Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में हिंदू सम्मेलन (Hindu Conference) के लिए लगाए गए भगवा झंडों को जलाने पर तनाव फैल गया। गंज क्षेत्र के लोहिया वार्ड में शुक्रवार रात कार से आए दो युवकों ने झंडे जलाए जिसकी जानकारी शनिवार सुबह प्रभात फेरी के दौरान मिली। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में भारी पुलिस बल तैनात है और एसडीएम के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिसजब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को इस घटना का पता चला, तो इलाके में काफी हंगामा हुआ और तनाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को मौके पर...
MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) में नारकोटिक विभाग ने बड़ी कार्रवाई (Narcotics Department Major action) करते हुए दस करोड़ रुपए की नशीली एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई गुना हो सकती है। बताया जा रहा है कि नर्सरी की आड़ में एमडी ड्रग की फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिस पर नारकोटिक्स विभाग ने छापा मार कर यह बरामदगी की है। फैक्ट्री के अंदर से 600 किलोग्राम के आसपास ड्रग्स बनाने का केमिकल भी जब्त किया गया है। फिलहाल फैक्ट्री किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। उज्जैन से 65 किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के बीस किलोमीटर दूर आमला गांव में स्थित नर्सरी में नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोई ड्रग की बड़ी खेप को लेने पहुंच रहा है, सूचना पर नारकोटिक्स विभाग उज्जैन की एक टीम सुबह साढ़े चार बजे से लगी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार...
शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज

शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज

मनोरंजन
अभिनय की दुनिया में 'आंखों की गुस्ताखियां' से कदम रखने वाली शनाया कपूर अब अपनी दूसरी फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। इस बार उनकी जोड़ी बनी है नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता आदर्श गौरव के साथ। दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम 'तू या मैं' है, जिसका टीज़र मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है। रोमांच और ड्रामे से भरपूर इस सर्वाइवल थ्रिलर का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है, जबकि फिल्म को आनंद एल राय और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। टीज़र के साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। टीज़र की शुरुआत शनाया कपूर के किरदार से होती है, जहां वह स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती नज़र आती हैं। इसके बाद कहानी कंटेंट क्रिएटर्स की चमक-दमक भरी दुनिया में एंट्री करती है। शनाया और आदर्श वीडियो कंटेंट बनाने के लिए जंगल का रुख करते हैं, जहां उनकी रोमांटिक ट्रिप अचानक एक खौफनाक मोड़ ल...
बेकाबू 22 चक्का ट्रक ढाबे में घुसा, SUV पर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

बेकाबू 22 चक्का ट्रक ढाबे में घुसा, SUV पर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

मध्य प्रदेश
सागर। मध्‍य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक तेज रफ्तार 22 चक्का कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर 'विनायक ढाबे' की बिल्डिंग में जा घुसा। इस दौरान ट्रक ने न केवल ढाबे के सामने खड़े एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी, बल्कि पास खड़ी एक लग्जरी SUV (कार) के ऊपर भी पलट गया।कैसे हुआ हादसा?प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैप्सूल ट्रक (क्रमांक MP 34 ZE 6054) दमोह की ओर जा रहा था। रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे बने विनायक ढाबे के परिसर में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां खड़ा कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया और कैप्सूल ट्रक पूरी तरह से कार के ऊपर पलट गया।गनीमत रही कि जिस समय ट्रक SUV पर पलटा, कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा यह एक बड़े जानलेवा हादसे में तब्दील हो सकता था। इस टक्कर में कंटेनर का ड्राइवर...
‘द राजा साब’ में भावनाओं की जीत, एक्शन के बीच क्लाइमेक्स बना सबसे मजबूत हिस्सा

‘द राजा साब’ में भावनाओं की जीत, एक्शन के बीच क्लाइमेक्स बना सबसे मजबूत हिस्सा

मनोरंजन
फ़िल्म 'द राजा साब' की कहानी दक्षिण भारत के एक गांव से शुरू होती है, जहां आर. राजू (प्रभास) अपनी दादी गंगादेवी (ज़रीना वहाब) के साथ बेहद साधारण और संघर्षभरी ज़िंदगी जीता है। कभी एक समृद्ध ज़मींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह घर आज अतीत की परछाइयों में सिमट चुका है। गंगादेवी की हालत उस दिन से बिगड़ने लगती है, जब एक पवित्र देवी का हार चोरी हो जाता है और उसे ढूंढने निकले उनके पति कनकराजू (संजय दत्त) रहस्यमय तरीके से लापता हो जाते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि अगर गंगादेवी अपने पति को फिर देख लें, तो उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। इसी उम्मीद में राजू हैदराबाद पहुंचता है, जहां उसकी यह तलाश उसे अपने परिवार के काले रहस्यों, अधूरे सच और डरावने अतीत से रू-ब-रू कराती है। अनीता (रिद्धि कुमार) और भैरवी (मालविका मोहनन) उसकी इस यात्रा में भावनात्मक गहराई जोड़ती हैं। कहानी वर्तमान और अतीत, अच्छाई और ब...
इंसानी ब्लड बैग में मिला बकरी का खून, ऐसे हुआ खुलासा

