Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 12, 2025

लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Uncategorized
लखनऊ, 12 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि बंथरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी शनिवार दोपहर बाजार गई थी, जहां रास्ते में उसका एक दोस्त मिला। दोनों बातचीत करते हुए बाग की ओर चले गए। इसी दौरान वहां ललित, मेराज, छोटू, बाबू और विशाल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने किशोरी के दोस्त को पीटकर भगा दिया और उसके बाद पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वह इस बात की जानकारी किसी को न दे। शाम ...
शिमला में स्कूल के लिए निकले दो सगे भाई रहस्यमय तरीके से लापता, अपहरण का मामला दर्ज

शिमला में स्कूल के लिए निकले दो सगे भाई रहस्यमय तरीके से लापता, अपहरण का मामला दर्ज

Uncategorized
शिमला, 12 अक्टूबर।शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र से दो सगे भाई रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। दोनों नाबालिग छात्र 9 अक्तूबर की सुबह स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चिड़गांव क्षेत्र के गांव टेलगा, डाकघर खाशाधर निवासी माशू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे भीम सिंह (15) और बलदेव (14) सुबह करीब 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंधा पढ़ाई के लिए गए थे। लेकिन वे शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 के तहत माम...
शिमला में चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज, एक गिरफ्तार, एक को नोटिस पर छोड़ा

शिमला में चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज, एक गिरफ्तार, एक को नोटिस पर छोड़ा

Uncategorized
शिमला, 12 अक्टूबर।शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को नोटिस जारी कर छोड़ा गया है। पहला मामला शिमला के सदर थाना क्षेत्र का है। शनिवार देर शाम एसआई हेमराज नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम पुराना बस अड्डा शिमला के नीचे चौहान गेस्ट हाउस के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 10.710 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह (24) पुत्र गुरजंत सिंह निवासी हरलालपुर, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरा मामला ठियोग थाना क्षेत्र का है। शनिवार को फागू पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल विजय की अगु...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आज देर शाम तक राजग गठबंधन कर सकता है सीट बंटवारे का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आज देर शाम तक राजग गठबंधन कर सकता है सीट बंटवारे का ऐलान

मनोरंजन
पटना, 12 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आज देर शाम तक सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल आधिकारिक ऐलान बाकी है। राजग में जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सीटों का ऐलान आज हो जाएगा। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी कहा कि लगभग सभी मसलों पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में राजग के शीर्ष नेताओं ने देर रात तक बैठक कर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया। इस...
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में ‘लापता लेडीज’ की धूम, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दर्शकों के दिल

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में ‘लापता लेडीज’ की धूम, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दर्शकों के दिल

मनोरंजन
अहमदाबाद, 12 अक्टूबर।फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की 70वीं वर्षगांठ इस बार गुजरात के अहमदाबाद में पूरे ग्लैमर और शान के साथ आयोजित की गई। सितारों से जगमग रेड कार्पेट, चमकते कैमरे और दर्शकों के उत्साह के बीच यह रात बॉलीवुड की एक यादगार शाम बन गई। इस बार ‘लापता लेडीज’ ने अवॉर्ड्स पर दबदबा बनाते हुए कई श्रेणियों में जीत हासिल की, जबकि आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया। शाहरुख खान की होस्टिंग बनी शाम की जानलंबे अंतराल के बाद शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग की और अपने चार्म व ह्यूमर से माहौल को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने किंग खान का स्वागत स्टैंडिंग ओवेशन के साथ किया और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए। कृति सेनन का जीनत अमान को ट्रिब्यूटकृति सेनन ने इस बार मंच पर जीनत अमान को श्रद्धांजलि देते हुए शानदार परफॉर्मेंस ...
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सितारों का जलवा, शाहरुख खान की होस्टिंग और कृति सेनन का ग्लैमरस लुक बना आकर्षण

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सितारों का जलवा, शाहरुख खान की होस्टिंग और कृति सेनन का ग्लैमरस लुक बना आकर्षण

