Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

अमेरिकी दूत का ऐलान- ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में ‘पूर्ण सदस्य’ बनेगा भारत

अमेरिकी दूत का ऐलान- ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में ‘पूर्ण सदस्य’ बनेगा भारत

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। टैरिफ बाधाओं के बावजूद अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी अब भविष्य की तकनीक की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर ने आज दिल्ली में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' गठबंधन में 'पूर्ण सदस्य' के रूप में शामिल किया जाएगा। यह कदम भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन के विकल्प के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिशों के लिए एक बड़ा 'बूस्टर डोज' साबित हो सकता है। सर्जियो गोर ने आज दिल्ली में अपने पहले संबोधन में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने न केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गहरी दोस्ती का जिक्र किया, बल्कि भारत के लिए एक बड़ी रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' (Pax Silica) का भी ऐलान किया। सर्जियो गोर ने अपने संबोधन की शुरुआत - गुड मॉर्न...
मुस्लिम देश को अपने छात्रों के आतंकी बनने का डर, स्कॉलरशिप पर लगाई रोक

मुस्लिम देश को अपने छात्रों के आतंकी बनने का डर, स्कॉलरशिप पर लगाई रोक

अंतरराष्ट्रीय
अबूधाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ब्रिटेन जाकर पढ़ाई करने के लिए अपने छात्रों की स्कॉलरशिप पर रोक लगा दी है। असल में यूएई को डर है कि कहीं उनके छात्र ब्रिटिश एजुकेशन सिस्टम में मौजूद मुस्लिम ब्रदरहुड एलीमेंट्स के प्रभाव में आकर आतंक का रास्ता न चुन लें। असल में ब्रिटिश सरकार ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। इसके बाद ही यूएई सरकार ने यह फैसला लिया। बता दें कि मुस्लिम ब्रदरहुड को यूएई समेत कई अन्य मुस्लिम देशों ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। कब से लगी है रोकवैसे तो यूएई ने ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप पर रोक पिछले साल जून में ही लगा दी थी। लेकिन ब्रिटिश अखबारों, द फाइनेंशियल टाइम्स और द टाइम्स ने इस बारे में खबरें प्रकाशित होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। इन अखबारों में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई मिनिस्ट्री ऑफ हायर एजुकेशन ने विदेश...
ईरान में फैले खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच 26 साल के युवक को सजा-ए-मौत

ईरान में फैले खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच 26 साल के युवक को सजा-ए-मौत

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान इस वक्त जल रहा है। खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों के बीच हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ईरानी अधिकारी देशव्यापी अयातुल्लाह अली खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े पहले फांसी के मामले की तैयारी कर रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था और उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। बताया गया कि ईरान में फैले खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में पकड़ा गया था। इरफान सोलतानी तेहरान के कराज उपनगर फरदिस के रहने वाला है और 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। मानवाधिकार समूह हेंगाव और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सजा बुधवार को अमल में लाई जा सकती है। पहले भी किया जा चुका है फांसी का इस्तेमाल गौरतलब है कि ईरान ने पहले भी असहमति को कुचलने के लिए फांसी का इस्तेमाल किया है, लेकिन वे ज्यादातर गोली मारकर हत्या के रूप में हुई हैं। रिपोर्ट...
राउत बोले- 10 मिनट में बंद करा सकते हैं मुंबई, तो फडणवीस बोले-गीदड़ भभकी

राउत बोले- 10 मिनट में बंद करा सकते हैं मुंबई, तो फडणवीस बोले-गीदड़ भभकी

राष्ट्रीय
मुंबई। शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा सांसद संजय राउत के 'मुंबई बंद कराने' के दावे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने राउत की बात को गीदड़ भभकी करार दिया है। साथ ही कहा है कि दिवंगत बाला साहब ठाकरे के समय में ऐसा हो सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 15 जनवरी को होने वाले BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। एक कार्यक्रम में पहुंचे राउत ने कहा था, 'संगठन मजबूत है हमारा। आज भी हम मुंबई बंद कर सकते हैं 10 मिनट में।' उन्होंने कहा, 'यह सबसे बड़ा अचीवमेंट है हमारे लिए। … समझ लो धमकी ही है।' खास बात है कि कुछ समय बाद चैनल के ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'देखिए पहली बात तो, गीदड़ भभकियों से डरने वाले लोग हम हैं नहीं। दूसरा, अगर आपकी ताकत इतनी थी तो आपने च...
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने किया रिटायरमेंट का ऐलान..

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने किया रिटायरमेंट का ऐलान..

खेल
सिडनी। आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप (ICC Men's T20 World Cup 2026) से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australian team's) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Fast bowler Mitchell Starc) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अब ICC Women's T20 World Cup 2026 से पहले उनकी पत्नी और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली (Australian women's team captain Alyssa Healy) ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली तीनों फॉर्मट की सीरीज से पहले उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया। वे वनडे सीरीज और टेस्ट मैच में खेलेंगी, लेकिन टी20 टीम से दूर रहेंगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप की तैयारी करनी है। ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन एलिसा हीली ने कन्फर्म किया कि वह इस साल के T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की तैयारी का हवाला देते हुए...
WPL 2026: गुजरात को हराकर पाइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंची RCB, जानें अन्य टीमों का हाल

WPL 2026: गुजरात को हराकर पाइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंची RCB, जानें अन्य टीमों का हाल

