Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

राजिम में सांप्रदायिक हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन: मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय ने आज सोमवार को कोरबा और अंबिकापुर के दौरे के लिए प्रस्थान किया। दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन दोनों स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। राजिम में हाल ही में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति उनके ध्यान में है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महादेव सट्टा एप के मामले पर भी मुख्यमंत्री साय ने सख्त रुख अपनाया और कहा कि यदि इस मामले में कोई शासकीय कर्मचारी शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गरियाबंद जिले में रविवार को एक विवाद के चलते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और 10 घरों में आग लगा दी। इसके अलावा 3-4 वाहनों को भी जलाने की जानकारी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह विवाद वर्ष 2024 में गांव में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के मामले से जुड़ा है, जिसमें आरोपित आरिफ खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन हाल ही में वह जेल से रिहा हुआ था। घटना के दिन सुबह करीब 11 बजे आरोपितों ने बकली गांव में एक शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई और यह संघर्ष दोनों समुदायों के बीच हिंसा में बदल गया। एक समुदाय के लोग हथियारों से दूसरे समुदाय पर हमला करने लगे।

जैसे ही घटना गांव में फैली, ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और वे आरोपितों के घर पहुंचे। इस दौरान घर से कुछ लोगों ने भीड़ पर मिर्च का पाउडर फेंका, जिसके चलते स्थिति और अधिक बिगड़ गई। इस घटना के परिणामस्वरूप एक आरोपित के घर को आग लगा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *