ग्वालियर में सुरक्षा अलर्ट: एयरबेस के पास 12 साल से रह रहे 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार, हरियाणा इनपुट पर कार्रवाई
ग्वालियर, 11 अक्टूबर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 12 साल से बिना नागरिकता दस्तावेजों के एयरबेस के पास रह रहे थे। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस के इनपुट के आधार पर की गई, जिसके बाद स्थानीय और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी धर्मवीर सिंह) ने बताया कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और फिलहाल पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ में हैं।
“इन सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। कई संदिग्ध नंबर और कॉल डिटेल्स मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है,” एसएसपी ने कहा।
एयरबेस के पास रह रहे थे बांग्लादेशी
ग्वालियर के जिस इलाके से इन्हें पकड़ा गया है, वहां भारतीय वायुसेना का महाराजपुरा एयरबेस, बीएसएफ, सीआरप...









