Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

कर्नाटक में भीषण हादसा… ट्रक से टक्कर के बाद स्लीपर कोच बस में लगी आग… 10 लोगों की मौत

कर्नाटक में भीषण हादसा… ट्रक से टक्कर के बाद स्लीपर कोच बस में लगी आग… 10 लोगों की मौत

राष्ट्रीय
चित्रदुर्ग । कर्नाटक (Karnataka) में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident ) में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले (Chitradurga district) में एक ट्रक से टक्कर (Collision with a truck) के बाद निजी स्लीपर कोच बस (Sleeper coach bus) में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही निजी स्लीपर कोच बस को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और उसमें तुरंत आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गोरलाथु क्रॉस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर यह सड़क दुर्घटना हुई। डिवाइडर पार कर बस से टकराया ट्रकपुलिस ने बताया कि हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर को पार कर गया और बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही एक बस से टकरा गया। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, ...
UP: शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट आया परिवार, 5 लोगों की मौत

UP: शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट आया परिवार, 5 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां रोजा रेलवे स्टेशन (Roza Railway Station) के आउटर इलाके में रेलवे ट्रैक पार करते समय गरीब रथ ट्रेन (Garib Rath Train) की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य और उनका एक रिश्तेदार शामिल है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बारे में पता चलते ही स्टेशन पर मौजूद लोग सन्न रह गए। हादसा उस समय हुआ, जब हरिओम नाम का युवक अपने रिश्तेदार सेठपाल, उसकी पत्नी पूजा और उनके दो बच्चों को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था. दोनों परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. यह रास्ता आमतौर पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ट्रैक पार करते समय बाइक सवार ट्रेन की दिशा का सही अंदाजा नहीं लगा सके. इसी दौरान तेज ...
PM मोदी आज लखनऊ में करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण… म्यूजियम का उद्घाटन भी होगा

PM मोदी आज लखनऊ में करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण… म्यूजियम का उद्घाटन भी होगा

राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में बसंतकुंज योजना (Basant Kunj Scheme) में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल (National Inspiration Site) का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी होगा। इस आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री करीब दो बजे आयोजन स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पहुंचेंगे। लोकार्पण के लिए आयोजन स्थल के साथ पूरे शहर को सजाया व संवारा गया है। आयोजन स्थल को भव्य बनाने के लिए कई प...
केन्द्र ने अरावली पहाड़ियों में नए खनन पट्टे देने पर लगाई रोक, राज्यों को दिया निर्देश

केन्द्र ने अरावली पहाड़ियों में नए खनन पट्टे देने पर लगाई रोक, राज्यों को दिया निर्देश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अरावली पहाड़ियों (Aravalli Hills) को लेकर केंद्र सरकार (Central government) ने बुधवार को बड़ा फैसला (Big Decision) लिया। केंद्र ने राज्यों को अरावली में नए खनन पट्टे (New Mining Leases) देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि वह अरावली की पहाड़ियों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जैव विविधता के संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देती है। अरावली रेंज दिल्ली से गुजरात तक फैली हुई है, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर भी लोग अरावली को लेकर सरकार का विरोध कर रहे थे। अब अवैध खनन से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राज्यों को अरावली में किसी भी तरह की नई माइनिंग पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा, ''यह रोक पूरी अरावली रें...
शिवाजी को महिलाओं के कपड़ों पर बयान देना पड़ा भारी, राम गोपाल वर्मा ने लगाई लताड़

शिवाजी को महिलाओं के कपड़ों पर बयान देना पड़ा भारी, राम गोपाल वर्मा ने लगाई लताड़

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से किसी ने किसी सुर्खियों में रहती है. हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर शिवाजी इन दिनों भारी विवाद में घिर गए हैं. महिलाओं के छोटे कपड़ों को लेकर दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली. कई लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी पर हमला बताया. इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी शिवाजी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपने X हैंडल (ट्विटर) पर एक्टर की जमकर लताड़ लगाई. राम गोपाल वर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें उस इंसान का पूरा नाम तक नहीं पता. उन्होंने लिखा, ‘हे शिवाजी, तुम जो भी हो, अगर तुम्हारे घर की महिलाएं तुम्हारे जैसे बदतमीज और गंदे आदमी को सहन कर सकती हैं, तो तुम उन्हें एथिक्स का पाठ पढ़ा सकते हो’. उनका ये ट्वीट तेजी से वाय...
कुलदीप सेंगर की सजा पर बोली उन्नाव रेप पीड़िता की बहन, अब हमें जेल में डाल दो…,