खेल
नई दिल्ली। वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के 2026 (Women's Premier League (WPL) 2026) के सीजन के 2-2 मैच सभी टीमों ने खेल लिए हैं। 5वां मैच डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन का सोमवार 12 जनवरी को खेला गया। इस मैच के बाद डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल (WPL 2026 Points Table) कैसी है? ये जान लीजिए। 2024 की डब्ल्यूपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने गुजरात जायंट्स से नंबर वन की कूर्सी छीन ली है। डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल में आरसीबी अब शीर्ष पर है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स है, लेकिन अन्य टीमों का हाल बहुत अच्छा नहीं है। दो टीमों का तो अभी तक WPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुल पाया है। वुमेंस प्रीमियर लीग की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस जरूर है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम दो में से एक मैच जीत पाई है। वहीं, नंबर वन पर विराजमान आरसीबी के खाते...
फिर महंगी हुए सब्जी, मांस-मछली, अंडा-दाल और मसाले… खुदरा महंगाई दर में इजाफा

फिर महंगी हुए सब्जी, मांस-मछली, अंडा-दाल और मसाले… खुदरा महंगाई दर में इजाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते महीने के दौरान खुदरा महंगाई दर (Retail inflation rate) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो बढ़कर 1.33 फीसदी रही है। इससे पहले नवंबर में सीपीआई 0.71 फीसदी थी। वहीं, खाद्य वस्तुओं (Food Items) की महंगाई दर -2.71 फीसदी दर्ज की गई है, जो नवंबर में -3.91 प्रतित रही थी। आंकड़ों से पता चलता है कि सब्जियों, मांस-मछली, अंडा, दाल, मसाले और व्यक्तिगत देखभाल के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कुल स्तर पर महंगाई दर में इजाफा हुआ है। सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर के मुकाबले दिसंबर में महंगाई दर 0.62 अंकों को बढ़ोतरी हुई है लेकिन उसके बाद भी महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमान से कम रही है। चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में आरबीआई ने महंगाई दर 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। इन राज्यों में महंगाई सबसे ज्याद...
AC खरीदने का प्लान हैं तो चुकाने पड़ सकते हैं ज्यादा दाम… SBI की ये सेवा भी हो रही महंगी

AC खरीदने का प्लान हैं तो चुकाने पड़ सकते हैं ज्यादा दाम… SBI की ये सेवा भी हो रही महंगी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दो ऐसी खबरें हैं, जो आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। अगर आप रूम एयर कंडीशनर (Room Air Conditioner) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। वहीं, स्टेट बैंक (State Bank) के करोड़ों ग्राहकों के लिए मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग (Mobile app or internet banking) के जरिए तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) महंगे होने जा रही है। ब्रोकरेज फर्म इक्विरस की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 से लागू होने वाले नए स्टार-रेटिंग नियमों और लगातार बनी हुई कमोडिटी महंगाई के चलते एसी की कीमतों में 7–8 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। नए मॉडल्स की कीमतों में इजाफा होने के आसाररिपोर्ट में कहा गया है कि नए नियम लागू होने के बाद कंपनियां अपने नए मॉडल्स की कीमतों में इजाफा करेंगी। इसके अलावा अप्रैल–मई 2026 के दौरान कीमतों में एक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे पूरे ...
सरकारी कर्मचारियों से बराबरी का दावा नहीं कर सकते कॉन्ट्रेक्ट वर्कर: सुप्रीम कोर्ट

सरकारी कर्मचारियों से बराबरी का दावा नहीं कर सकते कॉन्ट्रेक्ट वर्कर: सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी एजेंसी के जरिए अनुबंध पर नौकरी (Contract job) पाने वाले कर्मचारी सरकारी महकमों/ निकायों के नियमित कर्मचारियों (Regular employees.) के बराबर समानता (Equal equality) का दावा नहीं कर सकते। शीर्ष अदालत ने सरकारी महकमों/निकायों के नियमित नौकरी को सार्वजनिक संपत्ति बताया। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और विपुल एम. पंचोली की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि नियमित नियुक्तियां पारदर्शी प्रक्रिया से होती हैं, जिससे सभी योग्य उम्मीदवारों को बराबर मौका मिलता है। पीठ ने कहा कि किसी एजेंसी/ठेकेदार के जरिए नौकरी देना उसकी मर्जी पर छोड़ दिया जाता है, जिससे कानून में दोनों श्रेणी पूरी तरह से अलग हो जाती हैं। शीर्ष अदालत ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 2018 में पारित फैसला रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने किसी तीसरे पक्ष (ठेकेदार) द्वारा ...
मुम्बई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश-म्यांमार से आए हजारों मुसलमान…30 हजार में बनाए जा रहे फर्जी वोटर कार्ड

मुम्बई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश-म्यांमार से आए हजारों मुसलमान…30 हजार में बनाए जा रहे फर्जी वोटर कार्ड

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। हाल के दिनों में भारत (India) में घुसपैठियों (Intruders) का मुद्दा काफी गर्म है। असम (Assam ) से लेकर पश्चिम बंगाल (West Bengal) और अन्य सीमावर्ती राज्यों में यही चर्चा में है। एसआईआर (ASI) के जरिए वोटर लिस्ट (Voter list) में सुधार करके घुसपैठियों को बाहर निकालने की कवायद चल रही है। इस बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक मुंबई में बड़ी संख्या में मुसलमान (Muslim) बांग्लादेश और म्यांमार (Bangladesh and Myanmar) से अवैध रूप से लोग आकर बसे हुए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इन लोगों ने यहां आने के बाद वोटर कार्ड और आधार कार्ड जैसे वैध भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए हैं। जिस प्रक्रिया के जरिए इन अवैध प्रवासियों को मुंबई में बसाया जा रहा है, उसे ‘मलवानी पैटर्न’ कहा जाता है। कुल 61 इलाकेरिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई में कुल ऐसे 61 इलाके चिह्नित किए गए ह...