Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

पत्नी की गला काटकर की थी हत्या, हत्यारोपी पहुंचा जेल

पत्नी की गला काटकर की थी हत्या, हत्यारोपी पहुंचा जेल

अपराध
फिरोजाबाद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने पत्नी की गला काटकर हत्या करने वाले हत्यारोपित पति आशुतोष को आलाकत्ल कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत गांव नगला नंदे निवासी आशुतोष ने मंगलवार को पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी लता की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के पिता सुरेश चन्द्र पुत्र दाऊदयाल निवासी ग्राम नगला भूड थाना अराँव ने थाना नगला खंगर में अपने दामाद आशुतोष के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी नगला सिंघी गिरीश कुमार ने बुधवार को बताया कि हत्यारोपित आशुतोष पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम नगला नन्दे थाना नगला खंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) को बरामद किया ग...
कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जमानत, जेल से रिहा

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जमानत, जेल से रिहा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा/जांजगीर चांपा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सहकारी बैंक से जुड़े धोखाधड़ी प्रकरण में आज जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जमानत मिल गई। जमानत के बाद वे जेल से रिहा हुए, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। जेल से बाहर आते समय विधायक बालेश्वर साहू के हाथ में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और भारतीय संविधान की प्रति थी। उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ का उद्घोष करते हुए समर्थकों का अभिवादन किया। जेल के बाहर मीडिया से चर्चा में विधायक ने कहा कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान राजकुमार शर्मा ने राज्य सरकार पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे पूरी निष्ठा से जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के कार्यों में जुटेंगे। रिहाई के मौके पर पामगढ...
जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक–कार की टक्कर में छह महिलाओं की मौत

जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक–कार की टक्कर में छह महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय
सीकर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में बुधवार शाम सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास शाम बाद हुआ। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार में सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अर्टिगा कार लक्ष्मणगढ़ (सीकर) से फतेहपुर की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक स...
प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी, आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाडियां पहुंचीं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है।
छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीद महाअभियान ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। शासन द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीद और सबसे अधिक भुगतान है। यदि पिछले वर्षों के 13 जनवरी तक के आंकड़ों से तुलना की जाए तो सरकार की यह उपलब्धि और भी स्पष्ट रूप से सामने आती है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी तक 17,49,003 किसानों से 72.15 एलएमटी धान की खरीद की गई थी और ₹13,550 करोड़ का भुगतान हुआ था। वर्ष 2021-22 में इसी अवधि तक 17,09,834 किसानों से 68.77 एलएमटी...
मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध

मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध

राष्ट्रीय
लखनऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति से एक दिन पहले एकादशी पर्व पर बुधवार को राम नगरी अयोध्या से लेकर काशी और प्रयागराज समेत तमाम नदियों और धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से स्नान-ध्यान और दान कर पुण्य कमाया। गुरुवार 15 जनवरी को खिचड़ी पर्व मनाया जाएगा। योगी सरकार ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया है। पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। मकर संक्रांति के पुण्यकाल के समय स्नान-दान करना और सूर्य देव की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। वैसे तो उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को यह पर्व मनाया जाएगा। आज एकादशी पर्व को लेकर रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह 4 बजे से ही स्नान शुरू कर दिया। विभिन्न राज्यों से श्रद्...
यमुनानगर में हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

यमुनानगर में हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) ने उत्तर प्रदेश से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएनसी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि यूपी से एक कार के जरिए नशीला पदार्थ यमुनानगर में सप्लाई किया जाना है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कलानौर बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद हुई। जांच में आरोपियों की प...
पानी में डूबने से हुई जुबीन गर्ग की मौत, सिंगापुर की अदालत में अहम खुलासे

पानी में डूबने से हुई जुबीन गर्ग की मौत, सिंगापुर की अदालत में अहम खुलासे

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत पानी में डूबने से हुई थी। यह जानकारी सिंगापुर की एक अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान सामने आई, जहां इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए गए। सिंगापुर पुलिस की जांच टीम ने अदालत को बताया कि समुद्र में उतरने से पहले जुबीन गर्ग ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को इस हादसे का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि तैराकी से पहले यॉट पर शराब पार्टी हुई थी, जिससे हादसे की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों एवं गवाहों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में समुद्र में स्नान के दौरान जुबीन गर्ग की डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में असम पुलिस ने स...
इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से सिंधु बाहर, श्रीकांत प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से सिंधु बाहर, श्रीकांत प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

खेल
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इंडिया ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए मिला-जुला दिन रहा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु चौंकाने वाले अंदाज़ में पहले दौर में ही बाहर हो गईं, जबकि अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिंधु, जो पिछले सप्ताह मलेशिया सुपर-1000 के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, शुरुआती गेम जीतने के बावजूद दबाव बनाए नहीं रख सकीं। उन्होंने पहला गेम बेहद करीबी मुकाबले में 22-20 से जीता, लेकिन इसके बाद वियतनाम की थुई लिन्ह गुयेन के सामने 12-21, 15-21 से हार गईं। यह मुकाबला कुल 68 मिनट तक चला। पुरुष एकल में पूर्व विश्व नंबर-1 किदांबी श्रीकांत को भी आसान जीत नहीं मिली। उन्होंने साथी भारतीय थरुण मन्नेपल्ली के खिलाफ पहला गेम 15-21 से गंवाने के बाद शानदा...
देहरादून में जलीय जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रम शुरू कर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री बोले– नदियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी

देहरादून में जलीय जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रम शुरू कर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री बोले– नदियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी

राष्ट्रीय
देहरादून, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि नदियों को केवल जलधाराओं के रूप में नहीं बल्कि जीवनदायिनी पारिस्थितिकी प्रणालियों के रूप में देखने की आवश्यकता है। किसी नदी के स्वास्थ्य का वास्तविक संकेत उसमें पनपने वाली जलीय जैव विविधता से मिलता है। सीआर पाटिल ने बुधवार को यहां के भारतीय वन्यजीव संस्थान में नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत जलीय जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी कई दूरगामी पहलों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में पाटिल ने नदी पुनर्जीवन और जलीय जीवन संरक्षण की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार रुहेला, भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. गोविंद सागर भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल सहित वरिष्ठ अधिकारी, शोधकर्ता, विशेषज्ञ और...