Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

फर्जी बैंक गारंटी से टेंडर मामले में ED की बड़ी कार्रवाई… रिलायंस पावर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

फर्जी बैंक गारंटी से टेंडर मामले में ED की बड़ी कार्रवाई… रिलायंस पावर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (Enforcement Directorate- ED) ने शनिवार को रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Limited) और 10 अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering.) के एक मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह मामला 68 करोड़ रुपए से ज्यादा की फर्जी बैंक गारंटी के जरिए एक बड़ा सरकारी टेंडर हासिल करने से जुड़ा हुआ है. यह चार्जशीट दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दाखिल की गई है. इस चार्जशीट में रिलायंस पावर के पूर्व CFO अशोक कुमार पाल, रिलायंस NU BESS लिमिटेड, रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड, रिलायंस ग्रुप के एग्जीक्यूटिव पुनीत नरेंद्र गर्ग और ट्रेड फाइनेंसिंग कंसल्टेंट अमर नाथ दत्ता का नाम शामिल किया गया है. इसके अलावा बायोथेन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, रविंदर पाल सिंह चड्ढा और मनोज भैयासाहेब पोंगडे को भी आरोपी बनाया गया है. ED इससे प...
MP: शिवपुरी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 250 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त

MP: शिवपुरी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 250 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के वन परिक्षेत्र कोलारस में वन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 250 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त (250 Bigha Government land Encroachment free) कराई गई है। इस ऐक्शन के बाद प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा जिले में अवैध पर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शिवपुरी में बुलडोजर कार्रवाई के बाद वन विभाग सूत्रों ने कल शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि कोलारस वन परिक्षेत्र में ग्राम राई के पास शिवनारायण धाकड़, सीताराम धाकड़ आदि ग्रामीण वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने फसल लगा दी थी। इसके बाद कल शाम संयुक्त दल द्वारा लगभग 6 जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के द्वारा उनकी फसल को हटाकर जमीन को जोत कर अवैध कब्जा हटाकर वन ...
पहले बड़े फैसलों के पीछे राजनैतिक स्वार्थ होता था, अब नेशनल गोल के लिए होते हैं रिफॉर्म: PM मोदी

पहले बड़े फैसलों के पीछे राजनैतिक स्वार्थ होता था, अब नेशनल गोल के लिए होते हैं रिफॉर्म: PM मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को एक समिट में भारत (India) में आए बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब भारत में रिफॉर्म्स रिएक्शनरी (Reforms Reactionary) होते थे, यानी कि बड़े फैसलों के पीछे या तो राजनैतिक स्वार्थ होता था या फिर किसी क्राइसिस को मैनेज करना होता था। लेकिन आज नेशनल गोल को देखते हुए रिफॉर्म होते हैं। टारगेट तय है। उन्होंने कहा, ''देश के हर सेक्टर में कुछ न कुछ बेहतर हो रहा है। हमारी गति कॉन्स्टेंट है, डायरेक्शन कंसिस्टेंट है और हमारा इंटेंट नेशन फर्स्ट का है। 2025 का पूरा साल ऐसे ही रिफॉर्म का साल रहा है। सबसे बड़ा रिफॉर्म नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी का था। इसका असर क्या रहा, पूरे देश ने देखा। उन्होंने आगे कहा, ''इसी साल डायरेक्ट टैक्स सिस्टम में भी बहुत बड़ा रिफॉर्म हुआ है। 12 लाख तक की इनकम पर जीरो टैक्स, एक ऐसा कदम...
MP: रतलाम के जावरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, 5 लोगों की हालत बिगड़ी

MP: रतलाम के जावरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, 5 लोगों की हालत बिगड़ी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। एमपी (MP) के रतलाम जिले (Ratlam district) के जावरा इंडस्ट्रियल एरिया (Jawra Industrial Area) में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक फैक्टरी में क्लोरीन गैस का रिसाव (Chlorine Gas Leak) हो गया। गैस फैलते ही अफरातफरी फैल गई। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागे लेकिन रिसाव रोकने में कामयाब नहीं हो सके। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। इन लोगों को सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जावरा इंडस्ट्रियल एरिया में फेरिक सल्फेट पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगभग 20 साल पुराने क्लोरीन गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया। गैस तेजी से फैली जिससे पूरा इलाका धुंध के आगोश में आ गया। इंडस्ट्रियल एरिया में भगदड़ जैसे हालात बन गए। अफरातफरी के बीच मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उ...
IndiGo का सिस्टम फेल होने से देश में हवाई यात्रा संकट… एयरपोर्ट पर स्टेशनों जैसा नजारा

