Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

भारत से रिश्ते सुधारने के प्रयास…. यूनुस सरकार ने 50000 टन चावल खरीदने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

भारत से रिश्ते सुधारने के प्रयास…. यूनुस सरकार ने 50000 टन चावल खरीदने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

राष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की अंतरिम सरकार (Interim Government) के वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद (Finance Advisor Salehuddin Ahmed) ने मंगलवार को कहा कि मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को आसान बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन आर्थिक हितों को राजनीतिक बयानबाजी से अलग रखते हुए भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। अहमद ने यह टिप्पणी अपने कार्यालय में सरकारी खरीद से जुड़े सलाहकार परिषद समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में की। उन्होंने कहा कि मुख्य सलाहकार भारत के साथ राजनयिक रिश्तों में सुधार के लिए विभिन्न हितधारकों से संवाद कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यूनुस ने सीधे भारत से बात की है, तो अहमद ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने सीधे तौर पर नहीं, लेकिन इस मसले से जुड़े लोगों से बातची...
जीतन राम मांझी का दावा… बोले- हर MP-MLA लेता है कमीशन’, सियासी गलियारे में मची हलचल

जीतन राम मांझी का दावा… बोले- हर MP-MLA लेता है कमीशन’, सियासी गलियारे में मची हलचल

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
गयाजी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने अपने नए और सनसनीखेज बयान से NDA को असहज स्थिति में डाल दिया है। जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने दावा किया है कि सभी सांसद और विधायक (MP-MLA ) अपने निर्वाचन क्षेत्र के डेवलपमेंट फंड में कमीशन (Development Fund Commission) लेते हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) सुप्रीमो मांझी ने आगे दावा किया कि उन्होंने कई बार पार्टी को अपना कमीशन दिया था और पार्टी नेताओं को सलाह दी थी कि वे उस पैसे का इस्तेमाल कार खरीदने के लिए करें। जीतन राम मांझी ने हाल ही में HAM के एक कार्यक्रम में ये बयान दिया है। सांसद-विधायक लेते हैं कमीशन- जीतन राम मांझीजीतन राम मांझी ने विधायकों से कहा कि अगर उन्हें 10% कमीशन नहीं मिल पा रहा है, तो 5% तो ले ही लें। उन्होंने आगे कहा, 'हर सांसद और विधायक कमीशन लेता है और एक रुपये में से 10 पैसे भी लेना एक ...
ISRO के बाहुबाली LVM3-M6 से विश्व का सबसे भारी सेटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-3 सफलतापूर्वक लॉन्च

ISRO के बाहुबाली LVM3-M6 से विश्व का सबसे भारी सेटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-3 सफलतापूर्वक लॉन्च

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organisation - ISRO) बुधवार सुबह 8.55 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 (Most Powerful Rocket, LVM3) से अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल की ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. यह इस रॉकेट की छठी ऑपरेशनल उड़ान (LVM3-M6) है। ये मिशन है न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और AST स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते के तहत किया जा रहा है. इस मिशन से लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल संचार सैटेलाइट तैनात होगा, जो सामान्य स्मार्टफोन को सीधे स्पेस से हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करेगा। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट की विशेषताएंब्लूबर्ड ब्लॉक-2 AST स्पेसमोबाइल की अगली पीढ़ी की संचार सैटेलाइट्स सीरीज का हिस्सा है. यह सैटेलाइट दुनिया भर में उन इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइ...
MP के इस शहर का नाम बदलकर होगा मूलतापी, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के इस शहर का नाम बदलकर होगा मूलतापी, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बैतूल जिले (Betul district) की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मुलताई (Multai) का नाम बदलकर 'मूलतापी' किए जाने की ऐतिहासिक घोषणा की है। ताप्ती नदी के उद्गम स्थल के रूप में देशभर में विख्यात मुलताई का यह प्राचीन नाम अब पुनः स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से क्षेत्र के नागरिकों, धर्मप्रेमियों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बारे में मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि मुलताई का मूल और प्राचीन नाम 'मूलतापी' है, जिसका अर्थ ताप्ती नदी का उद्गम स्थल है। यह नाम इस पवित्र भूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय जनता की यह मांग थी, जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है...
नए साल में बदल जाएगा GDP, खुदरा महंगाई, IIP मापने का तरीका… जानिए इसके फायदे?

नए साल में बदल जाएगा GDP, खुदरा महंगाई, IIP मापने का तरीका… जानिए इसके फायदे?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कहा है कि देश के प्रमुख व्यापक आर्थिक संकेतकों (Broad economic indicators), खुदरा मुद्रास्फीति (Retail inflation), जीडीपी (GDP) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Industrial Production Index) की नई शृंखलाएं अगले वर्ष जारी की जाएंगी, जिनमें इनके आधार वर्ष बदले जाएंगे। मंत्रालय के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति और राष्ट्रीय लेखा से संबंधित संशोधित आंकड़े फरवरी 2026 में जारी किए जाएंगे, जबकि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की नई शृंखला मई 2026 में प्रकाशित होगी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि जीडीपी, सीपीआई और आईआईपी के आधार वर्ष में बदलाव को लेकर मंगलवार को एक परामर्श कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इससे पहले इसी विषय पर 26 नवंबर को मुंबई में पहली कार्यशाला का आयोजन किया गया था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि खुदरा मुद्रा...
BJP ने ‘जी राम जी’ पर सोनिया गांधी के लेख को बताया ‘कोरी कल्पना की उड़ान’…

