Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी

मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी

राष्ट्रीय
गोरखपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि विधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने शिवावतार महायोगी से लोकमंगल तथा सभी नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की। महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों, संतों और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार से ही पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र धर्मस्थलों पर जाकर आस्था को नमन कर रहे हैं। गोरखपुर में बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने महायोगी भगवान गोरखनाथ जी को आस...
डीसी की पहली जीत के बाद बोलीं लॉरा वोल्वार्ड्ट-जेमी को टीम से सर्वश्रेष्ठ निकालना आता है

डीसी की पहली जीत के बाद बोलीं लॉरा वोल्वार्ड्ट-जेमी को टीम से सर्वश्रेष्ठ निकालना आता है

खेल
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में अपने अभियान की पहली जीत दर्ज की है। बुधवार को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से हराकर सीजन के पहले अंक हासिल किए। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा और लिज़ेल ली ने मजबूत शुरुआत दी। शैफाली ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे, जबकि लिज़ेल ली ने पारी को संभालते हुए 44 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। मध्य ओवरों में कुछ विकेट गिरने के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन लॉरा वोल्वार्ड्ट (नाबाद 25 रन, 24 गेंद) और कप्तान...
भोपालः भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 घायल

भोपालः भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 घायल

राष्ट्रीय
भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्राली और लोडिंग वाहन की टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले हैं और मकर संक्रांति मनाने होशंगाबाद जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। बैरसिया थाना टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि विदिशा जिले के सिरोंज से 15 लोग लोडिंग वाहन में थे। सभी लोग संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा थे। जैसे ही उनका वाहन बैरसिया थाना इलाके में शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसमें लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। हादसा इतना भयान...
अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोगों से की अपील अक्षय कुमार ने गुरुवार सुबह मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें सिर्फ डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, ...
अपनी सांस्कृतिक अनुभूतियों और प्रशिक्षण के निर्देशों का देश हित में करें उपयोग : राज्यपाल पटेल

अपनी सांस्कृतिक अनुभूतियों और प्रशिक्षण के निर्देशों का देश हित में करें उपयोग : राज्यपाल पटेल

मध्य प्रदेश
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रशिक्षण, अधिकारियों को सशस्त्र सीमा बल अकादमी भोपाल के लिये केवल अधिकारी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील और सजग राष्ट्र-प्रहरी के रूप में तैयार करने का समन्वित प्रयास है। प्रशिक्षण, व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक-दूसरे के राज्य की संस्कृति, विशेषताओं और विविधताओं को समझने का अवसर प्रदान करता है। विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अपने राज्य की विशिष्टताओं की अनुभूतियों और प्रशिक्षण के निर्देशों का देश हित में उपयोग कर, “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के निर्माण में योगदान दे। राज्यपाल श्री पटेल गुरूवार को सशस्त्र सीमा बल अकादमी भोपाल के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्र के प्रतिष्ठित बल में चयन की बधाई और शुभ...
बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल शहर वृत्त के पूर्व शहर संभाग अंतर्गत बाग फरहत अफजा ऐशबाग में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कंपनी के इंडस्ट्रियल गेट कार्यालय प्रबंधक श्री संजय बारमासे ने बताया कि बाग फरहत अफजा निवासी श्रीमती शहजादी बी द्वारा विद्युत देयक बकाया 1 लाख 41 हजार 669 रुपए जमा नहीं किया जा रहा था। उन्होंने उक्त मकान सीमा बेगम को विक्रय कर दिया। सीमा बेगम को बताया गया कि आपके द्वारा क्रय किये गये मकान का विद्युत देयक बकाया है। यदि बकाया देयक जमा नहीं किया तो विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को अभद्रता की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरोपितों सीमा बेगम, श्री आशु एवं श्...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह की चाय की चुस्की उज्जैनवासियों के साथ ली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह की चाय की चुस्की उज्जैनवासियों के साथ ली

मध्य प्रदेश, लाइफस्टाइल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और चर्चा की। उन्होंने दुकान संचालक से हालचाल पूछा, चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय के पैसे दिए, दुकानदार द्वारा संकोच के कारण पैसे नहीं लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये तो लेना ही होंगे।...
68 साल के विधायक फूलसिंह मीणा ने दी परीक्षा, किस विषय से कर रहे हैं एमए?

