Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

काठमांडू के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ आंदोलन भड़काने की शिकायत दर्ज

काठमांडू, 12 अक्टूबर।
नेपाल में हाल ही में भड़के युवा आंदोलन को लेकर काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। रविवार को नेपाल छात्र संघ ने ललितपुर जिला पुलिस में इन दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी करने और नेताओं की हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, 8 और 9 सितंबर को हुए युवा आंदोलनों के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदर्शन को भड़काया और स्कूली छात्रों को इसमें शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में 76 छात्रों की मौत हुई। आरोप है कि छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हुए हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया।

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि मेयर बालेन शाह और सुदन गुरुंग ने राष्ट्रीय धरोहर स्थलों, सरकारी और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं में प्रमुख भूमिका निभाई।

नेपाल छात्र संघ की ओर से मनीष जंग थापा, अशोक सिंह विष्ट और विजय शाह ने यह शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले सीपीएन-यूएमएल से संबद्ध छात्र संगठन ने भी काठमांडू जिला पुलिस में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब तक बालेन शाह और सुदन गुरुंग के खिलाफ देश के सात जिलों में शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *