Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 1, 2026

सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2026-27

सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2026-27

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट (आम बजट) लोकसभा में पेश करेंगी। यह सीतारमण का लगातार नौंवां बजट होगा। बजट में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने और विनिर्माण क्षेत्र एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार खासतौर पर ऐसे उपायों पर ध्यान दिया जाएगा, जो अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रख सकते हैं। स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है कि आम बजट रविवार को पेश किया जाएगा। बजट ऐसी चुनौतियों के बीच पेश किया जा रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। घरेलू मांग में स्थिरता बनी हुई है और वैश्विक अनिश्चितता आगे की राह को धूमिल कर रही हैं। इस बीच, एक महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्मला सीतारमण लगातार नौ ...
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली है। सोना आज के कारोबार में हाजिर 7,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां यह 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया है। सोने की इस बड़ी गिरावट के कारण देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये से लेकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना की कीमत आज 1,47,200 रुपये से लेकर 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये कीमती धातु 3,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ...
केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का अमेरिका दौरा, संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व

केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का अमेरिका दौरा, संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व

मध्य प्रदेश, राज्य
धार, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा मध्य प्रदेश के धार क्षेत्र से सांसद सावित्री ठाकुर सोमवार, 02 फरवरी से अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। वे 6 फरवरी तक संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जनसम्पर्क अधिकारी वीणा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए विभिन्न सत्रों एवं संवादों में सहभागिता करेंगी। वे भारत में महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, समावेशी विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगी। साथ ही वैश्विक सामाजिक नीति प्राथमिकताओं पर रचनात्मक स...
केंद्रीय बजट 2026-27: वित्त मंत्री का भाषण शुरू

केंद्रीय बजट 2026-27: वित्त मंत्री का भाषण शुरू

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बैठक में मौजूद रहे। इस समय वित्त मंत्री लोकसभा में बजट भाषण दे रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करने से पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपने बजट दल के साथ तस्वीर खिंचवाई। ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल ‘पाउच’ (थैले) में ट...
माघी पूर्णिमा: त्रिवेणी संगम में 90 लाख श्रद्धालुओं का स्नान

माघी पूर्णिमा: त्रिवेणी संगम में 90 लाख श्रद्धालुओं का स्नान

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला में माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का अशोकनगर में चार दिवसीय दौरा, विभिन्‍न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का अशोकनगर में चार दिवसीय दौरा, विभिन्‍न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश, राज्य
अशोक नगर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया आज रविवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चार दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां 04 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, सिंदिया आज रात 08 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11.45 बजे अशोकनगर पहुँचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद, 02 फरवरी को वे प्रात: 09.45 बजे से 10.15 बजे तक सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, वे प्रात: 10.15 बजे से 11 बजे तक एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, और फिर प्रात: 11.10 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक जनसंपर्क ऑफिस कलेक्ट्रेट के पास आमजन से मिलेंगे। सिंदिया दोपहर 12.15 बजे से 01.45 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की मीटिंग में भाग लेने के बाद, द...
पटना में ट्रक-ऑटो टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायलों की हालत गंभीर

पटना में ट्रक-ऑटो टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायलों की हालत गंभीर

राष्ट्रीय
पटना, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में पटना जिले के बिहटा के कोइलवर पुल पर आधी रात बाद लगभग दो बजे हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। यह हादसा ट्रक और ऑटो की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने इस हादसे में पांच लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, ऑटो सवार लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम या व्यक्तिगत काम से लौट रहे थे, जब कोइलवर पुल पर तेजी से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर वहां रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रक का ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ईएसआईसी अस्पताल बिहटा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, इन घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है...
02 फरवरी: रोजर फेडरर का 237 हफ्तों का ऐतिहासिक राज

02 फरवरी: रोजर फेडरर का 237 हफ्तों का ऐतिहासिक राज

अंतरराष्ट्रीय
स्विट्ज़रलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 02 फरवरी 2004 को विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान प्राप्त किया, और इसके बाद वह लगातार 237 हफ्तों तक इस शीर्ष पायदान पर काबिज रहे। यह अद्वितीय रिकॉर्ड 17 अगस्त 2008 तक बना रहा और आज भी पुरुष एकल टेनिस में एक अभेद्य उपलब्धि माना जाता है। फेडरर की इस उपलब्धि का महत्व केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है; यह उनकी निरंतरता, मानसिक मजबूती और हर सतह पर बेहतरीन खेल का प्रतीक है। चार साल से अधिक समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने रहना किसी भी खेल में असाधारण है, और टेनिस जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेल में यह और भी विशिष्ट बनता है। आज तक, महिलाओं और पुरुषों दोनों वर्गों में कोई भी खिलाड़ी फेडरर के इस रिकॉर्ड के आस-पास तक नहीं पहुंच सका है। उनके बाद जिमी कोनर्स (160 हफ्ते) और इवान लेंडल (157 हफ्ते) का नाम आता है, लेकिन वे सभी फेडरर से काफी पीछे हैं। फेड...
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ‘विकसित भारत’ की दिशा में सरकार के स्थायी प्रयासों की पुष्टि की

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ‘विकसित भारत’ की दिशा में सरकार के स्थायी प्रयासों की पुष्टि की

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार 'विकसित भारत' की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी। यह सरकार की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं की स्थिरता को दर्शाता है।
तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में गारे पेलमा सेक्टर-1 परियोजना से संबंधित प्रस्तावित जनसुनवाई पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रशासनिक कारणों से निरस्त है, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच इस परियोजना को लेकर असंतोष और विरोध का माहौल अभी भी बना हुआ है। परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई के निरस्त होने के बावजूद उनकी आशंकाएं खत्म नहीं हुई हैं। ग्रामीण अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं और पर्यावरणीय नुकसान, विस्थापन और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक उन्हें परियोजना से जुड़ी वास्तविक जानकारी पारदर्शिता के साथ नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता और उन्हें पूर्ण विश्वास में नहीं लिया जाता, तब तक वे अपनी जमीन देने के ल...