिया निर्देश

2027 जनगणना में जाति जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए- SC ने केंद्र को दिया निर्देश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को केंद्र सरकार (Central Government) और भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त को 2027 में होने वाली जनगणना (Census 2027) में जाति संबंधी आंकड़ों को दर्ज करने की प्रक्रिया पर पुनः विचार करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह सुझाव दिया कि जाति की गणना केवल स्व-घोषणा के बजाय सत्यापन प्रणाली के आधार पर की जाए, ताकि अधिक सटीक और पारदर्शी आंकड़े मिल सकें। सुप्रीम कोर्ट ने जनगणना में नागरिकों की जाति संबंधी जानकारी को दर्ज करने, वर्गीकृत करने और सत्यापित करने के तरीकों पर सवाल उठाने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने यह निर्देश दिया कि इस विषय पर जनगणना अधिनियम 1958 के तहत संबंधित प्राधिकारियों को विचार करना चाहिए। अदालत ने याचिकाकर्ता आकाश गोयल से कहा कि इस मामले में उठाए गए मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन न्यायालय ...
लोकसभा में राहुल गांधी के हंगामेदार भाषण के कारण कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में राहुल गांधी के हंगामेदार भाषण के कारण कार्यवाही स्थगित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर एक मैग्जीन के लेख को सदन में उठाने का प्रयास किया। सत्ता पक्ष के विरोध और लोकसभा अध्यक्ष की ध्यानाकर्षण के बावजूद, राहुल गांधी के बार-बार मुद्दा उठाने के कारण कार्यवाही को दो बार स्थगित किया गया, और अंततः दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा। आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ की गई, जिसमें राहुल गांधी ने भारत और चीन के बीच 2020 में पूर्वी लद्दाख में हुई सैन्य तनातनी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने उस समय के सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर आधारित एक आलेख का हवाला देते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई कि राहुल गांधी अप्रकाशित पुस्तक का हवाला दे रहे हैं, जि...
राजिम में सांप्रदायिक हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन: मुख्यमंत्री साय

राजिम में सांप्रदायिक हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय ने आज सोमवार को कोरबा और अंबिकापुर के दौरे के लिए प्रस्थान किया। दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन दोनों स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। राजिम में हाल ही में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति उनके ध्यान में है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महादेव सट्टा एप के मामले पर भी मुख्यमंत्री साय ने सख्त रुख अपनाया और कहा कि यदि इस मामले में कोई शासकीय कर्मचारी शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गरियाबंद जिले में रविवार को एक विवाद के चलते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें एक...
छापर भानपुरी में 100 सीटर छात्रावास का भूमिपूजन संपन्न

छापर भानपुरी में 100 सीटर छात्रावास का भूमिपूजन संपन्न

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा स्वीकृत 100 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य, जिसकी कुल स्वीकृत राशि 271 लाख रूपए है, का भूमिपूजन कार्यक्रम आज सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक गोयल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में रहने वाले विद्यार्थियों को यदि आवास, सुरक्षा एवं अध्ययन का अनुकूल पर्यावरण मिले, तो वे भी प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह छात्रावास भवन स्थानीय छात्रों के लिए शिक्षा की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आएगा।...
सूरजपुर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गति, आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गति, आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सूरजपुर जिले में प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला प्रशासन ने सूरजपुर जिले के छह विकासखंडों की चार ग्राम पंचायतों में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रोसेसिंग इकाइयों (पीडब्लूएमयू) के संचालन हेतु इच्छुक रीसाइक्लर्स, फर्मों एवं थर्ड पार्टी एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इच्छुक आवेदकों को अपनी रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) मोहरबंद लिफाफे में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करनी होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 तय की गई है, जबकि दोपहर 12 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदनों...
घर-घर नल कनेक्शन, पाइपलाइन की कमी से पेयजल संकट

घर-घर नल कनेक्शन, पाइपलाइन की कमी से पेयजल संकट

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ग्राम पंचायत मथुराडीह के ग्रामीण सोमवार को पेयजल की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार कर नल कनेक्शन से जोड़ने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। घर-घर नल कनेक्शन तो लगा दिया गया है, लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही, पेयजल की किल्लत और गहराने की आशंका बढ़ गई है, ऐसे में ग्रामीणों ने शीघ्र उचित व्यवस्था की मांग शासन-प्रशासन से की है। जिला मुख्यालय धमतरी से लगे ग्राम मथुराडीह के ग्रामीण पवन कुमार सेन, निर्मला देवांगन एवं देवकुमारी कंवर ने बताया कि स्कूलपारा के वार्ड नंबर एक और दो में जल जीवन मिशन के तहत अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। पाइपलाइन बिछाए बिना ही हर घर में पक्का नल कनेक्शन बना दिया गया है। पिछले तीन वर्षों से नल लगे ...
अंतर जिला चोर गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी, दो महिलाएं भी शामिल

अंतर जिला चोर गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी, दो महिलाएं भी शामिल

अपराध
अररिया, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में बंद घरों में हो रही लगातार चोरी की वारदातों के पीछे सक्रिय एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्य बंद घरों का रेकी कर चोरी करने का काम करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से स्वर्णाभूषण, नगद भारतीय और नेपाली करेंसी के अलावा चोरी के लिए प्रयुक्त विभिन्न उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों में राजा चौधरी (28 वर्ष), मो. बुचो (28 वर्ष), मकिना खातून (30 वर्ष), बसंती देवी (35 वर्ष) और शशि पासवान (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ विभिन्न अपराधों के मामले दर्ज हैं। गिरोह का खुलासा करन...