BJP ने ‘जी राम जी’ पर सोनिया गांधी के लेख को बताया ‘कोरी कल्पना की उड़ान’…

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) ने सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के ‘वीबी-जी-राम जी अधिनियम’ ('VB-G-Ram Ji Act') के बारे में किए गए दावों को “राजनीतिक कल्पना की उड़ान” करार दिया और आरोप लगाया कि कानून के खिलाफ उनके तर्क गलत व्याख्याओं, चुनिंदा स्मृति और सरासर झूठ पर आधारित हैं। मनरेगा की जगह लेने वाले ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण’ (VB G RAM G) विधेयक रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के साथ एक अधिनियम बन गया। संसद ने पिछले सप्ताह अपने शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच विधेयक पारित किया था। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग...
Delhi: वजीराबाद फ्लाईओवर पर कार में लगी आग, धू-धू कर जली…. अंदर लॉक हुए शख्स की ऐसे बची जान

Delhi: वजीराबाद फ्लाईओवर पर कार में लगी आग, धू-धू कर जली…. अंदर लॉक हुए शख्स की ऐसे बची जान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के व्यस्त वजीराबाद फ्लाईओवर (Wazirabad Flyover) पर रविवार शाम को एक चलती कार में अचानक आग (Car Catches Fire driving) लग गई। इससे कार का सेंट्रल लॉक (Central lock) जाम हो गया। इस वजह से ड्राइव कर रहा शख्स कार में ही फंस गया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने पास ही खड़े एमसीडी के पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया। दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर पर रविवार शाम कार में आग लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने जलती हुई कार में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान एमसीडी के टैंकर से आग पर काबू भी पा लिय गया। इस दौरान ट्रैफिक भी बाधित रहा। तिमारपुर ट्रैफिक सर्किल इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता रविवार शाम को वजीराबाद फ्लाईओवर के पास ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान बुराड़ी से मजनू का टीला क...
चुनावी हलचल वाला रहेगा 2026…., 4 राज्यों और राज्यसभा की 75 सीटों पर होंगे चुनाव

चुनावी हलचल वाला रहेगा 2026…., 4 राज्यों और राज्यसभा की 75 सीटों पर होंगे चुनाव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नए साल 2026 (New Year 2026) चुनावी हलचल (Electoral Activity) से भरा होने वाला है। 2026 में संसद (Parliament) के ऊपरी सदन में भी बड़ा परिवर्तन हो सकता है। अगले साल जहां पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु औऱ असम में विधानसभा के चुनाव (Assembly elections) होने हैं तो वहीं राज्यसभा में भी लगभग 75 सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सीटें अप्रैल, जून और नवंबर में खाली होने वाली हैं। इसके बाद देखना होगा कि राज्यसभा में एनडीए और इंडिया गठबंधन का क्या समीकरण बनता है। आने वाले समय में बिहार से पांच और उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटें खाली हो जाएंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल औऱ तमिलनाडु के साथ कई पूर्वोत्तर के राज्यों की सीटें भी खाली होने वाली हैं। इन दिग्गज नेताओं को खत्म हो रहा कार्यकाल2026 में राज्यसभा चुनाव का बड़ा महत्व होने वाला है। इससे ही संसद का ...
अरावली पहाड़ियों में खनन पर अदालत और सरकार

अरावली पहाड़ियों में खनन पर अदालत और सरकार

राष्ट्रीय
कैलाश चन्‍द्रभारत की अरावली पर्वतमाला उत्तर और पश्चिम भारत की पारिस्थितिक सुरक्षा प्रणाली की रीढ़ है। दिल्ली से लेकर गुजरात तक फैली यह प्राचीन पर्वत शृंखला भारत की सबसे पुरानी भूवैज्ञानिक संरचनाओं में से एक होने के साथ ही यह मरुस्थलीकरण को रोकने वाली प्राकृतिक दीवार, भूजल पुनर्भरण का अहम क्षेत्र और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आश्रय भी है। ऐसे में हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ यूट्यूब चैनलों पर यह दावा किया जाना कि सरकार ने अरावली में खनन और निर्माण के लिए "ढील" दे दी है, स्वाभाविक रूप से चिंता पैदा करता है और इससे जुड़ा सच जानने के लिए प्रेरित करता है। इसी संदर्भ में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना पड़ा है। उन्होंने इन आरोपों को भ्रामक और तथ्यों से परे बताया। वास्तव में इस पूरे विवाद को समझने के लिए तीन बुनियादी ...
मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; संभल में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के कर दिए टुकड़े

मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; संभल में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के कर दिए टुकड़े

राष्ट्रीय
चन्दौसी (संभल)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सनसनीखेज 'मुस्कान कांड' की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि संभल के चन्दौसी में वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली नृशंसता सामने आई है। यहां भी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि शव को कसाई की तरह काटकर टुकड़ों में बांट दिया। इन टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। पुलिस ने मारे गए युवक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की जानकारी से इलाके में सनसनी है। सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक युवक के शव के टुकड़े पॉलीथिन में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सिर, हाथ और पैर काटकर अलग कर दिए थे। पॉलीथिन में लिपटे मांस के लोथड़े और शरीर के कुछ हिस्सों को लेकर ही पुलिस ने जांच शुरू की थी।हाथ पर लिखे नाम और 'फेक...