पिछले 20 ODI में टॉस नहीं जीत पाई टीम इंडिया… असिस्टेंट कोच ने निकाला ड्यू फैक्टर का तोड़
Uncategorized
नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) की किस्मत वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट (One Day International Cricket) में टॉस के मामले में बहुत खराब चल रही है। भारतीय टीम (Indian team) पिछले 20 वनडे मैचों में टॉस नहीं जीत पाई है। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम (Indian team) ने आखिरी बार वनडे मैच में टॉस जीता था। इसके बाद से भारत के तीन कप्तान बदल गए हैं, लेकिन टॉस कोई भी नहीं जीता है। कई बार इसका खामियाजा भी भारतीय टीम को भुगतना पड़ा है। हाल ही में रांची में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी यही दिखा, जब ड्यू फैक्टर के कारण टीम इंडिया को 350 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार मिली। हालांकि, इसका तोड़ टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने खोज लिया है।
विशाखापट्टनम में आज यानी शनिवार 6 दिसंबर को खेले जाने वाले सीरीज डिसाइडर मैच में भी ओस एक अहम कारक होगा। यहां टॉ...





