
अहमदाबाद, 12 अक्टूबर।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की 70वीं वर्षगांठ इस बार अहमदाबाद में ग्लैमर और स्टार पॉवर से भरपूर माहौल में मनाई गई। गुजरात टूरिज्म के सहयोग से आयोजित इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया।
लंबे समय बाद शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग की और अपनी करिश्माई शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर उनका सिग्नेचर पोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच उत्साह देखने लायक था।

कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज़ इस शाम की खास झलक बना। वहीं अनन्या पांडे ने अपने एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गीत मन मोहिनी पर परफॉर्म कर स्टेज पर धमाल मचा दिया।
इस बार अवॉर्ड्स में ‘किल’ और ‘लापता लेडीज’ का जलवा देखने को मिला। ‘किल’ ने बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्शन और बेस्ट साउंड डिजाइन सहित तीन अवॉर्ड्स जीते, जबकि ‘लापता लेडीज’ ने बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
शो के दौरान शाहरुख खान और करण जौहर की जोड़ी ने अपनी होस्टिंग से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। निर्देशक शूजित सरकार अपने नॉमिनेशन को लेकर उत्साहित नजर आए। नितांशी गोयल अपने येलो गाउन में रेड कार्पेट की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनीं और उनका लुक सोशल मीडिया पर छा गया।
कुल मिलाकर, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 बॉलीवुड की एक यादगार शाम साबित हुई, जिसमें शाहरुख खान की होस्टिंग, अनन्या पांडे की परफॉर्मेंस और कृति सेनन का स्टाइल दर्शकों के दिलों पर छा गया।

