
अशोक नगर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रविवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चार दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां 04 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, सिंदिया आज रात 08 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11.45 बजे अशोकनगर पहुँचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद, 02 फरवरी को वे प्रात: 09.45 बजे से 10.15 बजे तक सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, वे प्रात: 10.15 बजे से 11 बजे तक एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, और फिर प्रात: 11.10 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक जनसंपर्क ऑफिस कलेक्ट्रेट के पास आमजन से मिलेंगे।
सिंदिया दोपहर 12.15 बजे से 01.45 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की मीटिंग में भाग लेने के बाद, दोपहर 01.45 से 02.15 बजे तक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 02.40 बजे शासकीय लॉ कॉलेज में कॉल सेंटर का निरीक्षण करेंगे और दिव्यांगों को किट का वितरण करेंगे। तत्पश्चात, वे सायं 05.15 बजे से 06.15 बजे तक सिंध नदी के ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
सिंदिया अगले दिन, 03 फरवरी को दोपहर 12.10 बजे चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के बैधाई (डुंगासरा) में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 01.40 बजे मडी महिदपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर दोपहर 02.10 बजे ग्राम भर्रोली में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 03.40 बजे, वे ईसागढ़ में गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 05.40 बजे, चंदेरी में तहसील हॉस्पिटल की साइट का दौरा करेंगे और सायं 06.25 बजे अर्रोन में विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
सिंदिया 04 फरवरी को प्रात: 09.30 से 10 बजे तक जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद, प्रात: 10.10 बजे शिशु मंदिर विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। वे प्रात: 11.50 बजे शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में स्थापित स्व. माधवराव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे। दोपहर 12.45 बजे पिपरई में सीएम राईज स्कूल का उद्घाटन करने के बाद, दोपहर 02.45 बजे बंगला चौराहा पर आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात, सिंधिया दोपहर 03.55 बजे ग्राम ओंडेर में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने के बाद भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
