MP में पड़ रही कड़ाके की ठंड …. 5 डिग्री से नीचे आया पारा, 3 दिन शीतलहर का अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इस समय भीषण ठंड की चपेट (Grip of Severe Cold) में है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर (Cold Wave) का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल के लिए कोल्ड वेव अलर्ट, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। हालात ऐसे हैं कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है।
बर्फीली हवाओं से कंपकंपा प्रदेशउत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई शहरों में रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं, भोपाल में पिछले चार दिनों से लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। रविवार और सोमवार की रात प्रद...









