Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

भारत-बांग्लादेश के बीच फिर रेल सेवा शुरू करने की तैयारी….इसी सप्ताह हो सकती है बड़ी बैठक

भारत-बांग्लादेश के बीच फिर रेल सेवा शुरू करने की तैयारी….इसी सप्ताह हो सकती है बड़ी बैठक

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) के तनावपूर्ण संबंधों (Strained Relations) के बीच जल्द एक खुशखबरी मिलने के आसार हैं। खबर है कि भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) इस हफ्ते सीमा पार यात्री ट्रेन (Passenger Train) सेवाओं को फिर से शुरू करने पर चर्चा कर सकते हैं। ये सेवाएं 2024 में बांग्लादेश में हुई हिंसक अशांति के बाद से बंद हैं जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बांग्लादेश रेलवे के अधिकारी मंगलवार से ढाका में अपने भारतीय अधिकारियों के साथ दो दिन की बैठक करेंगे। इसमें मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस सेवाओं को फिर से शुरू करने और एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर चर्चा होगी। जान ले स्टॉपेजइस मामले से अवगत बांग्लादेश रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'हम कल से शुरू होने वाली IGRM य...
बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर… गंगा के उफान से कोसी का पानी 6 फिट तक घरों में घुसा

बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर… गंगा के उफान से कोसी का पानी 6 फिट तक घरों में घुसा

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। चारों तरफ फैला मटमैला पानी, डूबे हुए स्कूल और पानी में चलती नावें. बिहार में बाढ़ का यह मंजर इन दिनों नवगछिया (Naugachia) के मदरौनी इलाके (Madrauni area) में देखने को मिल रहा है. कोसी नदी (Kosi River) के बढ़ते जलस्तर के साथ गंगा (Ganga River) के उफान ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. कहीं 5 से 6 फीट तक पानी भरा है, वहीं कई घरों के भीतर तक पानी पहुंच चुका है. ऐसे हालात में लोगों की आवाजाही का सहारा सिर्फ नाव रह गई है। नाव के जरिए मदरौनी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तो दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से कोसी का पानी लगातार फैल रहा है. इससे हजारों की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार सबसे बड़ी परेशानी पानी की निकासी नहीं हो पाना है. कटिहार की तरफ जिस जगह कोसी नदी गंगा में मिलती है, वहां गंगा का जलस्तर पहले से बढ...
सागर शराब कांड में 13 की मौत…. जीतू पटवारी बोले- सच छिपा रही सरकार. 50 से ज्यादा ने तोड़ा दम

सागर शराब कांड में 13 की मौत…. जीतू पटवारी बोले- सच छिपा रही सरकार. 50 से ज्यादा ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) में जहरीली शराब मामले (Toxic liquor cases) में सोमवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बीमार लोगों का अस्पताल में इलाच चल रहा है और गांव में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही ताकि किसी में लक्षण दिखे तो उनका इलाज किया जाएगा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने यह जानकारी दी है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने मौत के आंकड़ों पर सवाल खड़े किए हैं। पटवारी ने कहा है कि सरकार और प्रशासन मरने वालों की सही संख्या को छिपा रहा है। पटवारी ने दावा किया है कि 50 से ज्यादा मौतें हुई हैं। पटवारी ने किया 50 से ज्यादा मौत का दावाबुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों से मिलने के बाद पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा ‘हमारा प्रशासन और सरकार मौतें छिपा रही है। 50 से ज्यादा मौतें ह...
MP: उमा भारती ने उज्जैन पहुंचकर किए महाकाल के दर्शन….शराब कांड को लेकर जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल

MP: उमा भारती ने उज्जैन पहुंचकर किए महाकाल के दर्शन….शराब कांड को लेकर जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने सागर जिले (Sagar district) में अवैध और जहरीली शराब (Illegal Poisonous liquor) से हुई मौतों के मामले में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं उमा भारती ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने धर्म और कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। क्या जिम्मेदार लोगों को अवैध शराब की जानकारी नहीं थी?उमा भारती ने सागर शराब कांड का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि जब क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही थी, तब स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, सरपंच और पार्षद क्या कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या इन जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी नहीं थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी सराहना की। उमा भारती ने क...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दुबई प्रवास के दूसरे दिन संयुक्त अरब अमीरात की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य एवं रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण और प्रदेश में उपलब्ध विभिन्न औद्योगिक और व्यवसायिक अवसरों की जानकारी दी।बैठक में मध्यप्रदेश और रस-अल-खैमा के बीच निवेश संवर्धन, औद्योगिक सहयोग, निवेशकों के संपर्क और बाजार पहुंच बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा दोनों प्रमुखों के मध्य सिरेमिक एवं निर्माण सामग्री, फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइस, पर्यटन एवं आतिथ्य, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे सेक्टर्स में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में निवेश और व्यापारिक गतिविधियों ...
NSE और BSE के प्री-ओपन नियमों में हुआ बदलाव…. जानें निवेशकों पर इसका क्या होगा असर?

NSE और BSE के प्री-ओपन नियमों में हुआ बदलाव…. जानें निवेशकों पर इसका क्या होगा असर?

