Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Month: December 2025

IPL 2026 ऑक्शन: आज कितनों की चमकेगी किस्मत…. जानिए कितना है पर्स?

IPL 2026 ऑक्शन: आज कितनों की चमकेगी किस्मत…. जानिए कितना है पर्स?

Uncategorized
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League (IPL)) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का फैंस को बेसब्री से इतंजार है। आईपीएल 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) का मंगलवार को यूएई के अबू धाबी में आयोजन होगा। नीलामी में 369 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 240 के करीब भारतीय और 110 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी क्योंकि 10 टीमों में इतने ही स्लॉट खाली हैं। अधिकतम 31 विदेशी खिलाड़ी ही बिकेंगे। 280 से ज्यादा खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे। हर आईपीएल टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें विदेशी की संख्या 8 से ज्यादा नहीं हो सकती। सभी टीमों के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि है। केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसेऑक्शन में सर्वाधिक बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है। इस ब्रैकेट में 40 खिलाड़ी हैं। 19वें सीजन के ऑक्शन...
देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने पूर्व IAS राज कुमार गोयल…., जानिए इनके बारे में…

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने पूर्व IAS राज कुमार गोयल…., जानिए इनके बारे में…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल (Raj Kumar Goel) देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) (Chief Information Commissioner-CIC) के रूप में शपथ दिलाई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने इस पद के लिए गोयल के नाम की सिफारिश की थी। समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गोयल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य कई राजनीतिक हस्तियां और अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया के सितंबर 202...
विवादों में घिरे नीतीश….कार्यक्रम में महिला का हिजाब हटाने का आरोप, RJD-कांग्रेस ने उठाए सवाल

विवादों में घिरे नीतीश….कार्यक्रम में महिला का हिजाब हटाने का आरोप, RJD-कांग्रेस ने उठाए सवाल

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक (Female Doctor) के चेहरे से कपड़ा हटाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस (Rashtriya Janata Dal and Congress) ने उन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला चिकित्सक नुसरत प्रवीण को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब हटाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है. आरजेडी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी नेता मृत्युंजय...
MP: बालाघाट के जंगल से नक्सली डंप से लाखों रुपये बरामद, भारी मात्रा में हथियार भी मिले

MP: बालाघाट के जंगल से नक्सली डंप से लाखों रुपये बरामद, भारी मात्रा में हथियार भी मिले

मध्य प्रदेश, राज्य
बालाघाट। मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) को हाल ही में उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली, जब उसने बालाघाट (Balaghat) में नक्सलियों (Naxalites) से अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी की। इस दौरान पुलिस ने जंगलों में छुपाकर रखी गई माओवादियों की करीब साढ़े ग्यारह लाख रुपए की नगद राशि बरामद (Cash Amount Recovered) की। पुलिस ने इस कार्रवाई को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर अंजाम दिया। इस बारे में एक प्रेस नोट जारी करते हुए बालाघाट पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से उनके सहयोगियों एवं जंगल मे छिपाए गए डंप के संबध मे लगातार पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर बालाघाट के विभिन्न जंगलों में डम्प करके छिपाए गए 11 लाख 57 हजार 385 रुपए नगद की रिकवरी की गई, जो बालाघाट में नक्सलियों से की गई अब तक की सबसे बडी कैश रिकवरी ...
MP: उज्जैन में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बोरी में भरकर पीटा, मौत

MP: उज्जैन में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बोरी में भरकर पीटा, मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में 9 साल की मासूम (A 9-year-old Innocent Girl) के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी एक पड़ोसी युवक है जिसने बच्ची क साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे बोरी में भरा और मोगरी से इतना पीटा की वह बेहोश हो गई। बच्ची के परिजन जब उसे तलाशने लगे तो आरोपी उसे लेकर पहुंचा और बोला कि वह छत से गिर गई है। बच्ची को गंभीर हालत में रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील के एक गांव में रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्ची अपनी दो बहनों के साथ नानी के घर आई थी। नानी और बड़ी बहनें छत पर बैठी थीं। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह काफी देर तक घर नहीं आई तो नानी ने उसकी बहन को उसे देखने भेजा लेकिन वह कहीं ...
लोगों की सेहत ही नहीं, स्वास्थ्य बीमा पर भी वायु प्रदूषण का असर… शहर के हिसाब से तय होगी प्रीमियम!

लोगों की सेहत ही नहीं, स्वास्थ्य बीमा पर भी वायु प्रदूषण का असर… शहर के हिसाब से तय होगी प्रीमियम!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ और कानपुर में हर साल सर्दियों के मौसम (Winter Season) में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब (Air Quality very poor) हो जाती है। कई बार हालात ‘खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच जाते हैं। अब इस बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) का असर सिर्फ लोगों की सेहत पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) क्षेत्र पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। बीमा कंपनियां शहरों के हिसाब से तय किए जाने वाले स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के मॉडल की दोबारा समीक्षा कर रही हैं। बीमा कंपनियों का कहना है कि प्रदूषण, बदलती जीवनशैली, बढ़ती बीमारियां और इलाज की लगातार बढ़ती लागत मेट्रो शहरों के जोखिम प्रोफाइल को बढ़ा रही है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय तक खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स और मुंबई में निर्माण कार्यों की धूल, भारी ट्रैफिक और मौसम से जुड़े कारणों...
Billonaire List: जेफ बेजोस बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, एलिसन 5वें नंबर पर खिसके

Billonaire List: जेफ बेजोस बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, एलिसन 5वें नंबर पर खिसके

Uncategorized
वाशिंगटन। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट (World's Top 10 Billionaires List) में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। लैरी एलिसन (Larry Ellison) की अरबपति नंबर 2 की कुर्सी छिनने के बाद उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट जारी है। अब एलिसन अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे नंबर पर लैरी पेज डटे हुए हैं। टेस्ला के एलन मस्क पहले नंबर पर काबिज हैं। भारत के मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। अडानी अब भी वह 20वें स्थान पर हैं। इस साल के सबसे बड़े गेनर्स अब लैरी पेज हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी दौलत में इस साल अबतक 97.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर पर सर्गेई ब्रिन हैं, जिनकी दौलत इस साल 89 अरब डॉलर बढ़ी है। लैरी एलिसन की कमाई अब केवल 50 अरब ...
अभिषेक शर्मा का दावा- T20 विश्व कप में मैच विनर्स साबित होंगे सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल

अभिषेक शर्मा का दावा- T20 विश्व कप में मैच विनर्स साबित होंगे सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल

Uncategorized
नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज और नंबर वन टी20 बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को पूरा भरोसा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain Suryakumar Yadav) और उपकप्तान शुभमन गिल (Vice-Captain Shubman Gill) मैच विनर्स साबित होंगे। पिछले काफी समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या और गिल की फॉर्म खराब चल रही है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने दावा किया है कि जब सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज टीम के लिए रन बनाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्या ने 3 मैचों में 29 और गिल ने 3 मैचों में 32 रन ही बनाए हैं। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इस लो स्कोरिंग मैच में भी सूर्या फेल रहे, जबकि गिल ने धीम...
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद थाइलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स 24 घंटे में लाए जा सकते हैं भारत

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद थाइलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स 24 घंटे में लाए जा सकते हैं भारत

राज्य, राष्ट्रीय
बैंकॉक। गोवा (Goa) में बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब (Birch by Romeo Lane Nightclub) के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा (Saurabh and Gaurav Luthra) को अगले 24 से 48 घंटे में भारत लाया जा सकता है। नाइटक्लब में अग्निकांड के बाद ही दोनों भाई थाइलैंड (Thailand) भाग गए थे। 6 दिसंबर को लगी इस आग में कम से कम 25 लोग मारे गए थे जिनमे से कई क्लब के कर्मचारी भी थे। पिछले रविवार दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट पकड़कर वे फुकेट चले गए थे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और रविवार को उन्हें भारत लाया जा सकता है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट जांच समिति ने शनिवार देर रात तक जमीन के मूल मालिक प्रदीप घाडी अमोणकर और आरपोरा-नागोवा के सरपंच रोशन रेडकर से पूछताछ की। अग्निकांड की जांच जिलाधिकारी अंकित यादव की अध्यक्षता वाली समिति कर रही है। अमोणकर के वकील प्रसेनजीत ढगे ने बताया कि उनके मुवक्कि...
MP: मंत्री ने गिनाई मोहन सरकार की 2 साल की उपलब्धियां, शिवराज-उमा के कार्यकाल को बताया बेकार

MP: मंत्री ने गिनाई मोहन सरकार की 2 साल की उपलब्धियां, शिवराज-उमा के कार्यकाल को बताया बेकार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शाजापुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर जिले (Shajapur district) में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Singh Kushwah) ने मध्य्प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के 2 साल पूर्ण होने पर कलेक्टर कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के दो साल की उपलब्धियों का जिक्र किया, लेकिन साथ ही एक विवादित बयान भी दे दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों का कार्यकाल खराब था। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर और उमा भारती के कार्यकाल को 'बेकार' बताते हुए कहा कि सीएम यादव उनके कार्यकाल के कामों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि विवादित बयान के अलावा, प्रभारी मंत्री ने मोहन सरकार के पिछले दो साल की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। शाजापुर में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला प्रभारी मं...