इंसानी ब्लड बैग में मिला बकरी का खून, ऐसे हुआ खुलासा

राष्ट्रीय
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर रेड के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देख अधिकारी हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक यहां ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) की रेड में अधिकारियों को लगभग 1,000 लीटर जानवरों का खून मिला है। यह खून बकरियों और भेड़ों से गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा किया गया था और इंसानों का खून रखने के लिए बने ब्लड बैग में पैक किया गया था। Wion न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस और राज्य के ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की थी। इस दौरान उन्होंने इंसानों के इस्तेमाल के लिए बने ब्लड बैग में जानवरों का खून भरा हुआ देख सीनियर अधिकारी भी हैरान रह गए। बकरी के खून के अलावा परिसर में खून की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने...
मुस्लिम देशों ने फिर अलापा कश्मीर पर राग, 370 लागू करने की मांग

मुस्लिम देशों ने फिर अलापा कश्मीर पर राग, 370 लागू करने की मांग

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। मुस्लिम देशों के सबसे बड़े संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन यानी OIC ने जम्मू-कश्मीर का नाम लेकर एक बार फिर अपनी हदें पार की हैं। OIC ने अपने हालिया बयान में कश्मीर में जनमत की मांग करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकारों का समर्थन करता है। इस दौरान OIC ने कश्मीर में धारा 370 को वापस लागू करने की मांग भी कर दी। बता दें कि भारत कई बार यह स्पष्ट कर चुका है कि संगठन को भारत के आंतरिक मामलों में बोलना का कोई कानूनी अधिकार नहीं है और ना ही OIC द्वारा इस तरह की बयानबाजी को स्वीकार किया जाएगा। ओआईसी (इस्लामी सहयोग संगठन) 57 देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है जो मुस्लिम जगत की सामूहिक आवाज होने का दावा करता है। OIC ने 8 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बयान को साझा किया है। इसके साथ लिखा गया है कि OIC, 5 जनवरी 1949 के यूनाइटेड नेशंस के प्...
बीच सड़क पर फटी पानी की ज्‍वालामुखी, कॉलेज और हॉस्टल परिसर जलमग्न

बीच सड़क पर फटी पानी की ज्‍वालामुखी, कॉलेज और हॉस्टल परिसर जलमग्न

मध्य प्रदेश
मैहर। मध्‍य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन में बुधवार को विकास के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। यहां करोड़ों की लागत से बिछाई गई बाणसागर परियोजना की पाइपलाइन अचानक बीच सड़क पर फूट गई। पानी का दबाव (प्रेशर) इतना जबरदस्त था कि सड़क पर फव्वारा फूट पड़ा और देखते ही देखते मुख्य मार्ग ने नदी का रूप ले लिया है।मामला अमरपाटन महाविद्यालय के पास का है। पाइपलाइन फटने से न केवल लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ, बल्कि पानी के तेज बहाव से पक्की सड़क करीब 4 इंच नीचे धंस गई है जिससे बड़ा हादसा होने से टला है।कॉलेज और हॉस्टल परिसर जलमग्नपाइपलाइन फूटते ही पानी की तेज धार ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। पानी का बहाव पास ही स्थित शासकीय छात्रावास और महाविद्यालय परिसर की ओर मुड़ गया, जिससे वहां घुटनों तक पानी भर गया। अचानक हुए जलभराव से छात्रों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर पानी भरने से आवा...
मप्र में अब सरकारी बंगलों में नहीं चलेगा कब्जा: कई को बंगला खाली करने का नोटिस

मप्र में अब सरकारी बंगलों में नहीं चलेगा कब्जा: कई को बंगला खाली करने का नोटिस

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश में कई पूर्व मंत्री और अधिकारी सरकारी आवास खाली करने को तैयार नहीं हैं। इसे देखते हुए संपदा संचालनालय ने अब सख्ती शुरू कर दी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि नियम सबके लिए बराबर हैं, चाहे वे अपनी ही पार्टी के बड़े नेता क्यों न हों। बिना पात्रता के सरकारी बंगलों का आनंद ले रहे पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों और आईएएस अधिकारियों को अब 'बेदखली' का डर सताने लगा है। अब सरकार ने पात्रता खत्म होने के बावजूद सरकारी बंगलों में जमे पूर्व मंत्रियों और आईएएस अफसरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के परिवार को 13 जनवरी तक बंगला खाली करने का आखिरी अल्टीमेटम दिया गया है, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 4 आईएएस और कई पूर्व मंत्रियों को भी नोटिस जारी कर भारी जुर्माने की चेतावनी दी गई है। सरकारी बंगलों से कब्जा हटाने के लिए एक्शनराजधा...
ट्रंप को खामेनेई ने ललकारा, कहा- तुम्‍हारा फिरौन और निमरोद जैसा हश्र होगा

ट्रंप को खामेनेई ने ललकारा, कहा- तुम्‍हारा फिरौन और निमरोद जैसा हश्र होगा

Uncategorized
तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ट्रंप पर दुनिया को अहंकार के साथ परखने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि इतिहास में ऐसे घमंडी और अत्याचारी शासक अपने सत्ता-शिखर पर ही पतन का शिकार हुए हैं। एक्स पर जारी पोस्ट में खामेनेई ने कहा कि इतिहास गवाह है- फिरौन, निमरोद और ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रजा पहलवी जैसे शासकों का अंत तब हुआ, जब वे अपने घमंड की चरम अवस्था में थे। खामेनेई ने लिखा- 'अमेरिकी राष्ट्रपति जो पूरी दुनिया के बारे में घमंड से फैसले करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि दुनिया के तानाशाहों और घमंडी शासकों का पतन तब हुआ जब वे अपने घमंड के चरम पर थे। तुम्हारा भी पतन होगा।' खामेनेई के बयान में धार्मिक और ऐतिहासिक प्रतीकों का संदर्भ था- फिरौन को इस्लामी और बाइबिल परंपराओं में अत्याचार के प्रतीक के रूप में ...