Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

नए साल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नए साल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में है और नया साल 2026 आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। सरकार की ओर से सैलरी (Salary), टैक्स (Taxes), बैंकिंग (Banking), EPFO और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नए नियम (Money Related New rules ) लागू किए जाने की तैयारी है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, बचत और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-कौन से बड़े वित्तीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरीनए साल में सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी राहत 8वें वेतन आयोग के रूप में मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा। टैक्सपेयर्स क...
MP: सीहोर में डोनेटर ले जा रहा था युवक…. चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, पैरों के चीथड़े उड़े

MP: सीहोर में डोनेटर ले जा रहा था युवक…. चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, पैरों के चीथड़े उड़े

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) में चलती बाइक में दमाका (Explosion Moving Motorcycle) हो गया है। धमाका इतना भयानक था कि बाइक पर मौजूद शख्स के पैरों के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डेटोनेटर होने की आशंकाशुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कुए में ब्लास्टिंग के लिए डेटोनेटर ले जा रहा था। विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर हादसे का सही कारण तलाश रही है। सीहोर जिले के इछावर आष्टा रोड पर स्थित रामनगर गांव के पास चलती बाइक में ...
West Bengal: हुमायूं कबीर का बेटा गिरफ्तार… पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

West Bengal: हुमायूं कबीर का बेटा गिरफ्तार… पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की नींव रखने को लेकर सुर्खियों में आए हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के बेटे को कोलकाता में हिरासत लिया गया है। हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) पर अपने पिता की हिरासत में तैनात एक पुलिसवाले को थप्पड़ मारने का आरोप है। गौरतलब है कि जनता उन्नयन पार्टी के चेयरपरसन हुमायूं कबीर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। हुमायूं कबीर भरतपुर से टीएमसी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि मस्जिद की नींव डालने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। कबीर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। क्या बोले हुमायूं कबीरपुलिस सूत्रों के मुताबिक आजाद पर पुलिसवाले को मारने और गाली देने का आरोप है। कांस्टेबल की शिकायत के बाद पुलिस ने आजाद के घर पहुंचकर कुछ देर तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हे...
Delhi में अगले साल महंगे हो सकते हैं पेट्रोल व CNG वाहन, ग्रीन सेंस वसूलने की तैयारी!

Delhi में अगले साल महंगे हो सकते हैं पेट्रोल व CNG वाहन, ग्रीन सेंस वसूलने की तैयारी!

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में अगले साल से पेट्रोल एवं सीएनजी गाड़ी (Petrol and CNG cars) खरीदने के लिए दिल्लीवासियों को अधिक कीमत चुकानी (Pay Higher price) पड़ सकती है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा तैयार की जा रही ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) पॉलिसी में पेट्रोल एवं सीएनजी वाहनों (Petrol and CNG vehicles) पर ग्रीन सेस (Green Cess) लेने का प्रावधान किया जा सकता है। यह शुल्क गाड़ी की कीमत का एक फीसदी तक हो सकता है। यह निर्णय इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए लिया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण का एक बड़ा कारण निजी परिवहन है जिनके माध्यम से लगभग 30 फीसदी तक प्रदूषण होता है। इसलिए दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को राजधानी में बढ़ावा देना चाहती है। दिल्ली सरकार अपने बसों के बेड़ों में भी केवल इलेक्ट्रिक बसें ही शामिल कर रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार सड़क...
देश में पहली बार एक माह में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने की हवाई यात्रा…

देश में पहली बार एक माह में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने की हवाई यात्रा…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। घरेलू हवाई यात्रियों (Domestic Air Passengers) की संख्या इस साल नवंबर में सालाना आधार पर 6.92 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 52 लाख 38 हजार पर पहुंच गई। यह पहली बार है जब किसी एक महीने में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने हवाई यात्रा (Air Travel) की है। इससे पहले अधिकतम आंकड़ा दिसंबर 2024 में दर्ज किया गया था जब एक करोड़ 49 लाख 28 हजार लोगों ने हवाई यात्रा की थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) (Directorate General of Civil Aviation (DGCA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से नवंबर तक 11 महीने में कुल 15 करोड़ 26 लाख 35 हजार लोगों ने हवाई यात्रा की है। यह पिछले साल की समान अवधि से 4.26 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह है कि नवंबर में यह रिकॉर्ड तब बना है जब इस साल दीपावली और छठ के पर्व अक्टूबर में ही समाप्त हो चुके थे, जब अमूमन मांग काफी अधिक होती है। आंकड़ों के अनुसार, भरी सीटो...
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत के साथ FTA को बताया बड़ी उपलब्धि, विदेश मंत्री ने किया था विरोध

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत के साथ FTA को बताया बड़ी उपलब्धि, विदेश मंत्री ने किया था विरोध