कुलदीप सेंगर की सजा पर बोली उन्नाव रेप पीड़िता की बहन, अब हमें जेल में डाल दो…,

राष्ट्रीय
उन्नाव। विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की दिल्ली हाई कोर्ट से सजा निलंबित होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता का दर्द छलक पड़ा। उसने कहा कि इस निर्णय से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुलदीप सिंह सेंगर बाहुबली है। उसके परिवार को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। परिवार पर खतरा मंडराने लगा है। पीड़िता की बहन का दर्द छलक पड़ा। उसने साफ कहा। मैं इससे खुश नहीं हूं। उसने मेरे बड़े पापा को मारा और फिर मेरे पिता को मारा। फिर मेरी बहन के साथ यह घटना हुई। उसे रिहा कर दिया गया, लेकिन हम अभी भी खतरे में हैं। कौन जानता है, अब जब वे बाहर आ गया, तो वे मुझे और मेरे पूरे परिवार को मार सकता हैं।पीड़िता की बहन का कहना है कि परिवार पहले ही बहुत कुछ खो चुका है. पिता की मौत, रिश्तेदारों पर हुए हमले और लगातार मिल रही धमकियों ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया है। अगर उन्हें बाहर ही रखना है, तो हमें जेल में डाल दीजिए। कम से कम हमारी जा...
यूपी में नया घरौनी कानून विधेयक पारित, गांव के लोगों को भी मिलेगा लोन

यूपी में नया घरौनी कानून विधेयक पारित, गांव के लोगों को भी मिलेगा लोन

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी विधेयक, 2025 (घरौनी कानून) पारित हो गया। इस कानून के लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की भूमि पर बने घरों के मालिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब गांवों में घर बनाने, मरम्मत कराने या अन्य जरूरतों के लिए ग्रामीण अपने घरौनी दस्तावेज के आधार पर बैंकों से लोन ले सकेंगे। साथ ही आबादी भूमि से जुड़े स्वामित्व रिकॉर्ड में संशोधन, नामांतरण और सुधार की प्रक्रिया भी पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस योजना को तेजी से लागू किए जाने पर जोर दिया गया था। केंद्र की प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को प्रदेश में घरौनी योजना के रूप में लागू किया गया है। यूपी विधानसभा से इसे पास किए जाने के बाद कानूनी रूप से मान्यता वाला विधेयक पास हो गया है। यह ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर पक्का सबूत देने वाला होग...
कच्छ में हर साल क्‍यों आते हैं भूकंप के झटके, धरती की सिटी स्कैन में हुआ खुलासा

कच्छ में हर साल क्‍यों आते हैं भूकंप के झटके, धरती की सिटी स्कैन में हुआ खुलासा

राष्ट्रीय
अहमदाबाद। गुजरात का कच्छ क्षेत्र क्यों बार-बार भूकंप की चपेट में आता है? धरती के सिटी स्कैन से इसका जवाब मिल गया है. गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) और हिमाचल प्रदेश के महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक नई स्टडी में इस राज से पर्द हटा है. इस स्टडी के मुताबिक राज्य के नीचे कई फॉल्ट लाइन्स और डिफॉर्मेशन्स एक-दूसरे से इंटरैक्ट करती हैं, जिससे लगातार कंपन और भूकंप आते हैं. यह अध्ययन 2001 की विनाशकारी भूकंप की 25वीं बरसी से करीब एक माह पहले आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस अध्ययन पर आधारित एक रिपोर्ट छापी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने 2008 से 2024 तक रिकॉर्ड किए गए 1,300 से अधिक कंपनों का विश्लेषण किया. यानी इन 16 सालों में इस इलाके में हर साल करीब 81 झटके आए. ये डेटा 56 परमानेंट और 20 टेम्परेरी सीस्मिक स्टेशनों से प्राप्त हुए. इस स्कैन से गुज...
J&K: कुपवाड़ा में PIA लिखा गुब्बारा और बारामूला में मिला पाकिस्तानी झंडा… सुरक्षा एजेंसियां हुईं एक्टिव

J&K: कुपवाड़ा में PIA लिखा गुब्बारा और बारामूला में मिला पाकिस्तानी झंडा… सुरक्षा एजेंसियां हुईं एक्टिव

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा जिले (Kupwara district) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध गुब्बारा मिला। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गुब्बारे को जब्त कर लिया है जिसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines- PIA) लिखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के खादिनयार में सुरक्षाबलों ने कई गुब्बारों से बंधा एक पाकिस्तानी झंडा भी जब्त किया। कहां मिला संदिग्ध गुब्बारापीआईए लिखा हुआ गुब्बारा कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र के नौगाम में एक बागीचे में एक पेड़ के ऊपर मिला। ये दोनों स्थान उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट स्थित हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां दोनों घटनाओं की जांच कर रही हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामदइससे पहले, सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हथियार...
NEET- JEE Main जैसी बड़ी परीक्षाओं में फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी..

NEET- JEE Main जैसी बड़ी परीक्षाओं में फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी..

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। JEE Main , NEET UG 2026: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) वर्ष 2026 से नीट और जेईई जैसी अपनी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं (Major Entrance Exams) में अभ्यर्थियों की पहचान वेरिफाई करने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक (Face Recognition Technology) लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इन प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय अपनी स्कैन लेटेस्ट फोटो अपलोड करने के साथ साथ वेबकैम या मोबाइल से अपनी लाइव फोटो खींचकर भी अपलोड करनी होगी। सूत्रों के अनुसार 2025 की नीट परीक्षा में यूआईडीएआई ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट परीक्षण ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ (पीओसी) किया था। यह परीक्षण दिल्ली के चुनिंदा नीट यूजी परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। ये प्रक्रिया एनटीए के प...