68 साल के विधायक फूलसिंह मीणा ने दी परीक्षा, किस विषय से कर रहे हैं एमए?

राष्ट्रीय
उदयपुर। सीखने की चाह कभी खत्म नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण हैं, उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूलसिंह मीणा। 68 साल की उम्र में उन्होंने MA फाइनल ईयर की परीक्षा दी है। ये खबर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई जानना चाह रहा है कि उनका प्रेरणा स्रोत कौन है, आखिर क्या हुआ कि उन्होंने 40 साल बाद पढ़ाई शुरू की, आखिर क्यों पहले पढ़ाई रुक गई थी? कौन है प्रेरणा स्रोत?विधायक फूलसिंह की पढ़ाई 15 साल की उम्र में छूट गई थी। पारिवारिक परिस्थितियों ने साथ नहीं दिया तो किताबों से किनारा कर लिया, लेकिन मन में ये लालसा हमेशा बनी रही कि कुछ सीखना है। कुछ करना है। उसी लालसा को जगाया उनकी पांच बेटियों ने। फूलसिंह की बेटियां उनकी पढ़ाई की प्रेरणा स्रोत हैं। बेटियों के साथ-साथ पत्नी ने जब फिर से पढ़ने के लिए प्रेरित किया, तो 40 साल के लंबे अंतराल के बाद फूलसिंह ने फिर से पढ़ना शुरू किया।किस विषय से कर र...
ट्रंप की हरी झंडी मिलते ही ईरान पर छह तरीकों से हमला कर सकता है अमेरिका

ट्रंप की हरी झंडी मिलते ही ईरान पर छह तरीकों से हमला कर सकता है अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। ईरान में जारी बड़े पैमाने पर सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। आर्थिक संकट, महंगाई और शासन की कठोर नीतियों के खिलाफ शुरू हुए ये विरोध अब हिंसक हो चुके हैं। ईरानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 2500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इंटरनेट ब्लैकआउट, गिरफ्तारियां और दमन जारी है, जिससे तेहरान में अशांति और गहरा गई है। इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन प्रदर्शनों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर कई पोस्ट में ईरानी प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा है कि मदद रास्ते में है। इन सबके बीच सवाल खड़ा होता है कि अगर ट्रंप हमले का आदेश देते हैं तो अमेरिका किन तरीकों से हमला कर सकता है? आइये जानते हैं… दरअसल, ट्रंप के दावों और बयानबाजी के बीच वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। दूसरी ओर ...
ईरान पर हुआ हमला तो मुस्लिम देशों के टारगेट पर होंगे US मिलिट्री बेस?

ईरान पर हुआ हमला तो मुस्लिम देशों के टारगेट पर होंगे US मिलिट्री बेस?

राष्ट्रीय
तेहरान। ईरान और अमेरिका में तनातनी चरम पर पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान पर कभी भी सैन्य हमला कर सकता है। यही वजह है कि भारत समेत दुनिया भर के देशों ने अपने-अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस तनातनी को तब और बढ़ा दिया, जब उन्होंने ईरान में प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन तेज करने का आह्वान किया और कहा कि मदद पहुंच रही है। इस बीच, ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने हमला किया वह चुप नहीं बैठेगा और मध्य-पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर जवाही हमला करेगा। शायद यही वजह है कि अमेरिका ने मध्य-पूर्व में स्थित अपने मिलिट्री बेस से सैनिकों और कर्मियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। ईरान ने अमेरिकी हमलों की आशंकाओं के मद्देनजर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर और तुर्की समेत मिडिल ईस्ट के कई देशों को चेतावनी दी है...