IndiGo का सिस्टम फेल होने से देश में हवाई यात्रा संकट… एयरपोर्ट पर स्टेशनों जैसा नजारा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हमारा प्यारा भारत (India) इस समय पर हवाई यात्रा संकट (Air Travel Crisis) का सामना कर रहा है। तेज रफ्तार ट्रेनों के जरिए और भी कम समय में यात्रा करने का सपना देखने वाला आम आदमी (Common man) इस समय इंडिगो (IndiGo Airline) के ठप्प होने से परेशान है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडियो (IndiGo Airline) ने पिछले कुछ समय में 1 हजार से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिसकी वजह से देश भर के एयरपोर्ट्स रेलवे स्टेशन की तरह नजर आने लगे हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है और लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। अंतर्देशीय उड़ानों का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाने वाली इंडिगो एयरलाइन के इस संकट के पीछे कोई एक कारण नहीं है। इसके पीछे एक के बाद एक आए कई बदलाव शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि हजारों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर ही फंसते नजर आए। कैसे बढ़ा संकट?इ...
बंगाल में आज ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास…HC का निर्देश- तनाव रोके सरकार, CISF तैनात

बंगाल में आज ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास…HC का निर्देश- तनाव रोके सरकार, CISF तैनात

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। कोलकाता हाईकोर्ट (Kolkata High Court) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) को निर्देश दिया कि मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad district) के बेलडांगा में संभावित सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए जो भी आवश्यक हो, वह कदम तुरंत उठाए जाएं। यह निर्देश निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर (TMC MLA Humayun Kabir) द्वारा 6 दिसंबर को प्रस्तावित बाबरी मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम के मद्देनजर दिया गया है। यह वही तारीख है जब 1992 में अयोध्या में बाबरी का ढांचा ढहाया गया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने इस संबंध में दायर एक जनहित याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अपने रुख के अनुसार कार्य करना होगा... मुर्शिदाबाद में कानून-व्यवस्था कड़ाई से कायम रखी जानी चाहिए और नागरिकों के जीवन व संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित की ज...
मप्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा के शावक की मौत

मप्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा के शावक की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने वीरा और उसके दो शावकों को बाड़े से खुले जंगल में किया था रिलीजश्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक की मौत हो गई। उसे मादा चीता वीरा और दूसरे शावक के साथ एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाड़े से कूनो के पारोंद क्षेत्र में खुले जंगल में रिलीज किया था। शुक्रवार शाम पारोंद के जंगल में शावक का शव मिला है। चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि शावक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि वीरा और उसका दूसरा शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। कूनो में चीतों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर चौबीसों ...
मप्र के छतरपुर में ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दो घायल

मप्र के छतरपुर में ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दो घायल

मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सागर-कानपुर हाईवे नंबर 34 पर शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यहां बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गुलगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतना के नागौद निवासी प्रजापति परिवार के सात लोग शुक्रवार को सेंट्रो कार नंबर एमपी 19 सीए 0857 से सागर के शाहगढ़ के लिए जा रहे थे। रात करीब आठ बजे बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के बीच तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई। कार की रफ्तार इतनी थी कि हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे में पांच लोग...
मप्र में इंडिगो की 65 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, यात्री बोले- कोई मदद नहीं मिल रही

मप्र में इंडिगो की 65 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, यात्री बोले- कोई मदद नहीं मिल रही

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पिछले चार दिन से क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। इसके कारण देशभर के कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गईं। इनमें मध्य प्रदेश से संचालित होने वाली 65 से भी ज्यादा फ्लाइट्स शामिल हैं। शुक्रवार को इंदौर से जाने वाली 26 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया, जबकि इंदौर आने वाली इंडिगो की 18 से ज्यादा फ्लाइट भी रद्द है। वहीं, भोपाल से कुल 18 और जबलपुर से इंडिगो की 6 में से 5 फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि विमानतल पर उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। दरअसल, एविएशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार क्रू की कमी से जूझ रही है। इंडिगो की फ्लाइट्स का परिचालन शुक्रवार को भी लड़खड़ाता नजर आ रहा है। मुंबई और दिल्ली से ...
मप्रः इंदौर में दो साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले को 4 धाराओं में उम्रकैद

मप्रः इंदौर में दो साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले को 4 धाराओं में उम्रकैद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- देश में पहली बार दुष्कर्मी को चार बार उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- महिलाएं बाहर ही नहीं, घर में भी असुरक्षितइंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दो साल की बच्ची को घर से उठाकर दुष्कर्म और उसकी हत्या की कोशिश करने वाले आरोपित को न्यायालय ने चार अलग-अलग धाराओं में चार बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पाक्सो) शिप्रा पटेल की कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। आरोपित दिनेश डाबर (38 वर्ष), निवासी धार को पाक्सो एक्ट की तीन धाराओं के साथ ही हत्या के प्रयास की धारा में अलग-अलग आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही जबरदस्ती संबंध बनाने की धारा में भी पांच साल की सजा सुनाई गई। दोषी पर कोर्ट ने 42,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। फैसले में कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि दोषी ने बालिका को घर से ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना कारित की। उसे गंभीर चोंटे पहुं...