Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 18, 2026

कानपुर में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

कानपुर में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

अपराध
कानपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। चार माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। हत्या के बाद, आरोपित ने थाना जाकर अपनी पत्नी की हत्या की बात कुबूल की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपित सचिन, जो जिला फतेहपुर के गांव मोहनपुर का निवासी है, ने श्वेता सिंह (22) से लगभग तीन साल पहले से प्रेम संबंध बनाये थे। लड़की के परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया और गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवा कर उसे जेल भिजवा दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने श्वेता से प्रेम विवाह किया। सचिन अब सूरत की एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा, लेकिन एक महीने बाद वापस आकर महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा...
विंग्स इंडिया 2026: हैदराबाद में 28-31 जनवरी को एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम

विंग्स इंडिया 2026: हैदराबाद में 28-31 जनवरी को एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विंग्स इंडिया 2026 अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम है, जो 28 से 31 जनवरी 2026 तक हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि विंग्स इंडिया 2026 का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू करेंगे। इस बार विंग्स इंडिया 2026 की थीम: “भारतीय एविएशन: भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना, डिज़ाइन से लेकर डिप्लॉयमेंट तक, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर मेंटेनेंस तक, समावेशिता से लेकर इनोवेशन तक और सुरक्षा से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक।” इस अवसर पर देश और विदेश के उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। वैश्विक विमानन के भविष्य को प्रदर्शित करने के लिए एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम एक भव्य समारोह के साथ किया जाएग...
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आईसीएसआई सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाएं शुरू कीं

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आईसीएसआई सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाएं शुरू कीं

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश के सबसे बड़े लघु वित्‍त बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के सदस्‍यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाओं को मुहैया कराने की घोषणा की है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शनिवार को आईसीएसआई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत देशभर के कंपनी सचिवों के लिए विशेष रूप से तैयार बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड समाधान पेश किए जाएंगे। बैंक ने एक बयान में कहा कि इस एमओयू का मकसद आईसीएसआई के सदस्यों को व्यापक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना और बैंक के भीतर कंपनी सचिवों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस साझेदारी के तहत आईसीएसआई के सदस्यों को विशेष रूप से तैयार चालू और बचत खाता सेवाओं और एक पेशेवर प्रासंगिक क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा। इसके लाभों को शासन, कार्य प्रबंधन और व्यक्तिगत वित्त की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में...
कम्प्यूटर ऑपरेटर पर धान खरीद में धांधली के आरोप में निलंबन की कार्रवाई

कम्प्यूटर ऑपरेटर पर धान खरीद में धांधली के आरोप में निलंबन की कार्रवाई

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या पकरिया (ल) के धान खरीद केन्द्र में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर भावना सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा जिलास्तर पर गलत जानकारी देकर अवैध रूप से टोकन काटकर धान खरीद का प्रयास किया गया, उक्त कृत्य को कर्मचारियों हेतु लागू सेवा नियम 2018 की कंडिका 17 के अंतर्गत गंभीर मानते हुए भावना सिंह को आज तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को सेवा नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता समिति द्वारा देय होगा।...
रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बताया कि उनकी सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के बाद से पड़े रासायनिक कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। अब यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर के समुचित विकास के लिए कार्य आरंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का गहन निरीक्षण किया और यहाँ स्मारक निर्माण के संबंध में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना, संचालक गैस राहत स्वतंत्र कुमार सिंह, निगमायुक्त संस्कृति जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2 और 3 दिसम्बर 1984 की दरमियानी रात भोपाल में हुई मिथाइल आइसोसायनाइट (एमआईसी) गैस का रिसाव एक...
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन, मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी नई कनेक्टिविटी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन, मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी नई कनेक्टिविटी

राष्ट्रीय
माल्दा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास को नई गति और नये आयाम मिले हैं। एक तरफ जहां हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग में शुरू हुई देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से देश के उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्सों से नयी कनेक्टिविटी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित विभिन्न रेलवे एवं सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी, शॉमिक भट्टाचार्य, खगेन मुर्मू और कार्तिक चंद्रपॉल भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चि...
बेंगलुरु में 1,000 बिस्तरों के धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण

बेंगलुरु में 1,000 बिस्तरों के धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण

राष्ट्रीय
बेंगलुरु, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शीघ्र ही 1,000 बिस्तरों वाले धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी एवं मानव बहु-अंग प्रत्यारोपण अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन वहन करेगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच अस्पताल के निर्माण एवं प्रबंधन को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत फाउंडेशन अगले पांच वर्षों में 1,000 बिस्तरों वाले धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी और मानव बहु-अंग प्रत्यारोपण अस्पताल के निर्माण पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों और मानव बहु-अंग प्रत्यारोपण अस्पतालों के निर्माण के लिए हजारों करोड़ रुपये के स्वास्थ्य संबंधी समझौते क...
ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

अपराध
गुवाहाटी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लालमाटी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान ड्रग्स समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नूर जमाल शेख के रूप में की गई है। जो धुबरी जिले का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है जिससे एक साबुनदानी में छुपा कर रखा गया था। हेरोइन के अलावा पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।...
राम राम कुश्ती दंगल का आयोजन

राम राम कुश्ती दंगल का आयोजन

खेल
सिद्धार्थनगर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जनपद के डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर स्थित परशुराम वाटिका में धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में राम राम दंगल आयोजित किया गया, जिसमें पड़ोसी देश नेपाल के अलावा देश के विभिन्न प्रान्तों से आये पहलवानों ने रोमांचक मुकाबला कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधि विधान से पूजन करके किया।...
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और 958 किलोमीटर की दूरी महज 14 घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में यह यात्रा लगभग 17 घंटे में पूरी होती है। लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में मौजूद बच्चों और छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने कविताएं सुनाईं और अपने अनुभव साझा किए, वहीं प्रधानमंत्री ने उन्हें ऑटोग्राफ दिए और अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने ट्रेन के चालक और स्टाफ से भी संवाद किया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारी भीड़ स्टेशन पर उमड़ी। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को देवी की प्रतिमा भेंट की। रेलवे ...