राष्ट्रीय
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड (New Zealand ) के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (Prime Minister Christopher Luxon) ने शनिवार को भारत (India) के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreements-FTA) का स्वागत करते हुए इसे अपनी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने इस समझौते को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई थीं और इसका विरोध किया था। प्रधानमंत्री लक्सन ने कहा, “हमने अपने पहले कार्यकाल में भारत के साथ FTA करने का वादा किया था और हमने उसे पूरा कर दिया है।” उन्होंने इस समझौते को आर्थिक विकास के लिए अहम बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर, आय में वृद्धि और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। लक्सन के अनुसार, यह समझौता 1.4 अरब भारतीय उपभोक्ताओं के विशाल बाजार के दरवाजे न्यूजीलैंड के लिए खोलेगा। लक्सन ने इसे अपनी सरकार के व्यापक एज...
महबूबा मुफ्ती बोलीं-अदालत को मेरे चरित्र पर लांछन लगाने का कोई अधिकार नहीं

महबूबा मुफ्ती बोलीं-अदालत को मेरे चरित्र पर लांछन लगाने का कोई अधिकार नहीं

राष्ट्रीय
कश्‍मीर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कैदियों की जेल बदलने पर बड़ा बयान दिया। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजन है कि जम्मू-कश्मीर के कैदियों को अन्य जगहों की जेलों से वापस घर लाने के आग्रह वाली उनकी याचिका को उच्च न्यायालय में खारिज कर दिया गया। स्थानीय कैदियों के स्थानांतरण का आग्रह करते हुए महबूबा मुफ्ती की ओर से दायर जनहित याचिका को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। एचसी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसे राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए दायर किया गया है। महबूबा ने श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अदालत का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है।’महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उच्च न्यायालय का कहना है कि कोई भी आम आदमी जनहित याचिका दायर कर सकता है, लेकिन चूंकि वह एक राजनीतिक नेता हैं, इसलिए उनकी जनहित याचिका राजनीतिक कारणों से है।...
जीतनराम मांझी को बेटे संतोष सुमन ने दी नसीहत : ‘संगठनात्मक मर्यादा में रहें पिता जी’

जीतनराम मांझी को बेटे संतोष सुमन ने दी नसीहत : ‘संगठनात्मक मर्यादा में रहें पिता जी’

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को ही नसीहत दे दी है। मांझी द्वारा सार्वजनिक मंच से सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से राज्यसभा सीट की मांग रखने पर बेटे संतोष ने ऐसे विषयों से परहेज करने की बात कह दी।दरअसल, हम के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से पार्टी अध्यक्ष संतोष सुमन को एक राज्यसभा सीट की मांग उठाने की सलाह दी थी और कहा था कि अगर ना मिले तो मंत्री पद छोड़ देना चाहिए। बिहार सरकार में लघु एवं जल संसाधन मंत्री एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने शुक्रवार को जहानाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने पिता को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार पर पार्टी के संरक्षक एवं उनके पिता जीतनराम मांझी की इच्छाएं स्वाभाविक हैं। ...
ग्रामीण आवास घोटाला मामले में पूर्व IAS अधिकारी विनोद कुमार 12वीं बार दोषी करार

ग्रामीण आवास घोटाला मामले में पूर्व IAS अधिकारी विनोद कुमार 12वीं बार दोषी करार

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। ओडिशा के बहुचर्चित ग्रामीण आवास घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी और ओडिशा रूरल हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ओआरएचडीसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक विनोद कुमार को फिर दोषी ठहराया गया है। भुवनेश्वर की विशेष सतर्कता अदालत ने शुक्रवार को उन्हें और पांच अन्य आरोपियों को इस मामले में दोषी करार दिया। विजिलेंस विभाग के अनुसार यह विनोद कुमार की इस घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों में 12वीं सजा है। उनके खिलाफ अभी भी 15 अन्य विजिलेंस मामले लंबित हैं। अदालत ने सभी छह दोषियों को तीन-तीन वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पाया कि आरोपियों ने ग्रामीण गरीबों के लिए बनी आवास योजनाओं के लिए जारी 52.95 लाख रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया। आरोप है कि अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी बिल्डर संग्राम केशरी साहू को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी और जाली दस्तावेज तैयार किए है...
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पूर्व सीएम बघेल, बोले- वे केवल पैसा बटोरने आते हैं’

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पूर्व सीएम बघेल, बोले- वे केवल पैसा बटोरने आते हैं’

राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा इन दिनों छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में हैं। वे यहां पर पांच दिवसीय हनुमंत कथा कहने के लिए गुरुवार को पहुंचे। इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन पर बुरी तरह भड़क गए हैं। बघेल ने उन्हें ढोंगी बताते हुए भाजपा का एजेंट कहा है। धीरेंद्र शास्त्री पर भड़कते हुए बघेल ने कहा कि जब उसका जन्म नहीं हुआ था, तब से हम हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं और वह हमें हनुमान चालीसा और सनातन धर्म के बारे में बताएंगे।बघेल ने यह भी कहा कि सच्चे कथावाचक अपना घर और आश्रम मुश्किलों से चला पाते हैं, दूसरी तरफ ये लोग करोड़ों अरबों के मालिक बन बैठे हैं। इसके अलावा बघेल ने कहा कि ये लोग छत्तीसगढ़ में सिर्फ पैसा बटोरने आते हैं और ऐसा कहते हुए उन्होंने शास्त्री को छत्तीसगढ़ के किसी भी संत महात्मा के साथ शास्त्रार्थ करने की चुनौती भी दी। बघेल ने ये सारी...