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आप भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत के दोनों प्रमुख शेयर बाजारों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange- NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange-BSE) के प्री-ओपन नियम (Pre-open Rules changed) बदल रहे हैं। दोनों ने आज, 7 सितंबर 2026 से प्री-ओपन सेशन (सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक) के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों में क्या-क्या बदलाव हुआ है?9:00 से 9:05 बजे तक: इस दौरान मार्केट ऑर्डर जो बिना कीमत तय किए तुरंत खरीद-बिक्री के ऑर्डर होते हैं और लिमिट ऑर्डर यानी तय कीमत पर खरीद-बिक्री के ऑर्डर, दोनों डाले जा सकते हैं।9:05 से 9:10 बजे तक: इस दौरान सिर्फ लिमिट ऑर्डर ही डाले, बदले या रद्द किए जा सकते हैं। मार्केट ऑर्डर नहीं डाले जा सकते। पहले यह समय 9:07 बजे तक था, जिसे बढ़ाकर 9:10 बजे कर दिया ...
अपने पति को ढूंढते हुए दुबई से सतना पहुंची महिला…. ससुराल वालों पर छुपाने का आरोप

अपने पति को ढूंढते हुए दुबई से सतना पहुंची महिला…. ससुराल वालों पर छुपाने का आरोप

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। सात समंदर पार दुबई (Dubai) में नौकरी करने वाली एक महिला अपने लापता पति (Missing Husband) की तलाश में सतना (Satna) की गलियों और पुलिस थानों के चक्कर काट रही है। पीड़िता अश्विंदर कौर (Ashwinder Kaur) का आरोप है कि उसका पति सुनील ठाकुर (Sunil Thakur) अचानक दुबई से भारत लौट आया और अब ससुराल पक्ष के लोग उसे सतना में छिपाकर रखे हुए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे ससुराल वाले उसे मिलने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से पति को ढूंढने की गुहार लगाई है। लिव-इन से शादी तक का सफरअश्विंदर कौर के अनुसार, वह पिछले 23 वर्षों से दुबई में नौकरी कर रही हैं। वे पहले से तलाकशुदा थीं और यह बात सुनील व उसके पूरे परिवार को अच्छे से पता थी। सुनील उनसे उम्र में 12 साल छोटा है। दोनों नवंबर 2020 से दुबई में लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। इसके बाद दोनों ने 23 फरवरी 2025 को जबलपुर आए ...
बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने निकाला प्याज का बफर स्टॉक…. 10 दिन में ही बिक गई 4000 टन

बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने निकाला प्याज का बफर स्टॉक…. 10 दिन में ही बिक गई 4000 टन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एक ओर जहां चीनी की कीमतों (Sugar prices) में बीते दिनों त्योहारों पर मिठास कम करने का काम किया, तो वहीं प्याज (Onion Price) लोगों की आंख से आंसू निकालती हुई नजर आई. देशभर में प्याज की कीमतों (Onion Price ) में तेज उछाल देखने मिला था. इसे देखते हुए सरकार ने कांदा एक्सप्रेस (Kanda Express) के जरिए तमाम बड़े शहरों में प्याज का बफर स्टॉक रिलीज किया। सरकार ने सिर्फ 10 दिनों में ही 4000 टन बफर स्टॉक प्याज बेच दिया है। 17 शहरों में सस्ता बेचा प्याजएक रिपोर्ट के मुताबिक, कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने रविवार को इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सरकार ने आसमान छूती प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के उद्देश्य इसकी रियायती बिक्री शुरू की. बफर स्टॉक से निकाले गए इस प्याज को पहले 10 दिनों में 17 शहरों में पहुंचाया गया और करीब 4,000 टन बफर प्याज बेचा जा चुका है. गौरतलब है कि...
नेपाल त्रासदी के बाद जहरीला हुआ पानी….. लोगों के शरीर में फेल रहा इंफेक्शन

नेपाल त्रासदी के बाद जहरीला हुआ पानी….. लोगों के शरीर में फेल रहा इंफेक्शन

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
काठमांडु। नेपाल आपदा (Nepal Disaster) के बाद भारत (India) में आया सैलाब अब दिन-ब-दिन जहरीला (Poisonous) होता जा रहा है। इसके संपर्क में आते ही लोगों के पूरे शरीर में इंफेक्शन (Infection) फैल जाता है। लोग खुजली से परेशान हैं। यह परेशानी तब और बढ़ रही है जब संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे में पहुंच रहा है। ऐसे में इसकी चेन को ब्रेक करना बेहद मुश्किल हो रहा है। सबसे पहले इसकी चपेट में वे बुजुर्ग आए जो आपदा के बाद खेतों में काम करने गए। अब उनसे यह संक्रमण घर के दूसरे लोगों में पहुंच रहा है। शरीर में अलग-अलग जगहों पर निशान पड़ रहे है। इसकी जद में कुशीनगर और महाराजगंज के कई गांव हैं। कई बैक्टीरिया की मौजूदगी से बढ़ रहा खतरामहाराजगंज जिला अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि पानी में ई. कोलाई और अन्य फीकल बैक्टीरिया पनपने की अधिक संभावना है। जब कोई व्यक्ति ऐसे पानी के...
MP से लेकर यूपी-बिहार और दिल्ली तक आज भारी बारिश के आसार…. अलर्ट जारी

MP से लेकर यूपी-बिहार और दिल्ली तक आज भारी बारिश के आसार…. अलर्ट जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में सितंबर महीना शुरू होने के साथ सुबह का नजारा शीत ऋतु के आगमन की आहट देने लगा है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) अभी कमजोर पड़ता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और इंडो-गंगेटिक प्लेन में सक्रिय ट्रफ की वजह से उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मॉनसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं. अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने क...