Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 16, 2025

पड़ोसी देश नेपाल में भी चलेंगे भारत के 200 और 500 रुपये के नोट… लंबे समय से लगा वैन हटा

पड़ोसी देश नेपाल में भी चलेंगे भारत के 200 और 500 रुपये के नोट… लंबे समय से लगा वैन हटा

राष्ट्रीय
काठमांडू। भारत और नेपाल (India and Nepal) के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने वाली एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। नेपाली कैबिनेट (Nepali Cabinet) ने सोमवार को हुई बैठक में 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय नोटों (Indian Notes 200-500 Rupees) पर लगे लंबे समय के प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। यह निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में किए गए संशोधन के बाद लिया गया है। सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जगदीश खरेल ने बताया कि अब इन नोटों का आयात-निर्यात दोनों देशों के बीच अनुमत होगा, हालांकि प्रति व्यक्ति अधिकतम सीमा बरकरार रहेगी। इस दौरान खरेल ने स्पष्ट किया कि नेपाली या भारतीय नागरिकों के लिए भारत से नेपाल में प्रति व्यक्ति 25000 रुपये लाने और नेपाल से भारत में इतनी ही राशि वापस ले जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स...
भारी टैरिफ के बाद भी भारत से जमकर सामान खरीद रहा अमेरिका… 19.4 % बढ़ा एक्सपोर्ट

भारी टैरिफ के बाद भी भारत से जमकर सामान खरीद रहा अमेरिका… 19.4 % बढ़ा एक्सपोर्ट

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ (Tariff) के बाद भी अमेरिका (America) भारत से जमकर सामान खरीद रहा है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार नवंबर के महीने में भारत का एक्सपोर्ट्स (India's exports) 19.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 38.1 बिलियन डॉलर रहा। जोकि पिछले तीन साल में सबसे बेहतर है। इस उछाल के पीछे की वजह अमेरिका और चीन को अधिक मात्रा में एक्सपोर्ट्स हुए सामान हैं। इसके साथ इंपोर्ट्स में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। नवंबर के महीने में इपोर्ट्स 62.70 बिलियन डॉलर रहा। बता दें, व्यापार घाटा 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद नवंबर के महीने में 24.60 बिलियन डॉलर रहा। जोकि जून के बाद सबसे न्यूनतम स्तर है। अक्टूबर के महीने में भारत के एक्सपोर्ट्स में 12 प्रतिशत की गिरावट आई थी। ऐसे में एक बार से इजाफा इंडियन इकनॉमी के लिए अच्छी खबर है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका को भारत क...
IPL 2026 ऑक्शन: आज कितनों की चमकेगी किस्मत…. जानिए कितना है पर्स?

IPL 2026 ऑक्शन: आज कितनों की चमकेगी किस्मत…. जानिए कितना है पर्स?

Uncategorized
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League (IPL)) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का फैंस को बेसब्री से इतंजार है। आईपीएल 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) का मंगलवार को यूएई के अबू धाबी में आयोजन होगा। नीलामी में 369 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 240 के करीब भारतीय और 110 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी क्योंकि 10 टीमों में इतने ही स्लॉट खाली हैं। अधिकतम 31 विदेशी खिलाड़ी ही बिकेंगे। 280 से ज्यादा खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे। हर आईपीएल टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें विदेशी की संख्या 8 से ज्यादा नहीं हो सकती। सभी टीमों के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि है। केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसेऑक्शन में सर्वाधिक बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है। इस ब्रैकेट में 40 खिलाड़ी हैं। 19वें सीजन के ऑक्शन...
देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने पूर्व IAS राज कुमार गोयल…., जानिए इनके बारे में…

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने पूर्व IAS राज कुमार गोयल…., जानिए इनके बारे में…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल (Raj Kumar Goel) देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) (Chief Information Commissioner-CIC) के रूप में शपथ दिलाई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने इस पद के लिए गोयल के नाम की सिफारिश की थी। समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गोयल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य कई राजनीतिक हस्तियां और अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया के सितंबर 202...
विवादों में घिरे नीतीश….कार्यक्रम में महिला का हिजाब हटाने का आरोप, RJD-कांग्रेस ने उठाए सवाल

विवादों में घिरे नीतीश….कार्यक्रम में महिला का हिजाब हटाने का आरोप, RJD-कांग्रेस ने उठाए सवाल

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक (Female Doctor) के चेहरे से कपड़ा हटाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस (Rashtriya Janata Dal and Congress) ने उन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला चिकित्सक नुसरत प्रवीण को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब हटाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है. आरजेडी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी नेता मृत्युंजय...
MP: बालाघाट के जंगल से नक्सली डंप से लाखों रुपये बरामद, भारी मात्रा में हथियार भी मिले

MP: बालाघाट के जंगल से नक्सली डंप से लाखों रुपये बरामद, भारी मात्रा में हथियार भी मिले

मध्य प्रदेश, राज्य
बालाघाट। मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) को हाल ही में उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली, जब उसने बालाघाट (Balaghat) में नक्सलियों (Naxalites) से अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी की। इस दौरान पुलिस ने जंगलों में छुपाकर रखी गई माओवादियों की करीब साढ़े ग्यारह लाख रुपए की नगद राशि बरामद (Cash Amount Recovered) की। पुलिस ने इस कार्रवाई को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर अंजाम दिया। इस बारे में एक प्रेस नोट जारी करते हुए बालाघाट पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से उनके सहयोगियों एवं जंगल मे छिपाए गए डंप के संबध मे लगातार पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर बालाघाट के विभिन्न जंगलों में डम्प करके छिपाए गए 11 लाख 57 हजार 385 रुपए नगद की रिकवरी की गई, जो बालाघाट में नक्सलियों से की गई अब तक की सबसे बडी कैश रिकवरी ...
MP: उज्जैन में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बोरी में भरकर पीटा, मौत

MP: उज्जैन में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बोरी में भरकर पीटा, मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में 9 साल की मासूम (A 9-year-old Innocent Girl) के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी एक पड़ोसी युवक है जिसने बच्ची क साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे बोरी में भरा और मोगरी से इतना पीटा की वह बेहोश हो गई। बच्ची के परिजन जब उसे तलाशने लगे तो आरोपी उसे लेकर पहुंचा और बोला कि वह छत से गिर गई है। बच्ची को गंभीर हालत में रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील के एक गांव में रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्ची अपनी दो बहनों के साथ नानी के घर आई थी। नानी और बड़ी बहनें छत पर बैठी थीं। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह काफी देर तक घर नहीं आई तो नानी ने उसकी बहन को उसे देखने भेजा लेकिन वह कहीं ...