
जगदलपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा स्वीकृत 100 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य, जिसकी कुल स्वीकृत राशि 271 लाख रूपए है, का भूमिपूजन कार्यक्रम आज सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक गोयल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में रहने वाले विद्यार्थियों को यदि आवास, सुरक्षा एवं अध्ययन का अनुकूल पर्यावरण मिले, तो वे भी प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह छात्रावास भवन स्थानीय छात्रों के लिए शिक्षा की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि छापर भानपुरी एवं आस-पास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब आवास की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। 100 सीटर छात्रावास के निर्माण से विशेषकर दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त रहने की व्यवस्था मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, सरपंच दशमी कश्यप, धनई मौर्य, उप सरपंच बोदा राम कश्यप, जिला मंत्री रैतुराम बघेल, चन्द्रकांत भण्डारी, शिव सुर्यवशी, रैयमती बघेल, सोनमती घोष, बसंत कश्यप, पिला राम कश्यप, जलन कश्यप, गुलाब ठाकुर, अनंतराम कश्यप, जयसिंह, नैहान्शु सिंह, शांति बघेल, एवं अन्य पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीणजन, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
