बिहार महागठबंधन में VIP के खाते में आई 15 सीटें, मुकेश सहनी आज भरेंगे नामांकन
पटना। बिहार महागठबंधन (Bihar Grand Alliance) में मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) (Vikassheel Insaan Party (VIP) की सीटों पर बात बन गई है। वीआईपी को गठबंधन में 15 सीटें मिली हैं। मुकेश सहनी खुद दरभंगा जिले (Darbhanga district) की गौड़ा बौराम सीट (Gowda Bauram seat) से चुनाव लड़ेंगे, शुक्रवार को वे अपना पर्चा दाखिल करेंगे। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सहनी को विधानसभा चुनाव में कम सीट मिलने की भरपाई करने का भी भरोसा दिलाया है। बाद में राज्यसभा और दो एमएलसी (विधान परिषद) सीट का ऑफर दिया गया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने यह जानकार दी।
सीट शेयरिंग पर बात बनने के बाद वीआईपी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। देव ज्योति ने बताया कि गौड़ा बौराम से मुकेश सहनी खुद, तो भभुआ विधानसभा सीट से वीआईपी...









