Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

MP: मंत्री ने गिनाई मोहन सरकार की 2 साल की उपलब्धियां, शिवराज-उमा के कार्यकाल को बताया बेकार

शाजापुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर जिले (Shajapur district) में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Singh Kushwah) ने मध्य्प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के 2 साल पूर्ण होने पर कलेक्टर कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के दो साल की उपलब्धियों का जिक्र किया, लेकिन साथ ही एक विवादित बयान भी दे दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों का कार्यकाल खराब था। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर और उमा भारती के कार्यकाल को ‘बेकार’ बताते हुए कहा कि सीएम यादव उनके कार्यकाल के कामों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि विवादित बयान के अलावा, प्रभारी मंत्री ने मोहन सरकार के पिछले दो साल की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया।


शाजापुर में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं, लेकिन इसी बीच उनके एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे। पत्रकारों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विधायकों की बात नहीं सुन रहा, जिसके चलते जनप्रतिनिधियों को खुद अस्पतालों का दौरा करना पड़ रहा है।इस सवाल पर मंत्री ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि पत्रकारों की चाय-नाश्ता नहीं हुई है। इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे पर कोई और टिप्पणी नहीं की।


मंत्री कुशवाह ने कहा कि उन्हीं कार्यों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार गैरकानूनी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। कानून के उल्लंघन पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस विभाग का डीएसपी हो या कोई अन्य अधिकारी। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि चाहे कोई भी कितने बड़े पद पर भी क्यों ना हो, कानून सभी के लिए बराबर है।


प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों का कार्यकाल खराब रहा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर व उमा भारती के कार्यकाल को ‘बेकार’ बताया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हीं अधूरे और बिगड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2003 से मध्य प्रदेश में विकास की गाथा शुरू हुई। उस समय प्रदेश में लगभग 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई होती थी, जिसे शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में बढ़ाकर 47 लाख हेक्टेयर तक किया गया। अब इस सिंचाई क्षमता को और विस्तार देने का काम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *