मध्य प्रदेश को मुम्बई के इन्टरैक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के उद्यमियों से मध्य प्रदेश में निवेश का किया अनुरोध
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुम्बई में गुरुवार को आयोजित "इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्य प्रदेश" कार्यक्रम में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 19,900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश एवं अन्य सभी सेक्टर्स में 54,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सत्र में मध्य प्रदेश को कुल 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए हैं। इसके माध्यम से लगभग 7000 से अधिक रोजगार सृजित होंने की संभावना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र को संबोधित करते हुए दी।
कार्यक्रम में सन फार्मा के अध्यक्ष दिलीप सांघवी, सीआईआई के अध्...








