Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: December 2025

T20 वर्ल्ड कप टीम में शुभमन गिल को नहीं मिली जगह… लखनऊ में हो गया था ड्राप करने का फैसला

T20 वर्ल्ड कप टीम में शुभमन गिल को नहीं मिली जगह… लखनऊ में हो गया था ड्राप करने का फैसला

Uncategorized
नई दिल्ली। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar), टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (T20 team captain Suryakumar Yadav) और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (BCCI Secretary Devjit Saikia) की अगुवाई में शनिवार, 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। जब इस टीम में उप-कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम नहीं दिखा तो हर कोई हैरान था। दरअसल, एशिया कप 2025 से ही शुभमन गिल को लगातार टी20 टीम में फिट किए जाने की कोशिश की जा रही थी, उन्हें संजू सैमसन की जगह लगातार मौके मिल रहे थे, मगर इस फॉर्मेट में उनका बल्ला एकदम खामौश था। गिल 2025 में T20I में एक भी बार 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए। ऐसा नहीं है कि शुभमन गिल के टी20 क्रिकेट के भविष्य को सिर्फ एक ही दिन में तय किया गया, जब टीम का ऐलान हुआ। बल्कि इसका फैसला लखनऊ में हुए चौथे टी20 के दौरान ही ले लिया गया ...
MP: ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में 15 गायों की मौत, सैकड़ों बीमार

MP: ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में 15 गायों की मौत, सैकड़ों बीमार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आदर्श गौशाला (Model cow shelter) मानी जाने वाली ग्वालियर (Gwalior) की मशहूर लाल टिपारा गौशाला (Lal Tipara Gaushala) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गौशाला में अचानक 15 गायों की मौत हो गई और सबसे शर्मनाक बात यह रही कि गौशाला का स्टाफ इन मौतों को छिपाने की कोशिश करता रहा। मरी हुई गायों के शरीर एक-दूसरे के ऊपर ऐसे फेंके गए थे जैसे वे कोई बेजान कूड़ा हों। नगर निगम इस गौशाला पर हर साल 25 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा करता है। इस गौशाला में 10 हजार से ज्यादा गायें रखी गई हैं। दावे यह भी हैं कि यहां डॉक्टर भी तैनात हैं, लेकिन बीमार गायों की मौत सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब मेडिकल ऑफिसर आशुतोष आर्या एक घायल गाय को ठीक करने के बाद वहां छोड़ने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस गाय का उन्होंने 15 दिन तक अपने खर्...
Pakistan: उत्तर वजीरिस्तान में सुसाइड बॉम्बर ने सैन्य चौकी को उड़ाया, 4 सैनिकों की मौत

Pakistan: उत्तर वजीरिस्तान में सुसाइड बॉम्बर ने सैन्य चौकी को उड़ाया, 4 सैनिकों की मौत

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर-पश्चिमी इलाके उत्तर वजीरिस्तान (North Waziristan) में शुक्रवार को एक बड़ा आतंकी हमला (Major terrorist attack) हुआ। सुसाइड कार बॉम्बर (Suicide car bomber) और तीन बंदूकधारियों ने एक गांव के पास स्थित सैन्य चौकी पर हमला किया, जिसके बाद घंटों चली गोलीबारी में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इस हमले में कम से कम 15 नागरिक घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पाकिस्तानी सेना और स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आता है, जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और अतीत में पाकिस्तानी तालिबान तथा अन्य उग्रवादी संगठनों का गढ़ रहा है। पुलिस ने बताया कि धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई मकान ढह गए, जिससे स्थानीय नागरिकों को गंभीर चोटें आईं। सेना के बयान में कहा गया कि सभी हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौ...
भोपाल में इन स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू…. आज से लोग कर सकेंगे सफर

भोपाल में इन स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू…. आज से लोग कर सकेंगे सफर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा क्योंकि शहर को अपनी पहली मेट्रो रेल सेवा (Metro Rail service) की सौगात मिली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Union Minister Manohar Lal), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल मेट्रो का श्रीगणेश किया। इन नेताओं ने सुभाष नगर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ पड़ी। भोपाल अब देश का 26वां शहर बन गया है जहां लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे। शुरुआत में इन स्टेशनों पर सुविधाफिलहाल भोपाल मेट्रो परियोजना की ऑरेंज लाइन के 7 किलोमीटर लंबे हिस्से पर ही आज से परिचालन शुरू किया गया है। इसे प्रायोरिटी कॉरिडोर कहा जा रहा है। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम कार्यालय, रानी कमलापति स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, केंद्री...
किंग में दिखेगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का Kiss?

किंग में दिखेगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का Kiss?

मनोरंजन
मुंबई। शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो किंग के एक गाने का है जो लीक हो गया है। वीडियो में दीपिका-शाहरुख का रोमांस दिखाया गया है। वहीं, वीडियो में शाहरुख और दीपिका का एक किस भी दिखाया गया है। आइए जानते हैं क्या है उस वायरल वीडियो का सच। लीक हो गया किंग का वीडियोपहली झलक में वीडियो एक दम रियल लग रहा है और लग रहा है कि हो सकता है कि वीडियो लीक हो गई है। हालांकि, सच ये है कि वो वायरल वीडियो फिल्म का नहीं है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फैन मेड वीडियो है जिसे एआई की मदद से बनाया गया है।वीडियो में दिखा शाहरुख और दीपिका का रोमांस जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शाहरुख ...
तान्या से बच्ची ने की कपड़े दिलाने की जिद, फिर दिया 500 का नोट

तान्या से बच्ची ने की कपड़े दिलाने की जिद, फिर दिया 500 का नोट

मनोरंजन
मुंबई। 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने के बाद तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में बनी हैं। शो से बाहर आने के बाद भी तान्या लाइमलाइट में बनी हुई हैं। तान्या के अतरंगी दावों ने भी कई लोगों को हैरान कर दिया। फिर चाहे वो 150 बॉडीगार्ड रखने का दावा हो फिर ग्वालियर में उनका महल जैसा घर। ऐसे में अब तान्या का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तान्या से एक बच्ची नए कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगती है, लेकिन बाद में उसे वापस कर देती है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।तान्या से बच्ची ने की कपड़े दिलाने की जिद दरअसल, हाल ही में तान्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो ने तान्या को ही ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तान्या अपनी गाड़ी में बैठी होती हैं कि तभी उनके पास एक बच्ची आती है, जो बाहर कुछ बेच रही होती है। वो ...
अगले साल बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरेगी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां

अगले साल बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरेगी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां

मनोरंजन
मुंबई। अगले साल यानि 2026 में अभिनता-अभिनेत्रियों की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखरती नजर आयेंगी वर्ष 2026 में फिल्ममेकर नए प्रयोग कर रहे हैं और दर्शक भी कुछ अलग, ताज़ा और असरदार देखना चाहते हैं, यही वजह है कि वे सिनेमा प्रेमियों के लिए कई नई ऑन स्क्रीन जोड़ियां लेकर आ रहे हैं।अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूज़िकल फिल्म कार्तिक के इंटेंस चार्म और श्रीलीला की जीवंत एनर्जी वाली ये जोड़ी, न सिर्फ मास ऑडियंस के लिए बनी हाई-एनर्जी जोड़ी है, बल्कि म्यूज़िकल और विज़ुअल ट्रीट को ब्लॉकबस्टर बनाने का दम भी रखती है।क्राफ्ट और वर्सेटिलिटी की पावर-पैक जोड़ी यानी सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी पहली बार 'दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग' के साथ आने जा रही हैं। माना जा रहा है कि सिद्धांत का अनप्रेडिक्टेबल अंदाज़ और वामिका की गहरी भावनात्मक अभिव्यक्ति मिलकर एक शांत लेकिन बेहद असरदार केमिस्ट...
Netflix पर अगले साल मचेगी धूम, जानिए रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

Netflix पर अगले साल मचेगी धूम, जानिए रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

मनोरंजन
मुंबई। नेटफ्लिक्स में अगले साल भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिनमें से कुछ की लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। तो आप भी हो जाएं इन्हें देखने के लिए तैयार।नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीजनेटफ्लिक्स पर इस साल कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं और कुछ काफी हिट रही हैं। अब अगले साल भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिनके बारे में आपको बताते हैं।अधूरे हम अधूरे तुमजाने तू या जाने ना स्टारर इमरान खान जल्द ही कमबैक करने वाले हैं। वह फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर होंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर अगले साल रिलीज होगी। हालांकि डेट को लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है।गांधारी नेटफ्लिक्स की पॉपुलर राइटर कनिका ढिल्लों, तापसी पन्नू के साथ फिल्म गांधारी लेकर आ रही हैं। यह एक एक्शन फिल्म होगी जिसकी शूटिंग इसी साल मार्च 2025 में हुई।इक्...
राम गोपाल वर्मा ने दिया धुरंधर का रिव्यू, बोले- फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह

राम गोपाल वर्मा ने दिया धुरंधर का रिव्यू, बोले- फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह

मनोरंजन
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों से बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर सेलेब इस फिल्म की तारीफ कर रहे है और अब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने धुरंधर को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह माना है। राम गोपाल ने ट्वीट किया जिसमें लिखा है, ‘मुझे लगता है कि आदित्य धर की फिल्म ने पूरा और अकेले ही भारतीय सिनेमा का फ्यूचर चेंज कर दिया है चाहे नॉर्थ हो या साउथ। धुरंधर ने जो अचीव किया है वो सिर्फ स्केल में नहीं बल्कि ऐसा कुछ है जो कभी किसी ने एक्सपीरियंस नहीं किया। आदित्य ने ना सिर्फ यहां सीन डायरेक्टर किए हैं बल्कि उन्होंने करेक्टर्स और हम दर्शकों को, दोनों के स्टेट ऑफ माइंड का ध्यान रखा।’यह फिल्म दिखावा नहीं करती है राम ने लिखा, ‘यह फिल्म ना सिर्फ आपका अटेन्शन मांगती है बल्कि कमांड भी करती ...
खाड़ी देशों में भारी बारिश का कहर… पानी-पानी हुई दुबई की सड़कें, कई फ्लाइट्स रद्द

खाड़ी देशों में भारी बारिश का कहर… पानी-पानी हुई दुबई की सड़कें, कई फ्लाइट्स रद्द

Uncategorized
दुबई। खाड़ी देशों (Gulf Countries) में इन दिनों बारिश (Rain) ने जीना मुहाल कर दिया है। भारी बारिश (Heavy Rain) और खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर UAE में देखा जा रहा है। पूरे देश में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं आलीशान इमारतों की नगरी दुबई (Dubai) भी पानी पानी हो गई है। दुबई की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें लोग गाड़ियों की लंबी कतारें पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं रास अल खैमाह में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से 27 वर्षीय भारतीय प्रवासी सलमान फरीज की मौत हो गई। बारिश की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दुबई की अमीरात एयरलाइन ने शुक्रवार को 13 उड़ानें रद्द कर दीं। वहीं रात भर हुई बारिश के बाद पड़ोसी शारजाह के हवाई अड्डे पर भी कई विमान देर से उड़ें और कई को रद्द भी करना पड़ा। शुक्रवार सुबह शारजाह की मुख्य सड़क पूरी तरह से पानी में...