मनोरंजन
अहमदाबाद, 12 अक्टूबर।फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की 70वीं वर्षगांठ इस बार अहमदाबाद में ग्लैमर और स्टार पॉवर से भरपूर माहौल में मनाई गई। गुजरात टूरिज्म के सहयोग से आयोजित इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया। लंबे समय बाद शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग की और अपनी करिश्माई शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर उनका सिग्नेचर पोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच उत्साह देखने लायक था। कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज़ इस शाम की खास झलक बना। वहीं अनन्या पांडे ने अपने एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गीत मन मोहिनी पर परफॉर्म कर स्टेज पर धमाल मचा दिया। इस बार अवॉर्ड्स में ‘किल’ और ‘लापता लेडीज’ का जलवा देखने को मिला। ‘किल’ ने बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्शन और...
काठमांडू के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ आंदोलन भड़काने की शिकायत दर्ज

काठमांडू के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ आंदोलन भड़काने की शिकायत दर्ज

Uncategorized
काठमांडू, 12 अक्टूबर।नेपाल में हाल ही में भड़के युवा आंदोलन को लेकर काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। रविवार को नेपाल छात्र संघ ने ललितपुर जिला पुलिस में इन दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी करने और नेताओं की हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, 8 और 9 सितंबर को हुए युवा आंदोलनों के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदर्शन को भड़काया और स्कूली छात्रों को इसमें शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में 76 छात्रों की मौत हुई। आरोप है कि छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हुए हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि मेयर बालेन शाह और सुदन गुरुंग ने राष्ट्रीय धरोहर स...
अफगानिस्तान का पलटवार, 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और 25 चौकियों पर कब्जे का दावा

अफगानिस्तान का पलटवार, 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और 25 चौकियों पर कब्जे का दावा

Uncategorized
इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर।पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव शनिवार रात भीषण रूप ले लिया। अफगान सेना ने सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए कई चौकियों पर हमला किया। तालिबान सरकार ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए, 30 घायल हुए और 25 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डूरंड रेखा से सटे प्रांतों में अफगान सेना ने शनिवार रात बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान द्वारा की गई हवाई कार्रवाई के जवाब में किया गया है। मुजाहिद ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान की संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया जाएगा। मुजाहिद ने बताया कि अफगान सेना ने 20 पाकिस्तानी चौकियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया और बड़ी मात्रा ...
हमास के बंधकों की नई सूची में नेपाली नागरिक विपिन जोशी का नाम शामिल, जीवित होने की पुष्टि

हमास के बंधकों की नई सूची में नेपाली नागरिक विपिन जोशी का नाम शामिल, जीवित होने की पुष्टि

Uncategorized
काठमांडू, 12 अक्टूबर।हमास और इज़राइल के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत जारी की गई नई बंधक सूची में नेपाली नागरिक विपिन जोशी का नाम शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन जोशी जीवित हैं और उनकी रिहाई की उम्मीद सोमवार को जारी होने वाले पहले चरण के समझौते में की जा रही है। रविवार को द टाइम्स ऑफ इज़राइल और द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि हमास के कब्जे में मौजूद जीवित बंधकों की सूची में अब विपिन जोशी का नाम जोड़ा गया है। इससे पहले जारी सूची में उनकी स्थिति “अज्ञात” बताई गई थी। लेकिन एसोसिएटेड प्रेस और अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नई सूची में उनके जीवित होने की पुष्टि की गई है। वर्तमान में जीवित बताए जा रहे सभी बंधक पुरुष हैं, जिनकी उम्र ज्यादातर 20 से 30 वर्ष के बीच है। इससे पहले संघर्ष विराम के एक चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और बच्चों को र...
अफगानिस्तान का पाकिस्तान को करारा जवाब, सीमा पर कई चौकियां तबाह, 12 पाक सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान का पाकिस्तान को करारा जवाब, सीमा पर कई चौकियां तबाह, 12 पाक सैनिकों की मौत

Uncategorized
इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर।अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शनिवार देर रात अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर जवाबी हमला करते हुए कई ठिकानों को तबाह कर दिया। अफगानिस्तान के इस हमले में पाकिस्तान के 12 सैनिकों की मौत की खबर है। दोनों देशों के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद सीमा क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अफगान मीडिया के अनुसार, अफगान सेना ने 11 अक्टूबर की रात नंगरहार और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों पर हमला किया। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा पहले किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई। तालिबान सरकार ने दावा किया कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने पाकिस्तान की तीन सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया और कुनार व हेलमंद प्रांतों की चौकियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षा अधि...